SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

छठ के रंग में रंगा बॉलीवुड: आयुष्मान खुराना और शरवरी की फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया गाना रिलीज होते ही इंटरनेट पर मचा रहा है धमाल

छठ पूजा के खास मौके पर सूरज बड़जात्या की आने वाली फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ का नया छठ का गाना रिलीज हो गया है. आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की जोड़ी इस गाने में देसी अंदाज में नजर आ रही है. रिलीज होते ही इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस गाने को हर किसी का प्यार मिल रहा है. क्या आपने सुना?

Written By Vandana Saini
Published: Nov 12, 2026, 05:27 PM IST | Updated: Nov 12, 2026, 05:57 PM IST
Image Credit: छठ पूजा का नया गाना रिलीज होते ही छाया
Join

आस्था और परंपरा का महापर्व छठ पूजा अब सिर्फ बिहार या पूर्वांचल तक ही सिमट कर नहीं रह गया है. एक दौर था जब छठ के गाने केवल भोजपुरी गायकों की आवाज में ही सुनने को मिलते थे, लेकिन आज इस त्योहार की धूम पूरे देश में दिखाई देती है. हर साल भोजपुरी इंडस्ट्री में दर्जनों नए छठ गीत रिलीज होते हैं, जिन्हें दर्शक खूब प्यार देते हैं और इन गानों पर करोड़ों व्यूज आते हैं. हालांकि, दिवंगत लोकगायिका शारदा सिन्हा के गाए हुए गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हैं और उनकी पहली पसंद बने हुए हैं. समय बदलने के साथ अब बॉलीवुड भी छठ की इस प्यारी संस्कृति से जुड़ गया है और हिंदी फिल्मों में भी छठ पर आधारित गाने देखने को मिल रहे हैं.

अब छठ पूजा के गाने अब सिर्फ किसी एक राज्य तक ही सिमटे नहीं रह गए हैं, बल्कि पूरे देश में अपनी एक खास जगह बना रहे हैं. इसी बीच जाने-माने डायरेक्टर सूरज बडजात्या भी अपनी नई फैमिली ड्रामा फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ लेकर आ रहे हैं. हाल ही में इस फिल्म का एक नया छठ गीत रिलीज किया गया है. मेकर्स ने छठ महापर्व शुरू होने से ठीक एक दिन पहले इस गाने को लॉन्च करके फैंस को एक शानदार सरप्राइज दिया है. सोशल मीडिया पर आते ही यह गाना लोगों को इतना पसंद आया कि इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगा. गाने के वीडियो में छठ घाट की रौनक और अपने परिवार के लिए गहरी आस्था को बडे ही प्यारे अंदाज में दिखाया गया है.

‘बुलाए छठी मां’ गाने ने जीता लोगों का दिल

शुक्रवार से छठ पूजा शुरू हो रही है और इससे ठीक एक दिन पहले इस गाने का रिलीज होना फैंस के लिए किसी गिफ्ट से कम नहीं है. फिल्म ‘ये प्रेम मोल लिया’ के मेकर्स ने गुरुवार यानी 12 नवंबर को अपना नया छठ गीत ‘बुलाए छठी मां’ रिलीज कर दिया है. ये गाना पूरी तरह से छठी मइया की आस्था, पूजा और अपनों से बिछड़े परिवार के फिर से एक होने के जज्बात को दिखाता है. हमेशा की तरह सूरज बड़जात्या की फिल्मों वाली सादगी, भारतीय संस्कृति और परिवार को जोड़ने की खूबसूरत झलक इस गाने में भी साफ नजर आ रही है. गाने के बोल और इसका म्यूजिक इतना दमदार है कि लोग इसमें खो से जाते हैं. ये गाना सीधा दिल को छू जाता है.

TRP लिस्ट में कायम इस 403 एपिसोड वाले शो का दबदबा, जिसने ‘अनुपमा’ और ‘नागिन 7’ को भी चटा दी धूल

आयुष्मान और शरवरी का देसी अंदाज

छठ पूजा के इस खास मौके पर रिलीज हुए इस नए छठ गीत ‘बुलाए छठी मां’ में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ लीड रोल में नजर आ रहे हैं. गाने के वीडियो में इन दोनों का एकदम सादगी भरा देसी अंदाज देखने को मिल रहा है. ट्रेडिशनल आउटफिट्स में सजे आयुष्मान और शरवरी की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आ रही है और दर्शक इनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं. घाट पर छठ पूजा की तैयारियों के बीच दोनों के चेहरे पर दिखने वाले इमोशनल और आस्था से भरे एक्सप्रेशन इस गाने को और भी खास बना रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी फैंस इस नई जोड़ी के देसी अवतार पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं और वीडियो को बार-बार देख रहे हैं.

ॉ

श्रेया घोषाल की आवाज और हिमेश रेशमिया का म्यूजिक

छठ पूजा के खास मौके पर रिलीज हुए इस हाने ने लोगों के बीच अपनी एक अलग जगह बना ली है. इस गाने को श्रेया घोषाल ने अपनी मीठी आवाज में गाया है और इसमें उनका साथ केशव आनंद ने दिया है. गाने के बोल जाने-माने गीतकार मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं, जो सुनने वालों को काफी इमोशनल कर देते हैं. वहीं, इस बेहतरीन गाने का म्यूजिक हिमेश रेशमिया ने दिया है, जो सीधे दिल को छू जाता है. श्रेया की सुरीली आवाज, मनोज के गहरे बोल और हिमेश की कमाल की धुन ने मिलकर इस गाने को यादगार बना दिया है. लोगों को ये गाना इतना ज्यादा पसंद आ रहा है कि यूट्यूब पर रिलीज होने के कुछ ही घंटों के अंदर इसे 4 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

खास बात ये है कि ‘ये प्रेम मोल लिया’ फिल्म के जरिए सूरज बड़जात्या एक बार फिर डायरेक्शन की दुनिया में लौट रहे हैं. काफी लंबे समय के बाद दर्शक थिएटर में उनकी फिल्मों वाला पुराना जादू और अपनापन देख पाएंगे. इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और शरवरी वाघ की फ्रेश जोड़ी लीड रोल में दिखाई देगी. इनके साथ ही फिल्म में सुप्रिया पाठक, सीमा पाहवा और अनुपम खेर जैसे मंझे हुए कलाकार बेहद खास किरदारों में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म पूरी तरह से परिवार के साथ बैठकर देखने लायक एक एंटरटेनिंग कहानी है, जो आने वाली 27 नवंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है, जिसको लेकर फैंस भी काफी एक्साइटेड और खुश हैं. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES