SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

मुस्लिम होकर हर साल क्यों मनाती हैं छठ? रानी चटर्जी ने बताई वजह, बोलीं- कभी किसी धर्म का अपमान नहीं किया

छठ पूजा के महापर्व का हर किसी को बेसब्री से इंतजार रहता है. अब आखिरकार 13 नवंबर से छठ पूजा की शुरुआत होने जा रही है और अभी से छठी मैया के गीत सुनाई देने लगे हैं. देश में छठ का महापर्व बड़े ही श्रद्धाभाव से मनाया जाता है. आज हम आपको एक ऐसी मुस्लिम एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हर साल विधि-विधान से छठी मैया की पूजा करती हैं.

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 10, 2026, 10:04 AM IST | Updated: Nov 10, 2026, 10:10 AM IST
Image Credit: सबिया शेख हैं रानी चटर्जी फिर भी छठ से है खास लगाव
Join

छठ पूजा की शुरुआत 13 नवंबर से होने जा रही है, लेकिन अभी से ही हर कोई इस महापर्व में डूबता नजर आ रहा है. चारों तरफ केवल छठी मैया के गीत ही सुनाई दे रहे हैं. छठ पूजा लोकआस्था और सूर्य उपासना का सबसे बड़ा पर्व है और यह पूजा 4 दिन तक चलती है. इस पर्व की शुरुआत नहाय-खाय से होकर उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद खत्म होती है. महापर्व को खासतौर पर बिहार, झारखंड, नेपाल और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है.

आम लोगों के साथ-साथ फिल्मी सितारे भी चार दिनों तक चलने वाले इस महापर्व को काफी श्रद्धा के साथ मनाते हैं. इसके साथ ही कई भोजपुरी सितारे भी हैं, जो हर साल छठी मैया की पूजा करते हैं. इनमें एक मुस्लिम एक्ट्रेस का नाम भी शामिल है, जो हर साल पूरी श्रद्धा से छठी मैया की पूजा करती हैं. आइए जानते हैं कौन है ये मुस्लिम हसीना-

ये मुस्लिम हसीना करती हैं छठ पूजा

दरअसल, हम जिस भोजपुरी हसीना की बात कर रहे हैं, वह कोई और नहीं बल्कि रानी चटर्जी हैं. उनका असली नाम सबीहा शेख है. रानी ने एच न्यूज भोजपुरी को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह हर धर्म का सम्मान करती हैं और हर साल छठ पूजा भी करती हैं. रानी ने कहा था, 'मुझे लगता है कि लोगों ने मुझे नमाज पढ़ते हुए शायद ही देखा होगा, लेकिन पूजा-पाठ करते अक्सर देखा होगा. मैं हमेशा से हर धर्म का दिल से सम्मान करती हूं. हर साल छठी मैया का आशीर्वाद भी लेती हूं.'

इतना ही नहीं, रानी चटर्जी छठ पूजा को काफी श्रद्धा से मनाती हैं और इसकी झलक उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर भी देखने को मिलती है. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की हुई है, जिसमें वह ऑरेंज कलर की साड़ी और मांग में नारंगी रंग का सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं, जो सूर्य की किरणों का प्रतीक है. यह रंग सूर्य की कृपा प्राप्त करने और सौभाग्य की कामना के लिए शुभ माना जाता है. इसे बिहार और उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में देखा जाता है.

यह भी पढ़ें- 'रामायण' ने बॉक्स ऑफिस पर पलट दी बाजी, फर्स्ट मंडे 'धुरंधर 2' को पछाड़ा; एक घंटे में बिकीं 1.37 लाख टिकटें; 5वें दिन की कमाई उड़ा देगी होश

नई जनरेशन सोशल मीडिया पर करती है ट्रोल

वहीं, रानी चटर्जी ने एच न्यूज भोजपुरी को दिए इंटरव्यू में ही बताया था कि सोशल मीडिया पर उन्हें अक्सर उनके नाम और धर्म को लेकर ट्रोल भी किया जाता है. उन्होंने बताया था कि 'जब नई जनरेशन को पता चलता है कि मैं मुस्लिम हूं, तो वे सोशल मीडिया पर कमेंट और डीएम करके मुझे झूठी कहते हैं.' इतना ही नहीं, उन्होंने आगे बताया था कि 'वे आरोप लगाते हैं कि मैंने हिंदू धर्म का नाम इस्तेमाल किया है, लेकिन रानी नाम अपनाने के बाद भी मैंने कभी हिंदू धर्म का अपमान नहीं किया.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES