कुछ समय पहले पश्चिम बंगाल में दशहरा के खास मौके पर ऑर्गेनाइज ‘रामायण’ के ग्रैंड म्यूजिकल और फुल एल्बम लॉन्च इवेंट के दौरान रणबीर कपूर के मुंह से कुछ ऐसा निकल गया, जिसकी वजह से उनको माफी मांगनी पड़ी. हाल ही में चेन्नई में हुए इवेंट में उन्हंने लोगों को संबोधित करते हुए माना कि उनसे शब्दों के चयन में भारी चूक हो गई. उन्होंने बेहद शांत और विनम्रता से अपनी गलती को माना की और साफ किया कि वे कोलकाता में लोगों को क्या कहना चाहते थे. उनका ये अपोलोजी वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
असल में ये पूरा मामला 20 अक्टूबर का है, जब रणबीर पश्चिम बंगाल के कोलकाता में ऑर्गेनाइज दशहरा इवेंट में शामिल हुए थे. वहां मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा था, ‘दशहरा हमें याद दिलाता है कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में अंत सच्चाई और अच्छाई की ही होगी’. दरअसल, अपने बयान में रणबीर को ‘अंत’ की जगह ‘जीत’ बोलना था. उनका ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर सामने आया, लोगों ने जमकर उनकी खिंचाई शुरू कर दी. कई यूजर्स ने तो भगवान राम के उनके किरदार का जिक्र करते हुए उन्हें खूब ट्रोल किया.
Ranbir Kapoor at the Ramayana event “Burai chahe kitni bhi taqatwar kyun na ho, aakhir mein aant sachai aur achhai ki hi hogi. 😵💫 LOOK AT NAMIT MALHOTRA’S REACTION 😭😭 blud wants to give him the belt treatment right there on stage https://t.co/dr9ZU2d264
— A R E S (@aresthethird2) October 21, 2026
चेन्नई ट्रेड सेंटर में ऑर्गेनाइज अपनी फिल्म के ग्रैंड म्यूजिकल और फुल एल्बम लॉन्च इवेंट रणबीर ने उस घटना को याद करते हुए कहा, ‘मैं उस घटना के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो कल दशहरा के मौके पर मेरे साथ घटी. मेरी जुबान फिसल गई थी. असल में मैं ये कहना चाहता था कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर क्यों न हो, आखिर में जीत सच्चाई और अच्छाई की होगी’. उन्होंने आगे कहा कि कई बार इंसान जो कहना चाहता है, सही शब्द नहीं चुन पाता. अब लोग उनके इस अंदाज की तारीफ कर रहे हैं कि उन्होंने बिना झिझक अपनी गलती मानी.
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रणबीर कपूर ने ऑस्कर विनर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर एआर रहमान के साथ अपनी फिल्म ‘रॉकस्टार’ में किए गए काम का जिक्र किया. उन्होंने उस फिल्म के एक गाने की मशहूर लाइन दोहराते हुए कहा, ‘इस घटना से मुझे रहमान सर के साथ ‘रॉकस्टार’ के काम की याद आ गई. मैं बस इतना कहना चाहता हूं, जो भी मैं कहना चाहूं, बर्बाद करे अल्फाज मेरे. इसलिए मैं कल की उस बात के लिए दिल से माफी मांगता हूं’. अपनी बात को इतने हल्के-फुल्के अंदाज में रखने के लिए वहां मौजूद लोगों ने तालियों से उनको स्वागत किया.
Ranbir Kapoor apologised for slip of tongue he has in yesterday's event at Kolkata for #Ramayana https://t.co/phvwv29JM2
— Vajra 🏹 (@vajraTheAstra) October 21, 2026
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी मेगा बजट पौराणिक फिल्म ‘रामायण’ को लेकर काफी चर्चा में हैं. नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में दिखाई देंगे. वहीं, साउथ फिल्मों की सुपरस्टार साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि कन्नड़ फिल्मों के सुपरस्टार यश महाबली रावण के दमदार रोल में नजर आने वाले हैं. चेन्नई के ट्रेड सेंटर में 21 अक्टूबर को हुआ ये ग्रैंड म्यूजिक और फुल एल्बम लॉन्च कार्यक्रम बेहद शानदार रहा, जहां फिल्म की पूरी टीम के साथ भारी संख्या में फैंस भी वहां पहुंचे थे.
नितेश तिवारी के बड़े विजन के साथ तैयार हो रही इस मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ऑडियंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. ये फिल्म दो पार्ट्स में रिलीज होगी. पहला पार्ट ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दीवाली के खास मौके यानी 5 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है और दूसरा पार्ट ‘रामायण: पार्ट 2’ अगले साल दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश के अलावा भी कई बड़े चेहरे नजर आने वाले हैं. साथ ही फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.