SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

करीना कपूर के आइकॉनिक अवतार 'पू' के लुक में दिखें ओरी, आलिया भट्ट की नहीं रुकी हंसी

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर का पू का किरदार आज भी काफी पॉपुलर है. एक्ट्रेस ने फिल्म कभी खुशी कभी गम में पू का रोल निभाया था. आलिया भट्टे के कहने पर ओरी पू के अवतार में नजर आएं, उन्हें देख आलिया अपनी हंसी नहीं रोक पाईं.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 29, 2026, 08:34 PM IST | Updated: Oct 29, 2026, 08:40 PM IST
Image Credit: ओरी बने 'पू', बेबो ने दिया रिएक्शन
Join


'कभी खुशी कभी गम' में करीना कपूर द्वारा निभाया पू किरदार आज भी पॉपुलर है. फिल्म रिलीज होने के सालों बाद भी करीना कपूर का किरदार आज भी लोगों को याद है. इंस्टाग्राम आज भी पू के किरदार के मीम्स देखने को मिलते हैं. वहीं सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में ओरी करीना कपूर के आइकॉनिक लुक को रीक्रिएट करते हैं. ओरी को इस लुक में देख आलिया अपनी हंसी को रोक नहीं पाती है. वहीं करनी कपूर ने भी इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है.

'कभी खुशी कभी गम' के पू लुक में नजर आए ओरी

ओरी ने इंस्टाग्राम पर अपना वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह करीना के पॉपुलर किरदार पू के लुक में नजर आते हैं. ओरी ने पिंक कलर का शिमरी क्रॉप टॉप ओर बेज पिंक कलर की मिनी स्कर्ट कैरी किया हुआ. अपने इस आउटफिट के साथ ओरी ने फर वाला स्टोल कैरी किया. उनका ये लुक पू की याद दिलाता है. जिसके बाद वह आलिये से पूछते हैं कि वह कैसे लग रहे हैं.

 

 आलिया भट्ट ओरी को इस अंदाज में देखकर हंसने लगती है. इस ओरी बोलते हैं कि उन्हें करीना की तरह तैयार होने के लिए बोला था, तो वह क्यों हंस रही हैं. आलिया ओरी का मजाक बनाती है जिसके बाद ओरी नाराज होकर चले जाते हैं. आलिया भट्ट ओरी को बोलती हैं कि उन्होंने उसे पू नहीं बल्कि बिनी द पूह बनने के लिए बोला था. आलिया की ये बात सुनकर वहां से चले जाते हैं. ओरी और आलिया का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में लोगों को दोनों की मस्ती काफी पसंद आ रही है.

करीना कपूर ने दिया ये रिएक्शन

करीना कपूर ने ओरी के इस वीडियो पर रिएक्शन दिया है. उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा टू गूड Too Good के साथ एक्ट्रेस ने रेड हार्ट इमोजी शेयर किया. करीना के कमेंट पर ओरी ने जवाब देते हुए लिखा-अगली बार का इंतजार करिए . वहीं आलिया भट्ट ने वीडियो पर कमेंट करते हुए पूछा कि पीछे क्या है, इसके जवाब में ओरी बोलते हैं कि मजाकिया अंदाज में कहा कि वहां एक पार्टी है.

कभी खुशी कभी गम में किया था पू का किरदार

करीना कपूर ने करण जौहर की फिल्म कभी खुशी कभी गम में करीना कपूर ने पू यानी पूजा शर्मा का रोल निभाया था. फिल्म में उनका किरदार काफी स्टाइलिश होता है. फिल्म से उनके गाने और आउटफिट काफी ट्रेंड में रहे थे. 

इसे भी पढ़ें-  जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी बोले- रातोंरात नहीं मिलता स्टारडम, पहचान बनाने में लग जाते हैं 15 से 20 साल 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES