SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

बॉक्स ऑफिस पर गूंजा ‘जय श्री राम’: Ramayana ने एडवांस बुकिंग के तोड़े रिकॉर्ड; 80 हजार से ज्यादा बिके टिकट; दीवाली पर रचेगी इतिहास

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ऑडियंस का इंतजार अब खत्म होने वाला है. थिएटर्स में आने से पहले ही फिल्म की धुआंधार एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. देश से लेकर विदेशों तक टिकट्स तेजी से बिक रहे हैं. चलिए बताते हैं फिल्म की कमाई और रिलीज से जुड़ी कुछ खास डिटेल्स.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 22, 2026, 06:23 AM IST | Updated: Oct 22, 2026, 08:35 AM IST
Image Credit: एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ ने तोड़े सारे रिकॉर्ड
Join

‘दंगल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म बानने वाले नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ इस समय हर तरफ जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. सिनेमाप्रेमी लंबे समय से इस मेगा बजट माइथोलॉजिकल फिल्म का बड़े पर्दे पर आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब दर्शकों के लिए एक बहुत ही शानदार और एक्साइट कर देने वाली खबर सामने आई है. अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले फिल्म रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग कर चुकी है. टिकट काउंटर्स खुलते ही लोग का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है और लोग तेजी से अपनी सीटें बुक कर कर रहे हैं.

सिनेमा जगत और ट्रेड के बड़े सोर्स सैकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘रामायण’ की शुरुआती टिकट बिक्री ने सबको हैरान कर दिया है. आंकड़ों की मानें तो 21 अक्टूबर 2026 की सुबह 7 बजे तक फिल्म के करीब 83,412 टिकट्स बिक चुके हैं. ये शानदार टिकट सेल देश भर के टोटल 3,492 शोज के लिए दर्ज की गई है. सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर शुरुआती एडवांस बुकिंग से ही फिल्म ने लगभग 4.78 करोड़ रुपये का तगड़ा कलेक्शन अपने खाते में जोड़ लिया है. ये आंकड़ा साफ दिखाता है कि लोग इस फिल्म को देखने के लिए कितने ज्यादा बेताब हैं.

हिंदी वर्जन ने बनाया दबदबा

‘रामायण’ फिल्म को पूरे देश में अलग-अलग भाषाओं में बड़े स्केल पर रिलीज किया जाएगा, लेकिन अगर शुरुआत की बात करें तो इसके हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा. टोटल एडवांस बुकिंग कलेक्शन का लगभग 95 परसेंट शेयर अकेले हिंदी वर्जन से आ रहा है. नॉर्थ इंडिया से लेकर साउथ इंडिया तक ऑडियंस में गजब का जोश नजर आ रहा है. शहरों के हिसाब से देखें तो दिल्ली एनसीआर का इलाका टिकट सेल में सबसे आगे चल रहा है. इसके ठीक बाद मुंबई का नंबर आता है. इसके अलावा पुणे, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे शहरों से भी टिकटों की सेल में बहुत बढ़िया कॉन्ट्रिब्यूशन मिल रहा है.

‘सच्चाई और अच्छाई का अंत’: Slip Of Tongue के चक्कर में ‘रामायण’ के ‘राम’ को मांगनी पड़ी माफी, बोले- ‘जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे’

विदेशों में भी दिखा जबरदस्त क्रेज

फिल्म का जादू सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सात समंदर पार भी इसका पूरा असर देखने को मिल रहा है. मशहूर बिजनेस और न्यूज पोर्टल लाइवमिंट के बताए आंकड़ों के मुताबिक इंटरनेशनल मार्केट में भी फिल्म को बहुत ही शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. विदेशी धरती पर चार मैन मार्केट्स में फिल्म की एडवांस बुकिंग का आंकड़ा करीब 13 लाख डॉलर तक पहुंच चुका है. भारतीय रुपयों में अगर इस रकम को देखा जाए तो ये लगभग 12.3 करोड़ रुपये बैठती है. वहां अब तक 87,000 से भी ज्यादा टिकट्स धड़ल्ले से सेल चुके हैं, जिससे फिल्म की ग्लोबल अपील साफ झलकती है.

