App

हाथ में दीया लिए, भगवा कुर्ता पहने... ओरी ने शुद्ध हिंदी में PM Modi को किया बर्थडे विश; ट्रोल्स को दिए ‘मातृभाषा’ वाले जवाब ने जीता दिल

Orry Birthday Wish To PM Modi: हाल ही में ओरी का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भगवा कुर्ता-पायजामा पहने और हाथ में दीया थामे पीएम नरेंद्र मोदी को शुद्ध हिंदी में जन्मदिन की बधाई दी. उनके इस वीडियो पर ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं, कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है तो कोई उनकी जमकर तारीफ कर रहा है.

हाथ में दीया लिए, भगवा कुर्ता पहने... ओरी ने शुद्ध हिंदी में PM Modi को किया बर्थडे विश; ट्रोल्स को दिए ‘मातृभाषा’ वाले जवाब ने जीता दिल
Image Credit: ओरी का पीएम मोदी के नाम खास संदेश (स्क्रीनग्रैब)

सोशल मीडिया सेंसेशन ओरी आमतौर पर अंग्रेजी बोलने और अपनी वेस्टर्न लाइफस्टाइल के लिए जाने जाते हैं. हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 76वें जन्मदिन पर शुद्ध हिंदी में शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है. इस दौरान ओरी ट्रेडिशनल भगवा कुर्ता-पायजामा पहने पूरी तरह भारतीय रंग में रंगे नजर आए. साथ ही उन्होंने अपने हाथों में एक दीया पकड़ रखा था और बेहद आदर के साथ उन्होंने पीएम मोदी की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और देश के गौरव के लिए प्रार्थना की.

ओरी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से पसंद किया जा रहा है और यूजर्स उनकी इस कोशिश की जमकर तारीफ कर रहे हैं. कमेंट सेक्शन में जब कुछ लोगों ने हैरानी जताते हुए पूछा कि वे तो अंग्रेजी में भी आसानी से विश कर सकते थे, फिर इतनी क्लिष्ट हिंदी क्यों बोली? तो ओरी ने दिल छू लेने वाला जवाब दिया. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हिंदी हमारी पहली और मातृभाषा है. ओरी के इस जवाब ने लोगों का दिल जीत लिया और फैंस उनकी इस सोच व भारतीय संस्कृति के लिए दिखाए गए सम्मान की दिल खोलकर सराहना कर रहे हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

जन्मदिन की शुभकामनाएं और लंबी आयु की प्रार्थना

ओरी कहते हैं कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं. वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें शतायु होने का आशीर्वाद दें. साथ ही वे ये कामना करते हैं कि प्रधानमंत्री का जीवन हमेशा निरोगी, सुखमय और यश व कीर्ति से परिपूर्ण रहे, ताकि वे हमेशा देश को आगे ले जाने में पूरी तरह सक्षम बने रहें. अपने इस खास मैसेज में ओरी राष्ट्र के लिए अपनी निष्ठा जाहिर करते हैं कहते हैं कि प्रधानमंत्री के सभी संकल्प सिद्ध हों, इसके लिए वे खुद भी आज राष्ट्र सेवा का वचन लेते हैं. ओरी कहते हैं कि आपके सभी प्रयास लगातार सफल हों, इसलिए वे प्रभु के आगे हमेशा दिया जलाते रहेंगे.

एनर्जी, निष्ठा और अच्छी हेल्थ की कामना

ओरी वीडियो में प्रधानमंत्री के काम करने के जज्बे और उनकी असीम ऊर्जा की भी सराहना करते हैं. अपनी इस वीडियो में ओरी कहते है कि भारत का गौरव बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री की एनर्जी, निष्ठा और समर्पण हमेशा यूं ही बरकरार रहे. वे ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि भगवान उन्हें दीर्घायु, अच्छा स्वास्थ्य और असीम ऊर्जा प्रदान करें, ताकि वे देश की सेवा लगातार करते रहें. ओरी की ये शुभकामनाएं बेहद सम्मानजनक और आदर के भाव से भरी हुई नजर आई, जो उनके आम तौर पर दिखने वाले चुलबुले अंदाज से काफी अलग और खास नजर आती हैं.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

खास अंदाज में दिया प्यार भरा संदेश

वीडियो के आखिर में ओरी एक बार फिर प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए कहते हैं, ‘जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, श्री मोदी जी’. इसके बाद वे अपना परिचय देते हुए कहते हैं, ‘आपका आभारी, ओरहान अवात्रामणि, प्यार से ओरी’. फिर वे हाथ में पकड़े दिए को लाइटर की मदद से जलाते हैं और कैमरे की तरफ देखकर हाथ जोड़ते हुए मुस्कुराते हैं. वेस्टर्न लाइफस्टाइल और अंग्रेजी बोलने के लिए मशहूर ओरी का ये शुद्ध हिंदी में दिया गया बधाई संदेश सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान तेजी से अपनी ओर खींच रहा है.

साथ में लिखा लंबा-चौड़ा कैप्शन

साथ ही ओरी ने कैप्शन में लिखा कि मॉर्डन इंडिया को समझने के लिए पिछले एक दशक से इसका नेतृत्व कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानना जरूरी है. 1950 में गुजरात के वडनगर में एक साधारण परिवार में जन्मे और चाय की दुकान पर काम करने वाले नरेंद्र मोदी 13 साल गुजरात के मुख्यमंत्री रहे और 2014 में देश के प्रधानमंत्री बने. 2019 और 2024 के चुनावों के बाद वे लगातार तीसरे कार्यकाल में सेवा दे रहे हैं. उनके नेतृत्व में डिजिटल इंडिया, यूपीआई, स्वच्छ भारत, मॉर्डन हाईवे और वंदे भारत जैसी पहलों से देश का कायाकल्प हुआ.

आखिर में ओरी ने उन्हें 76वें जन्मदिन की बधाई दी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More