OTT True Crime Documentary: सच्ची घटनाओं और साइबर क्राइम पर बनी क्राइम डॉक्यूमेंट्रीज का क्रेज दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. अगर आप भी इस तरह की सच्ची घटनाओं पर बनी डॉक्यूमेंट्री देखना पसंद करते हैं, तो आज हम आपके लिए ऐसी ही एक सच्ची कहानी लेकर आए हैं, जो आपको अंदर तक हिला देगी. इस डॉक्यूमेंट्री की कहानी एक हैवान लड़के के ईद-गिर्द घूमती है.
सच्ची घटनाओं का बढ़ता क्रेज
आजकल लोगों में सच्ची घटनाओं पर बनी डॉक्यूमेंट्री और सीरीज देखने की जबरदस्त दीवानगी नजर आ रही है. एक्शन-थ्रिलर फिल्मों के साथ-साथ लोग उन असली केस, कानूनी लड़ाइयों और हादसों की गहराई भी समझना चाहते हैं, जिन्होंने असल जिंदगी में पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था. इस बड़े बदलाव में ओटीटी प्लेटफॉर्म्स ने अहम रोल निभाया है. नेटफ्लिक्स जैसा मंच लगातार ऐसी अनसुनी दास्तानें लोगों के सामने पेश करता रहता है, जो पहले महज वकीलों की पुरानी फाइलों या पुराने अखबारों के पन्नों में तक ही रहे. आज हम आपके लिए ऐसा ही एक केस लेकर आए हैं, जो काफी चौंका देने वाला है.
1/5
ओटीटी पर हमेशा आती है ऐसी कहानियां
दुनिया के अलग-अलग कोनों में हर महीने या हफ्ते कोई न कोई ऐसी वारदात जरूर घटती है, जो बाद में पर्दे पर कहानी बनकर उतरती है. कभी ऑनलाइन ठगी, कभी बेरहमी से की गई हत्या तो कभी इंटरनेट पर पीछा करके परेशान करने के मामले. दर्शकों को ये देखकर काफी हैरानी होती है कि कोई इंसान असल जिंदगी में इतना शातिर कैसे हो सकता है? क्योंकि ऐसा तो ज्यादातक सिर्फ फिल्मों में देखने को मिलता है. यही वजह है कि जब भी ऐसी सच्ची कहानियों पर कोई शो या डॉक्यूमेंट्री आती है, तो वो देखते ही देखते ओटीटी ऑडियंस की पहली पसंद बन जाती है और इस बारे में जानने को एक्साइटेड रहता है.
2/5
इंटरनेट पर शुरू हुआ था गंदा खेल
साल 2022 में रॉब मिलर के डायरेक्शन में तैयार हुई एक सच्ची घटना पर आधारित डॉक्यूमेंट्री सीरीज के बारे में आज हम बताने वाले हैं. ये कहानी हंटर मूर नाम के एक लड़के के ईग-गिर्द घूमती है. उसने इंटरनेट पर एक ऐसी घटिया वेबसाइट शुरू की, जहां वो लोगों की बेहद पर्सनल फोटो बिना उनकी मर्जी के डालने लगा था. इस हरकत से कई मासूमों की जिंदगी पूरी तरह बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गई थी. वो खुद को कानून से ऊपर समझने लगा था और खुलेआम लोगों को धमकाता था. इस हिला देने वाली कहानी को बयां करने वाली इस सीरीज का नाम ‘द मोस्ट हेटेड मैन ऑन द इंटरनेट’ है.
3/5
बेटी के लिए मैदान में उतरी मां
जब सिस्टम लाचार दिखने लगा, तब एक लाचार लड़की की बेबस मां शार्लेट लॉज ने इस पूरे खेल को खत्म करने की ठान ली. उन्होंने अपनी बेटी की तस्वीर उस घटिया पोर्टल पर देखी और सीधे उस शातिर लड़के के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. ये डॉक्यूमेंट्री दिखाती है कि कैसे एक आम महिला ने अपनी जान जोखिम में डालकर लगातार सबूत जुटाए. इस काम में उनका साथ उन लोगों ने दिया जो इसका शिकार बने थे. बाद में जब FBI जैसी बड़ी जांच एजेंसी इसमें शामिल हुई, तो पता चला कि ये सिर्फ तस्वीरें पोस्ट करने का नहीं बल्कि हैकिंग का एक जाल था, जिसने न जाने कितन लोगों की जिंदगी बर्बाद कर दी थी.
4/5
कम समय में पूरी कहानी का दम
ये कोई बहुत लंबी खिंचने वाली सीरीज नहीं है, जिसे देखने में हफ्तों का समय लगे. मेकर्स ने इसे केवल तीन एपिसोड्स में समेटा है और हर कड़ी लगभग एक घंटे की है. इसका मतलब ये है कि आप करीब तीन घंटे के अंदर इस पूरी सनसनीखेज दास्तान को देख सकते हैं. कहानी में फालतू का ड्रामा या भटकाव बिल्कुल नहीं है, बल्कि बात सीधे मुद्दे पर रखी गई है. यही वजह है कि देखने वाला एक पल के लिए भी स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाता. कम समय में इंसाफ की ये लड़ाई दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है. आखिर में आपको ये भी एहसास होगा कि इंटरनेट अगर मदद करता है, लेकिन साथ ही बेहद खतरनाक भी है.
5/5
क्रिटिक्स की तारीफ और जबरदस्त रेटिंग
इस कहानी की रफ्तार और सच्चाई को लोगों ने हाथों हाथ लिया. फिल्मों और शोज की सबसे बड़ी क्रिटिक वेबसाइट रॉटन टोमेटोज पर इसे 88 परसेंट शानदार रेटिंग मिली. साथ ही IMDb पर भी इस डॉक्यीमेंट्री को 10 में से 6.8 की शानदार रेटिंग दी है. जानकारों का कहना था कि कहानी जस्टिस दिलाने के जज्बे को बहुत खूबसूरती से सामने रखती है. ये डॉक्यूमेंट्री कई मुल्कों में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले इवेंट्स में शामिल रहा. आप इस नेटफ्लिक्स पर हिंदी भाषा में देख सकते हैं. अगर आप सच्ची और साहसी लड़ाई देखने के शौकीन हैं, तो ये तीन घंटे का सफर आपको जरूर देखना चाहिए.