SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

Alka Yagnik Comeback: बीमारी के बीच फिर लौटेंगी सुरों की मल्लिका, सुभाष घई के शो में होगीं शमिल

फिल्म निर्माता सुभाष घई हिंदी सिनेमा में अपने 50 साल पूरे होने पर 11 दिसंबर, 2026 को मुंबई में 'क्या जमाना था' कॉन्सर्ट आयोजित कर रहे हैं. इस खास मौके और घई के पर्सनल इनविटेशन पर, स्वास्थ्य संबंधी नजरों से उबर रहीं सिंगर अलका याग्निक इस मंच से शानदार वापसी करेंगी.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 20, 2026, 16:30 IST | Updated: Nov 20, 2026, 16:56 IST
Join

हिंदी सिनेमा के कामयाब दौर की बात हो और सुभाष घई और अलका याग्निक की जोड़ी का जिक्र न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. नब्बे के दशक से लेकर आज तक, इस मशहूर फिल्ममेकर और सुरों की मल्लिका ने मिलकर कई ऐसे नगमे दिए हैं, जो आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते हैं. अब एक बार फिर वही पुराना जादू मंच पर बिखरने वाला है, जिसे लेकर म्यूजिक लवर में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है. दिग्गज फिल्मकार सुभाष घई हिंदी सिनेमा में अपने शानदार 50 साल पूरे होने का जश्न मनाने जा रहे हैं.

इस खास मौके पर उन्होंने 'क्या जमाना था' नाम से एक ग्रैंड म्यूजिकल कॉन्सर्ट का आयोजन किया है, जो आने वाले 11 दिसंबर, 2026 को मुंबई के जियो वर्ल्ड गार्डन में होगा. इस खास शाम को यादगार बनाने के लिए घई अपनी सिनेमाई सफर से जुड़ी सबसे पसंदीदा आवाजों को एक मंच पर ला रहे हैं. इसके लिए खुद मशहूर सिंगर अलका याग्निक के घर पहुंचे और उन्हें इस जश्न का हिस्सा बनने के लिए पर्सनली इनवाइट किया. सुभाष घई के इस प्यार भरे न्योते को अलका ने भी एक बड़ी सी मुस्कान के साथ तुरंत स्वीकार कर लिया.

सुभाष घई ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई

इस खास मुलाकात की झलक सुभाष घई ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ शेयर की. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि अलका याग्निक एक बार फिर से चमकने के लिए तैयार हैं,उनकी आवाज,उनकी चमक और उनका जज्बा आज भी वैसा ही है. घई ने बताया कि जब वो रात को अलका के घर गए और उन्हें 11 दिसंबर, 2026 के कॉन्सर्ट के लिए इनवाइट किया, तो उन्हें बहुत खुशी हुई.इनविटेशन मिलते ही अलका अपनी जगह से खड़ी हुईं और मुस्कुराते हुए बोलें,'मैं आऊंगी.' घई के हिसाब से,उनके इस जवाब ने वहां मौजूद सभी लोगों का दिल खुश कर दिया.

लंबे समय बाद मंच पर करेंगी वापसी

अलका याग्निक के लिए ये कॉन्सर्ट बहुत खास होने वाला है,क्योंकि इससे वो लंबे ब्रेक के बाद पब्लिक इवेंट में वापसी कर रही हैं. खबरों के मुताबिक, साल 2024 में उन्होंने पहली बार खुलासा किया था कि एक अचानक हुए वायरल अटैक के कारण वो सेंसरिन्यूरल हायरिंग लॉस (सुनने की क्षमता में कमी) जैसी गंभीर समस्या से जूझ रही हैं. 

कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने ये भी माना था कि वो अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं और इस बीमारी की वजह से उन्हें काम करने में काफी दिक्कतें आ रही हैं,जिस वजह से वो कई कंपोजर्स के ऑफर्स भी स्वीकार नहीं कर पा रही थीं. ऐसे में उनका मंच पर लौटना उनके फैंस के लिए किसी बड़ी खुशखबरी से कम नहीं है.

सजेगी सुरों और यादों की महफिल

सुभाष घई और अलका याग्निक का म्यूजिक से जुड़ा रिश्ता बहुत गहरा रहा है. दोनों ने 'खलनायक','ताल','परदेस' और 'यादें' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम कर हिंदी सिनेमा को कई यादगार गीत दिए हैं. 'क्या जमाना था' कॉन्सर्ट में घई के 50 साल के सफर का जश्न मनाने के लिए 70 लोगों का एक विशाल ऑर्केस्ट्रा मौजूद रहेगा. इस शाम में मशहूर म्यूजिशियन मिथुन घई की फिल्मों के कुछ सबसे पसंदीदा गानों को नए अंदाज में पेश करेंगे,जो लोगों को पुरानी यादों और मधुर संगीत की एक अलग ही दुनिया में ले जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES