SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

2026 का सबसे बड़ा क्लैश: रिलीज के एक दिन बाद इन 5 फिल्मों से टकराएगी रजनीकांत की Jailer 2, क्या थलाइवा बचा पाएंगे अपनी बादशाहत?

Rajinikanth Jailer 2 Box Office Clash: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने बंपर एडवांस बुकिंग के साथ आज यानी 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. पहले ही दिन भारी कमाई के बीच 16 अक्टूबर को 5 नई फिल्में भी रिलीज हो रही हैं. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर एक दिलचस्प जंग छिड़ गई है कि क्या थलाइवा अपनी बादशाहत कायम रख पाएंगे?

Written By Vandana Saini
Published: Oct 15, 2026, 06:11 AM IST | Updated: Oct 15, 2026, 07:11 AM IST
Image Credit: इन 5 फिल्मों से टकर लेगी रजनीकांत की ‘जेलर 2’
Join

15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में मेगास्टार रजनीकांत की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जेलर 2’ रिलीज हो रही है. ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि अपनी धांसू एडवांस बुकिंग के साथ ये फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अपना जबरदस्त दबदबा बना सकती है. फिल्म ने करीब 40.96 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग की. ये आंकड़ा साफ दिखाता है कि थलाइवा का जादू आज भी सिर चढ़कर बोल रहा है. तमिल के अलावा इसे हिंदी, तेलुगु और कन्नड़ में भी बड़े स्केल पर रिलीज किया जाएगा. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ये फिल्म पहले ही दिन कई पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है.

रजनीकांत की स्टार पावर और पहली फिल्म की अपार सक्सेस का सीधा फायदा इस सीक्वल को मिल रहा है. सिर्फ दक्षिण भारत ही नहीं, बल्कि उत्तर भारत के हिंदी ऑडियंस और विदेशों में भी फिल्म को लेकर भारी दीवानगी देखी जा रही है. यही वजह है कि थिएटर्स मालिकों ने लोगों की डिमांड को देखते हुए पहले ही दिन कई एक्स्ट्रा शोज जोड़ दिए हैं. ट्रेड पंडितों का कहना है कि अगर फिल्म की कहानी लोगों के दिल को छू गई, तो ये शुरुआती वीकेंड में कमाई के नए रिकॉर्ड गढ़ सकती है. फिलहाल पूरे देश की निगाहें पहले दिन के कुल कलेक्शन पर टिकी हुई हैं.

दूसरे दिन सिनेमाघरों में 5 फिल्मों से लेगी टक्कर

हालांकि, ‘जेलर 2’ के लिए आगे का सफर इतना आसान नहीं रहने वाला. रिलीज के ठीक अगले दिन यानी 16 अक्टूबर को बॉक्स ऑफिस पर एक साथ 5 नई फिल्में अपनी किस्मत आजमाने आ रही हैं, जिनमें तेलुगु की ‘रणबाली’, हिंदी फिल्में ‘नई नवेली’ और ‘प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी’, कई भाषाओं में बनी ‘स्ट्रीट फाइटर’ और बंगाली फिल्म ‘देसु 7’ शामिल हैं. अलग-अलग भाषाओं और मुद्दों पर बनी इन फिल्मों के आने से थिएटर्स में स्क्रीन्स बंट जाएंगी. जाहिर है कि ऑडियंस का ध्यान भी अलग-अलग फिल्मों की तरफ खिंचेगा, जिससे मुकाबला बेहद कड़ा हो जाएगा.

69वें दिन भी Hanuman Ansh की हुई छप्परफाड़ कमाई, इन 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड; अब बन रहा पार्ट 2

नई रिलीज फिल्मों ने भी की बढ़िया कमाई

कल आने वाली नई फिल्मों की एडवांस बुकिंग भी उम्मीद से काफी बेहतर नजर आ रही है. आंकड़ों को देखें तो तेलुगु फिल्म ‘रणबाली’ ने रिलीज से पहले ही लगभग 6.26 करोड़ रुपये की टिकटें बेची. वहीं, सामाजिक ताने-बाने पर बनी हिंदी फिल्म ‘नई नवेली’ भी 4.29 करोड़ रुपये बटोर चुकी है. इसके अलावा ‘प्रहार - द उज्ज्वल निकम स्टोरी’ ने 2.74 करोड़ रुपये, एक्शन ड्रामा ‘स्ट्रीट फाइटर’ ने 1.24 करोड़ रुपये और बंगाली फिल्म ‘देसु 7’ ने करीब 87 लाख रुपये की प्री-सेल्स दर्ज की है. ये दिखाता है कि दर्शक बाकी फिल्मों को भी मौका देने के पूरे मूड में हैं.

क्या अपनी रफ्तार बनाए रख पाएंगे थलाइवा?

अब सवाल ये है कि क्या रजनीकांत अपनी इस तूफानी शुरुआत को आगे भी बरकरार रख पाएंगे? फिल्म इंडस्ट्री में किसी भी बड़े बजट की फिल्म के लिए पहले तीन से चार दिन सबसे अहम होते हैं. अगर ‘जेलर 2’ का एक्शन और ड्रामा लोगों की कसौटी पर खरा उतरा, तो नई फिल्मों का चैलेंज ज्यादा असर नहीं डाल पाएगी, लेकिन अगर नई फिल्मों को ऑडियंस और क्रिटिक्स से बेहतर वर्ड ऑफ माउथ मिला, तो ‘जेलर 2’ की कमाई की रफ्तार पर थोड़ा ब्रेक लग सकता है. इसलिए पहले वीकेंड पर लोगों की पसंद ही ये तय करेगी कि लंबी रेस का असली सिकंदर कौन होगा.

इस हफ्ते टिकट खिड़की पर होगा असली दंगल

कुल मिलाकर देखा जाए तो इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर असली महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. एक तरफ जहां ‘जेलर 2’ अपनी भारी-भरकम एडवांस बुकिंग के साथ रिकॉर्डतोड़ कमाई की राह पर आगे बढ़ रही है. वहीं, दूसरी तरफ अगले दिन रिलीज हो रहीं 5 नई फिल्में भी अपनी मजबूत प्री-सेल्स के दम पर ताल ठोक रही हैं. दर्शकों के पास इस समय एंटरटेनमेंट के ढेरों ऑप्शन मौजूद हैं. अब ट्रेड एक्सपर्ट्स से लेकर आम फैंस तक, हर किसी की नजर इसी बात पर टिकी है कि क्या रजनीकांत का जलवा कायम रहेगा या नई फिल्में उनकी रफ्तार धीमी करेंगी.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES