)
बॉलीवुड स्टार किड्स को फिल्मों में आसानी से काम मिल जाता है. लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में पहचान केवल काम के दम पर ही मिलता है. एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का कहना है कि फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाने का कोई एक फॉर्मूला नहीं है. मीजान ने कहा कि उन्होंने अपने पिता के 40 साल के करियर में सीखा है कि रातोंरात स्टार बनने की बजाय खुद की पहचान बनाने पर काम करना है.
मीजान जाफरी ने फ्री प्रेस जर्नल को दिए इंटरव्यू में बोला कि स्टारकिड होने के प्रेशर पर बात करते हुए बोला कि उन्होंने अपने माता-पिता के करियर से सीख ली है. मैंने अपने पिता के 40 साल के करियर को देखा है, मैं उनकी गलतियों से सीख सकता हूं. एक्टर ने बताया पिता के करियर से मैंने सीखा है कि सफलता रातोंरात नहीं मिलती है. सफलता के लिए मेहनत करनी होती है. एक्टर ने बताया कि उनके माता पिता ने उन्हें हमारे जमीन से जुड़ने की सलाह दी है.
एक्टर ने बोला कि मुझे माता-पिता की गाइडेंस से भरोसा मिला है कि मैं लंबा समय तय करने वाला हूं. मेरी पहली फिल्म साल 2019 में आई थी. मेरी पहली फिल्म को रिलीज हुए लगभग 8 साल हो चुके हैं. यह एक लंबी जर्नी होने वाली है. मुझे लगता है लगभग 15 से 20 साल बाद में ये बोल पाऊंगा कि मैं किसी लेवल पर पहुंच गया हूं.
सफलता पर बात करते हुए मीजान जाफरी ने बोला- मैं बस लगातार काम करता रहता हूं, क्योंकि सफलता पाने का कोई फॉर्मूला नहीं है. एक्टर ने बोला कि कोई भी जमा हुए, जाना-माना फॉर्मूला नहीं है. आप बड़े डायरेक्टर्स या सुपरस्टार्स के पास जाए लेकिन सफलता का फॉर्मूला नहीं है. सफलता पाने के लिए एक्टर का मानना है कि सफलता पाने के लिए हमेशा मेहनत करनी चाहिए.
मीजान जाफरी ने साल 2019 में संजय लीला भंसाली की फिल्म मलाला से डेब्यू किया था. इसके बाद एक्टर हंगामा 2, यारियां 2, दा मिरांडा ब्रदर्स और दे दे प्यार दे 2 में नजर आए थे. इसके अलावा एक्टर बाजीराव मस्तानी, गंगूबाई काठियावाड़ी में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम कर चुके हैं. मीजान जाफरी सफलता पाने के लिए जमकर मेहनत कर रहे हैं.