300 पेड प्रिव्यूज का धांसू प्लान: रिलीज से पहले बड़े पर्दे पर दस्तक दे रही ‘रामायण’, मेकर्स ने फैंस को दिया बड़ा सरप्राइज
Ramayana Part 1 Paid Previews: रणबीर कपूर स्टारर मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर बड़ा सरप्राइज सामने आया है. 5 नवंबर की रिलीज से पहले ही मेकर्स दर्शकों के लिए 4 नवंबर को 300 पेड प्रिव्यू शोज आयोजित करने जा रहे हैं. जानिए कब से शुरू होगी इस एपिक फिल्म की एडवांस बुकिंग और क्या है पूरी तैयारी.
साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ को लेकर फैंस के बीच गजब का क्रेज देखने को मिल रहा है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे बड़े कलाकारों से सजी इस मेगा-बजट फिल्म से जुड़ी एक बेहद बड़ी अपडेट सामने आ रही है. अगर आप भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो आपके लिए एक बड़ी खुशखबरी ये है कि 5 नवंबर को ऑफिशियली सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले ही दर्शकों इसको बड़े पर्दे पर देख पाएंगे. मेकर्स ने फैंस की बेताबी को देखते हुए रिलीज से पहले एक धांसू प्लान बनाते हुए इसकी खास तैयारी कर ली है.
फ्री प्रेस जर्नल की एक खास रिपोर्ट के मुताबिक, 5 नवंबर को रिलीज से ठीक एक दिन पहले यानी 4 नवंबर को देश भर में इसके करीब 300 पेड प्रिव्यू शोज ऑर्गेनाइज होंगे. पोर्टल से बातचीत करते हुए एक इनसाइडर ने बताया कि पिछले कुछ सालों में बड़े बजट की फिल्मों के पेड प्रिव्यूज ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बिजनेस किया है. ऐसी मेगा-बजट फिल्मों को लेकर लोगों में इतनी दीवानगी होती है कि वे बाकी लोगों से पहले टिकट लेकर फिल्म देखना अपनी शान समझते हैं. जानकारों का मानना है कि ‘रामायण’ के प्रिव्यूज पुराने सारे रिकॉर्ड्स चकनाचूर कर देंगे.
दशहरा से शुरू होगी एडवांस बुकिंग
रणबीर कपूर इस वक्त अपनी इस फिल्म को लेकर हर तरफ छाए हुए हैं. मेकर्स ने बीते 11 अक्टूबर को फिल्म का एक नया और बेहद शानदार पोस्टर जारी किया था. इस पोस्टर में रणबीर कपूर प्रभु श्रीराम के रूप में, साई पल्लवी माता सीता और रवि दुबे लक्ष्मण के अवतार में दिखे थे. वहीं, बैकग्राउंड में साउथ सुपरस्टार यश अपने खूंखार रावण वाले रोल में नजर आए थे. साथ ही टीम ने ऐलान किया था कि फिल्म 5 नवंबर को दुनियाभर में रिलीज होगी. इसके साथ ही 20 अक्टूबर यानी दशहरा के पावन मौके से फिल्म की एडवांस बुकिंग ऑफिशियली खोल दी जाएगी.
नितेश तिवारी के विजन में सजी स्टारकास्ट
फिल्म के डायरेक्शन की कमान ‘दंगल’ फेम डायरेक्टर नितेश तिवारी संभाल रहे हैं. उन्होंने इस पौराणिक कहानी को पर्दे पर उतारने के लिए देश के बेहतरीन कलाकारों को एक साथ लाया है. कहानी में रणबीर कपूर मर्यादा पुरुषोत्तम राम, साई पल्लवी मां सीता और यश लंकापति रावण के किरदार में जान फूंकने वाले हैं. इनके साथ ही बॉलीवुड के दमदार एक्टर सनी देओल पवनपुत्र हनुमान का किरदार निभा रहे हैं, जबकि टीवी स्टार रवि दुबे को लक्ष्मण के किरदार के लिए चुना गया है. इनके अलावा भी कई सारे कलाकार एक साथ इस फिल्म में नजर आने वाले हैं.
दो पार्ट में रिलीज होगी मेगा बजट ‘रामायण’
ये एपिक फिल्म दो अलग-अलग पार्ट्स में दर्शकों के सामने पेश की जाएगी. इसे भारतीय सिनेमा के पूरे इतिहास में अब तक का सबसे महत्वाकांक्षी और सबसे महंगा प्रोजेक्ट माना जा रहा है. मेकर्स का साफ मकसद है कि भारतीय संस्कृति की इस अमर गाथा को इंटरनेशनल लेवल पर उसी भव्यता के साथ दिखाया जाए, जैसी ये असल में है. इसके हर एक सीन, कॉस्ट्यूम और सेट्स को तैयार करने में सालों की कड़ी मेहनत और रिसर्च लगी है. फिल्म के पहले पार्ट से ही पूरी इंडस्ट्री को बॉक्स ऑफिस पर नए रिकॉर्ड बनाने और तोड़ने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है.
विजुअल्स और म्यूजिक में हॉलीवुड का तड़का
फिल्म को हॉलीवुड के स्तर का लुक देने के लिए मेकर्स ने कोई कसर नहीं छोड़ी है. इसके स्पेशल विजुअल इफेक्ट्स यानी VFX की पूरी जिम्मेदारी ऑस्कर अवॉर्ड विजेता मशहूर कंपनी डीएनईजी को सौंपी गई है. वहीं, कानों में रस घोलने और सीन्स को रोंगटे खड़े कर देने वाला बनाने के लिए इसका म्यूजिक दुनिया के दो महारथियों ने तैयार किया है. ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हॉलीवुड के दिग्गज म्यूजिक कंपोजर हान्स जिमर ने मिलकर इसका बैकग्राउंड स्कोर बनाया है. इस फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिलावी पर रिलीज होगा और दूसरा पार्ट अलगे साल.