App

Aaj Ka Panchang: कार्तिक कृष्‍ण पंचमी पर शिव योग और मृगशिरा नक्षत्र, देखें 30 अक्‍टूबर का दैनिक पंचांग

Today Panchang: आज कार्तिक मास के कृष्‍ण पक्ष की पंचमी तिथि है और इस तिथि पर शिव योग बन रहा है. साथ ही मृगशिरा नक्षत्र रहेगा, जिसे मृगशीर्ष नक्षत्र भी कहते हैं. पढ़ें 30 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग.

Aaj Ka Panchang: कार्तिक कृष्‍ण पंचमी पर शिव योग और मृगशिरा नक्षत्र, देखें 30 अक्‍टूबर का दैनिक पंचांग
Image Credit: 30 अक्‍टूबर 2026, शुक्रवार का दैनिक पंचांग. (Photo: Zee News)

Aaj Ka Panchang 30 October 2026: आज कार्तिक मास का पांचवा दिन है इसके कृष्‍ण पक्ष की पंचमी तिथि है. शाम 07:25 बजे के बाद षष्‍ठी तिथि प्रारंभ होगी. आज शिव योग और सिद्ध योग बनेंगे. इन दोनों ही योगों को धर्म-ज्‍योतिष में बहुत शुभ माना गया है. शिव योग में पूजा-पाठ करना और सिद्ध योग में नए काम या जरूरी काम करना सफलता दिलाता है. वहीं चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में संचरण करेंगे. प्रोकेरला पंचांग और द्रिक पंचांग की गणनाओं के आधार पर 30 अक्‍टूबर का राहुकाल, शुभ-अशुभ मुहूर्त, तिथि, योग, नक्षत्र आदि.

30 अक्‍टूबर 2026 का पंचांग

आज की तिथि - कार्तिक कृष्‍ण पंचमी तिथि शाम 07:25 बजे तक रहेगी और इसके बाद षष्‍ठी तिथि प्रारंभ होगी.

आज का वार - शुक्रवार.

आज के व्रत-त्‍योहार - नहीं.

आज के ग्रह गोचर - चंद्रमा पूरे दिन मिथुन राशि में रहेंगे. साथ ही बुध-मंगल मिलकर केंद्र दृष्टि योग बना रहे हैं.

आज का नक्षत्र - 30 अक्‍टूबर की सुबह 09:04 बजे तक मृगशीर्ष नक्षत्र रहेगा और उसके बाद आद्रा नक्षत्र रहेगा.

आज के योग - 29 व 30 अक्‍टूबर की रात 12:05 बजे से रात 08:41 बजे तक शिव योग रहेगा और उसके बाद सिद्ध योग प्रारंभ होगा.

सूर्य व चंद्रमा का समय

सूर्योदय - 6:34 AM
सूर्यास्त - 5:46 PM
चन्द्रोदय - Oct 30 9:39 PM
चन्द्रास्त - Oct 31 11:50 AM
(शहर के हिसाब से उदय व अस्त के समय में कुछ मिनट या सेकेंड का अंतर देखा जा सकता है)

आज के शुभ काल

ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:59 बजे से 05:47 बजे तक 
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:32 बजे तक
अमृत काल - शाम 09:57 बजे से देर रात 11:25 बजे तक

आज के अशुभ काल

राहुकाल - सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:10 बजे तक
यम गण्ड - दोपहर 02:58 बजे से शाम 04:22 बजे तक
कुलिक - सुबह 07:58 बजे से 09:22 बजे तक
दुर्मुहूर्त - सुबह 08:49 बजे से 09:33 बजे तक, दोपहर 12:32 बजे से 01:17 बजे तक
वर्ज्यम् - शाम 04:48 बजे से 06:16 बजे तक

करण

कौलव - सुबह 08:46 बजे तक
तैतिल - सुबह 08:46 बजे से शाम 07:25 बजे तक
गर - शाम 07:25 बजे से 31 अक्‍टूबर की सुबह 06:09 बजे तक

(Disclaimer- यह जानकारी पारंपरिक पंचांग गणनाओं पर आधारित है. स्थान एवं गणना पद्धति के अनुसार समय और विवरण में अंतर संभव है.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shraddha Jain

Shraddha Jain

पत्रकारिता में 15 वर्षों का व्यापक अनुभव रखने वाली श्रद्धा जैन वर्तमान में Zee News की नेशनल डिजिटल टीम में बतौर असिस्‍टेंट न्‍यूज एडिटर सक्रिय हैं. जहाँ वे धर्म, ज्योतिष, ग्रह गोचर, अंक शास्‍त्र और वास्तु शास्त्र जैसे विषयों पर अपनी विशेषज्ञता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन और सिम्बॉयसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से क्रिएटिव राइटिंग की पढ़ाई की है. बतौर फोटो जर्नलिस्ट करियर शुरू करने वाली श्रद्धा ने दूरदर्शन, दैनिक भास्कर और चौथी दुनिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.12 वर्षों की फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर गहरी पकड़ बनाने के बाद, उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर रुख किया और देश 24*7 जैसे पोर्टल्स में नेतृत्व की भूमिका निभाई. वर्तमान में धर्म, ज्योतिष, वास्तु और हस्तरेखा जैसे विषयों पर गहन अध्ययन और लेखन करते हुए जटिल विषयों को सरल और रोचक भाषा में पाठकों के सामने पेश कर रही हैं.
Read More