सुबह 6 बजे से शुरू होंगे शोज

फिल्म के लिए ऑडियंस की दीवानगी देखते हुए सिनेमाघर मालिकों ने भी बहुत ही स्पेशल इंतजाम किए हैं. मशहूर ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म बुकमायशो पर मिली ताजा जानकारी के मुताबकि, मुंबई के गोरेगांव में मौजूद मिराज सिनेमाज ने ‘रामायण: पार्ट 1’ के लिए सुबह 6 बजे का शो शेड्यूल किया है. ये अर्ली मॉर्निंग शो उन तमाम फैंस के लिए एक बढ़िया मौका है, जो अपने दिन की शुरुआत करने से पहले ही इस महाकाव्य का मजा बड़े पर्दे पर लेना चाहते हैं. सुबह-सुबह थिएटर जाने का ये ट्रेंड इस बात का सबूत है कि लोगों के बीच इस फिल्म को लेकर किस कदर दीवानगी बनी हुई है.

आधी रात को भी होगी नोटों की बारिश

फिल्म देखने के लिए सिर्फ सुबह का ही नहीं, बल्कि आधी रात के शोज का भी पूरा बंदोबस्त किया गया है. कई मैन मल्टीप्लेक्स और सिनेमाघरों ने रात के 11:59 बजे के लेट नाइट शोज की लिस्टिंग शुरू कर दी है, जिसका मतलब ये हुआ कि लोगों के पास सुबह की ताजगी में फिल्म देखने या फिर आधी रात को सिनेमा हॉल का रुख करने का ऑप्शन भी मौजूद रहेगा. हालांकि, ट्रेड के जानकारों का ये भी मानना है कि ये टाइमिंग्स रिलीज से पहले की लिस्टिंग के तौर पर सामने आई हैं. सिर्फ इन शुरुआती शोज की टाइमिंग से ऑडियंस की डिमांड का अंदाजा अभी लगाना थोड़ा जल्दबाजी होगी.

रणबीर, साई और यश की तिकड़ी

इस मेगा बजट प्रोजेक्ट की कमान जहां डायरेक्टर नितेश तिवारी के हाथों में है. वहीं, इसे नमित मल्होत्रा और साउथ स्टार यश मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म की स्टार कास्ट इतनी दमदार है कि हर कोई इसे देखने के लिए खिंचा चला आ रहा है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के दिव्य किरदार में नजर आएंगे, जबकि साउथ की खूबसूरत अदाकारा साई पल्लवी माता सीता का पवित्र रोल निभा रही हैं. वहीं, रॉकिंग स्टार यश लंकापति रावण के बेहद ताकतवर और प्रभावशाली रोल में दिखेंगे. इन तीनों बड़े कलाकारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना अपने आप में एक अलग और बहुत बड़ा एक्सपीरियंस होने वाला है.

दीवाली 2027 में आएगा दूसरा पार्ट

फिल्म में लीड कलाकारों के साथ-साथ कई दूसरे दिग्गज चेहरे भी बहुत जरूरी रोल निभा रहे हैं. बॉलीवुड के एक्शन स्टार सनी देओल भगवान हनुमान के रूप में दिखाई देंगे और मशहूर अभिनेता रवि दुबे लक्ष्मण का अहम किरदार निभाते नजर आएंगे. दो पार्ट्स में बनने वाली इस भारतीय महाकाव्य फिल्म का पहला पार्ट अलगे महीने दीवाली के खास मौके पर यानी 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के थिएटर्स में रिलीज होने जा रही है. मेकर्स ने इसकी पूरी प्लानिंग कर रखी है और इसका दूसरा पार्ट अगले साल दीवाली 2027 के मौके पर रिलीज करने की तैयारी है. दर्शकों ने भी उल्टी गिनती शुरू कर दी है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES