भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /हिंदी नहीं, तेलुगु वर्जन ने मारी बाजी: 69वें दिन भी Hanuman Ansh की हुई छप्परफाड़ कमाई, इन 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अब बन रहा पार्ट 2

हिंदी नहीं, तेलुगु वर्जन ने मारी बाजी: 69वें दिन भी Hanuman Ansh की हुई छप्परफाड़ कमाई, इन 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अब बन रहा पार्ट 2

Hanuman Ansh Collection Day 69: सिर्फ 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ दो महीने बाद भी सिनेमाघरों में तहलका मचा रही है. नीम करोली बाबा के जीवन पर बनी इस फिल्म ने 69वें दिन भी करोड़ों की कमाई कर सबको चौंका दिया है. फिल्म अब तक कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ चुकी है.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 15, 2026, 05:36 AM IST|Updated: Oct 15, 2026, 12:03 PM IST
joinshare
हिंदी नहीं, तेलुगु वर्जन ने मारी बाजी: 69वें दिन भी Hanuman Ansh की हुई छप्परफाड़ कमाई, इन 3 ब्लॉकबस्टर फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, अब बन रहा पार्ट 2
Image Credit: 69वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में मचा रही तहलका

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

3

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

4

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

5

'मौत को छूकर टक से वापस आ गया': UK में तूफान बोएलो का खौफनाक मंजर; प्लेन की ऐसी लैंडिंग देख कांप उठी रूह

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

सिर्फ 2 करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में लगातार इतिहास रच रही है. 7 अगस्त 2026 को जब ये फिल्म पर्दे पर आई थी, तब किसी ने भी नहीं सोचा था कि इतने लो बजट वाली फिल्म बड़े पर्दे पर इतना बड़ा कमाल दिखा पाएगी. आज इसे रिलीज हुए पूरे दो महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन लोगों के बीच इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा. लोग आज भी अपने परिवार के साथ इस फिल्म को देखने थिएटर्स में पहुंच रहे हैं. इतने लंबे समय बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार देखकर हर कोई हैरान है.

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के मुताबिक, नीम करोली बाबा की जिंदगी पर आधारित भक्तिरस से भरपूर इस फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अपने 69वें दिन करीब 1.25 करोड़ रुपये का अनुमानित कलेक्शन किया है. हैरानी की बात ये है कि फिल्म सिर्फ हिंदी ही नहीं बल्कि तेलुगु भाषा में भी शानदार परफॉर्म कर रही है. 69वें दिन हिंदी वर्जन से करीब 45 लाख रुपये की कमाई हुई, जबकि तेलुगु वर्जन ने बाजी मारते हुए 80 लाख रुपये बटोर लिए. रिलीज के 10वें हफ्ते में भी फिल्म का ऐसा परफॉर्मेंस बताता है कि लोगों को इसकी कहानी किस कदर पसंद आ रही है.

Hanuman Ansh Collection Day 69

दृश्यम के सामने भी अडिग रही फिल्म

सिनेमाघरों में इस समय ‘दृश्यम: द कॉन्क्लूजन’ जैसी बड़ी फिल्म चल रही है, लेकिन इसका ‘हनुमान अंश’ की कमाई पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. बड़ी फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद ये फिल्म पूरी मजबूती के साथ टिकी हुई है और लगातार करोड़ों में कारोबार कर रही है. इससे ठीक एक दिन पहले भी फिल्म ने 1.3 करोड़ रुपये का मजबूत कलेक्शन किया था और 10वें बुधवार को भी इसका सफर बेहद शानदार रहा. दर्शक दूसरी नई फिल्मों के होते हुए भी इसे देखना पसंद कर रहे हैं, जो इस बात का सबूत है कि अच्छा कंटेंट हमेशा लोगों के दिलों को छूता है.

कौन था वो 24 साल का लड़का? जिससे आज भी नफरत करता है पूरा इंटरनेट; 4 साल बाद फिर Netflix पर ट्रेंड कर रही ये रियल स्टोरी

तोड़े कई बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड

कमाई के मामले में ‘हनुमान अंश’ अब बॉलीवुड की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्मों में गिनी जा रही है. 69 दिनों के अंदर फिल्म का घरेलू नेट कलेक्शन लगभग 338.33 करोड़ रुपये पहुंच गया है, वहीं इसका ग्रॉस कलेक्शन 400 करोड़ के आंकड़े को छूने के बेहद करीब है. दुनिया भर में फिल्म का कुल कलेक्शन 439.98 करोड़ रुपये हो चुका है. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, इस फिल्म ने कमाई के मामले में ‘सैयारा’ (322.09 करोड़), ‘बजरंगी भाईजान’ (320.34 करोड़) और ‘वॉर’ (318.01 करोड़) जैसी बड़ी और सुपरहिट फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.

बाबा के शुरुआती जीवन की प्रेरक दास्तान

ये पूरी फिल्म राइटर विशाल चतुर्वेदी की फेमस बुक ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित है. इसमें नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवन की घटनाओं और उनके आध्यात्मिक सफर को बेहद सादगी और खूबसूरती के साथ पर्दे पर उतारा गया है. फिल्म की सिंपल कहानी और भक्ति भाव ने लोगों के दिलों पर गहरा असर छोड़ा है. यही वजह है कि माउथ पब्लिसिटी के दम पर ये फिल्म हर दिन और बड़ी होती चली गई. आम लोगों से लेकर बाबा के भक्तों तक, हर वर्ग का दर्शक इस फिल्म से खुद को गहराई से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है.

पार्ट 2 की तैयारी भी शुरू

पहले पार्ट की इस शानदार सकेस्स को देखते हुए मेकर्स ने अब ‘हनुमान अंश पार्ट 2’ पर भी काम शुरू कर दिया है. दर्शक इसके अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी रिलीज डेट को लेकर कोई ऐलान नहीं किया है. माना जा रहा है कि दूसरे पार्ट में कहानी को और आगे बढ़ाया जाएगा, जिस तरह से 2 करोड़ की इस छोटी सी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करके दिखाया है, उसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को ये सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कहानी में दम हो तो बजट मायने नहीं रखता.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Hanuman Ansh
Box Office Collection