)
Horoscope Today 30 October 2026 : आज शिव योग और सिद्ध योग बन रहा है. साथ ही बुध और मंगल एक-दूसरे से 90 डिग्री पर आकर केंद्र दृष्टि योग बनाएंगे. यह योग लोगों की निर्णय लेने की क्षमता और कामकाज के तरीके पर असर डालता है. इस योग का सकारात्मक प्रभाव रुके हुए काम पूरे कराता है, ऊर्जा बढ़ाता है. वहीं नकारात्मक असर तनाव और वाणी की कड़वाहट बढ़ा सकता है. 30 अक्टूबर के राशिफल से जानिए आज यह योग और बाकी ग्रह सभी राशियों के लिए क्या असर डालेंगे.
अपनी पिछली गलतियों से सीख लेकर अपने वर्तमान को बेहतर बनाएं. अपनी उपलब्धियों का दूसरों के सामने ज्यादा बखान ना करें. इससे धोखा मिल सकता है. व्यवसाय अभी यथावत स्थिति में रहेंगे. हालांकि दैनिक आय में कुछ वृद्धि होगी. किसी मित्र से मुलाकात पुरानी यादों को ताजा करेगी. अपनी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान से आप स्वस्थ और प्रफुल्लित महसूस करेंगे.
उपाय- कुछ समय नेचर के समीप बताएं और उसकी ब्लेसिंग महसूस करें.
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज
भाग्यशाली अंक- 2
कोई रुकी हुई या उधार दी हुई पेमेंट मिलने का अनुकूल समय है. संबंधों को मधुर बनाए रखने के लिए अगर कोई समझौता भी करना पड़े तो कर लें. कारोबार में कोई महत्वपूर्ण आर्डर आने की संभावना है. सिर्फ अपनी सामर्थ्य से ज्यादा पैसा निवेश न करें. घर-परिवार की जरूरतों का ध्यान रखना भी आपका दायित्व है. नजला-जुकाम जैसी परेशानी होने पर लापरवाही ना बरतें.
उपाय- केसर का तिलक लगाए इससे मन शांत चित्त रहेगा.
भाग्यशाली रंग- आसमानी
भाग्यशाली अंक- 8
किसी भी कार्य को करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर विचार से काफी चीजें आपके पक्ष में सुचारू रूप से संपन्न होंगी. विद्यार्थी व्यर्थ की मौज मस्ती से ध्यान हटाकर अपने करियर के प्रति ध्यान दें. कारोबार में अपनी व्यवसायिक योजनाएं किसी के साथ शेयर ना करें. दोस्तों तथा संबंधियों के साथ में मुलाकात खुशी देगी. किसी भी इंफेक्शन को गंभीरता से लें. लापरवाही बिल्कुल ना बरतें.
उपाय- अपने गुरुदेव का ध्यान करें और यथा सामर्थ्य मंत्र जाप भी करें.
भाग्यशाली रंग- लाल
भाग्यशाली अंक- 5
मनोरंजन संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा. साथ में किसी नए काम की पहली कमाई भी आने की संभावना है. किसी नजदीकी संबंधी को लेकर मन में कुछ हताशा या भ्रम जैसी स्थिति बन सकती है. व्यापार में नए लोगों से व्यवसायिक संबंध स्थापित करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें. घर में खुशनुमा माहौल रहेगा. सिर दर्द और सर्वाइकल की समस्या बढ़ सकती है.
उपाय- पीपल के वृक्ष को जल से सिंचे और तेल का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- पीला
भाग्यशाली अंक- 3
अफवाहों पर ध्यान ना दें तथा अपने कार्यों में ही मस्त रहें. सफलता मिलने पर यही लोग आपके पक्ष में भी आएंगे. कार्यों में कुछ व्यवधान और परेशानियां आएंगी, लेकिन समय रहते आप उनका हल निकाल लेंगे. कारोबार संबंधी रुकी हुई गतिविधियों में दोबारा गति आने की संभावना है. पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप ना होने दें. सकारात्मक लोगों का सानिध्य करें और मेडिटेशन का सहारा लें.
उपाय- जल को व्यर्थ बहने से बचाएं.
भाग्यशाली रंग- जामुनी
भाग्यशाली अंक- 4
इस समय भावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण रखना आपकी तरक्की में सहायक रहेगा. खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें. अन्यथा बाद में पछताना पड़ सकता है. ऑफिस के माहौल में कुछ राजनीति जैसा वातावरण रहेगा. इसलिए सिर्फ अपने काम से ही मतलब रखें. किसी प्रियजन से अचानक ही मुलाकात होना सब को खुशी प्रदान करेगा. मौसम के विपरीत खानपान की वजह से पेट संबंधी दिक्कतें रह सकती हैं.
उपाय- श्री सूक्त और पुरुष सूक्त का पाठ करें अथवा सुनें.
भाग्यशाली रंग- नीला
भाग्यशाली अंक- 7
ग्रह स्थिति में सकारात्मक बदलाव आ रहा है. आत्मिक और मानसिक सुकून मिलेगा. पारिवारिक जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है. हालांकि आप कोई ना कोई हल अवश्य निकाल लेंगे. व्यवसायिक कार्यप्रणाली में सुधार आएगा. परंतु भागदौड़ की अधिकता बनी रहेगी. घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा. स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक नियमों को अपनाना जरूरी है.
उपाय- गाय को गुड़-रोटी खिलाएं और प्रणाम करें.
भाग्यशाली रंग- हरा
भाग्यशाली अंक- 3
किसी नवीन कार्य के बेहतर परिणाम मिलने वाले हैं. चुनौतियों को स्वीकारें और क्रिएटिव रहें. अपनी गतिविधियों को गोपनीय रखना जरूरी है. अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें. व्यवसाय में कोई बड़ा आर्डर मिलेगा, लेकिन अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना करें. प्यार और रोमांस के मामले में कुछ अनलकी रहेंगे. किसी भी तरह का रिस्क ना लें तथा वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लेकर अपनी दिनचर्या शुरू करें.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5
प्रॉपर्टी से संबंधित कोई रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है. निवेश संबंधी कोई भी कार्य करते समय उचित जानकारी अवश्य हासिल कर लें. पार्टनरशिप में पारदर्शिता बनाकर रखें. वरना आपसी सामंजस्य बिगड़ सकता है. व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट ना करें. कुछ समय आत्म मनन और चिंतन में भी लगाएं और मेडिटेशन करें.
उपाय- घर के वरिष्ठ लोगों की देखभाल करें और उनसे आशीर्वाद लें.
भाग्यशाली रंग- गुलाबी
भाग्यशाली अंक- 6
ग्रह गोचर आपके पक्ष में है. फोन अथवा मेल के माध्यम से कोई खास समाचार मिल सकता है. अपने महत्वपूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें. इनका कोई गलत इस्तेमाल कर सकता है. कार्यक्षेत्र में पिछले कुछ समय से चल रही रुकावटें आज दूर होगी. पति-पत्नी के संबंधों में नजदीकियां बनी रहेगी. अपने सामर्थ्य से अधिक कार्यभार लेने से स्वास्थ्य प्रभावित होगा.
उपाय- रास्ते में कोई भी सफाई कर्मचारी मिले तो उसे कुछ पैसे अवश्य दें.
भाग्यशाली रंग- सफेद
भाग्यशाली अंक- 2
रोजमर्रा की उबाऊ दिनचर्या से राहत मिलेगी. संतान से संबंधित कोई खुशखबरी भी मिल सकती हैं. आर्थिक दिक्कतों की वजह से कुछ कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं. व्यवसाय में परिवर्तन संबंधी योजनाएं जल्दी ही फलीभूत होंगी. और मन मुताबिक परिणाम भी मिलेंगे. पति-पत्नी के बीच कुछ नोक-झोंक की स्थिति रहेगी. अत्यधिक कार्यभार की वजह से थकान महसूस करेंगे.
उपाय- संध्या के समय शिवालय पर देसी घी का दीपक जलाएं.
भाग्यशाली रंग- बादामी
भाग्यशाली अंक- 5
किसी असंभव कार्य के अचानक ही बनने से मन में बहुत अधिक प्रसन्नता व उमंग रहेगी. अपरिचित लोगों पर बिना सोचे-समझे विश्वास ना करें. पब्लिक डीलिंग से जुड़े व्यवसाय अच्छा मुनाफा कमाएंगे. व्यर्थ के प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें. तनाव से सुकून पाने के लिए मेडिटेशन करें.
उपाय- हनुमान जी का ध्यान करें और संभव हो तो हनुमान चालीसा के 7 पाठ भी करें.
भाग्यशाली रंग- केसरिया
भाग्यशाली अंक- 3
(Disclaimer: यह सामग्री ज्योतिषीय गणनाओं, पारंपरिक मान्यताओं एवं विभिन्न भविष्यफल पद्धतियों की व्याख्याओं पर आधारित है. राशिफल में दी गई जानकारी सामान्य ज्योतिषीय आकलन है. व्यक्ति विशेष पर इसके प्रभाव उसकी जन्म कुंडली, ग्रहों की स्थिति, दशा, अंतर्दशा एवं अन्य व्यक्तिगत कारकों के अनुसार भिन्न हो सकते हैं. इसे किसी निश्चित परिणाम, दावे या निर्णय का आधार न माना जाए.)