SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

निहारिका तिवारी संग ब्रेकअप पर सोराब बेदी ने तोड़ी चुप्पी, गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला पर बरसाया प्यार, बोले- 'मैं उससे शादी भी कर लूंगा'

Sorab Bedi: सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर्स और 'स्प्लिट्सविला 16' फेम सोराब बेदी और निहारिका तिवारी काफी समय तक फैंस की फेवरेट जोड़ी रही. लेकिन हाल ही में ब्रेकअप के बाद सोराब ने खुलासा करते हुए बताया कि वो दोनों कभी भी रिलेशनशिप में नहीं थे. इतना ही नहीं, उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड डेलनाज को लेकर अपनी फीलिंग्स भी जाहिर की हैं.

Written By Jyoti Rajput
Published: Oct 18, 2026, 05:56 AM IST | Updated: Oct 18, 2026, 07:13 AM IST
Image Credit: 'स्प्लिट्सविला 16' फेम सोराब बेदी न्यू गर्लफ्रेंड
Join

इन दिनों सोशल मीडिया पर कब क्या वायरल हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता है. हाल ही में 'स्प्लिट्सविला 16' फेम सोराब बेदी उस समय अचानक खबरों में छा गए. जब उन्होंने शुक्रवार, 16 अक्टूबर, 2026 को अपनी गर्लफ्रेंड डेलनाज दारूवाला के साथ कुछ बेहद कोजी फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'इज्जत से कमेंट करना, तुम्हारी भाभी है'. हालांकि, इस पोस्ट के आते ही लोगों ने तुरंत नेगेटिव कमेंट्स की बारिश कर दी, जिसके बाद सोराब ने इसे तुरंत इंस्टाग्राम से हटा दिया. ये पूरा ड्रामा तब शुरू हुआ, जब कुछ ही समय पहले उन्होंने शो स्प्लिट्सविला की अपनी पार्टनर निहारिका तिवारी से ब्रेकअप की अनाउंसमेंट की थी.

इस पोस्ट के आते ही लोगों ने डेलनाज और सोराब के बीच उम्र के फासले को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया, जिसके बाद सोराब का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए बड़ी ही बेबाकी से कहा कि उन्हें डेलनाज बेहद खूबसूरत और हॉट लगती हैं और प्यार में उम्र कोई मायने नहीं रखती. उन्होंने आगे कहा कि दूसरों को उनके पर्सनल मैटर में दखल देने का क्या हक है?

निहारिका संग रिश्ते की सच्चाई 

इतना ही नहीं, सोराब ने गुस्से में यहां तक कह दिया, 'अगर तुम उम्र के फासले की बात कर रहे हो ना भाई, तो मैं उससे शादी भी कर लूंगा, ब्याह के ले आऊंगा.' उन्होंने ये भी साफ किया कि उन्होंने तस्वीर डिलीट नहीं,  बल्कि सिर्फ आर्काइव की थीं,  ताकि डेलनाज को फालतू की ट्रोलिंग का सामना न करना पड़े. आपको बता दें कि डेलनाज से पहले सोराब का नाम 'स्प्लिट्सविला 16' फेम निहारिका तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा था, लेकिन सोराब ने इन सभी अफवाहों पर पूरी तरह फुलस्टॉप लगा दिया.

पैसे लेकर सोराब-निहारिका करते थे कोलैब

इस वीडियो में सोराब ने क्लियर किया कि वो और निहारिका कभी भी रिलेशनशिप में नहीं थे. लोगों के चीटिंग के आरोपों को खारिज करते हुए सोराब ने बताया कि वो दोनों सिर्फ प्रोफेशनली जुड़े थे, ठीक वैसे ही जैसे दूसरे इन्फ्लुएंसर्स पैसे लेकर गानों पर कोलैबोरेटिव रील्स बनाते हैं. उनके बीच सिर्फ एक अच्छी और सच्ची दोस्ती थी, जिसे लोगों ने जबरदस्ती रिलेशनशिप का नाम दे दिया था.

'राइज एंड फॉल 2' में निहारिका का जलवा

भले ही सोराब और निहारिका के बीच पर्सनल लाइफ में रोमांस की खबरें सिर्फ अफवाह साबित हुई हों, लेकिन प्रोफेशनली दोनों ने साथ मिलकर खूब काम किया. 'स्प्लिट्सविला' का सफर खत्म होने के बाद भी इन दोनों ने कई पॉपुलर म्यूजिक वीडियोज में साथ स्क्रीन शेयर की, जिसे ऑडियंस ने काफी पसंद किया. वहीं, अगर मौजूदा समय की बात करें, तो निहारिका तिवारी इस समय रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल 2' में धमाकेदार गेम खेल रही हैं. शो में उनके स्ट्रांग गेम की हर कोई तारीफ कर रहा है.

प्यार और ट्रोलिंग 

सोराब बेदी ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर उड़ रहीं सभी अफवाहों पर विराम लगा दिया है. वहीं, जहां एक तरफ जहां वो अपनी नई लव लाइफ यानी डेलनाज के साथ खुलकर खड़े नजर आ रहे हैं और ट्रोल्स को मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ पुराने रिश्तों और अफवाहों पर भी फुलस्टॉप  लगा चुके हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES