)
टाइगर श्रॉफ पर पिछले महीने जानलेवा हमला हुआ था. कुछ हमलावरों ने फायरिंग की थी. एक्टर तो इस हमले में बाल-बाल बचे थें, लेकिन उनके ड्राइवर को गोली लगी थी. 12 नवंबर को टाइगर के पिता जैकी श्रॉफ की अपकमिंग फिल्म काली खेती का ट्रेलर लॉन्च हुआ है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में एक्टर जैकी शामिल हुए.
बेटे पर फायरिंग की घटना के बाद जैकी पहली बार रेड कार्पेट पर नजर आ थे. इस दौरान एक्टर से टाइगर पर फायरिंग को लेकर सवाल किए गए. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बेटे से जुड़े सवालों पर जैकी ने कोई जवाब नहीं दिया.
इवेंट के दौरान जब एक्टर जैकी से टाइगर पर हुए हमले को लेकर सवाल पूछने की कोशिश की, इवेंट होस्ट ने उन्हें बीच में ही रोक दिया. जैकी ने भी इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया. इस पूरी घटना को लेकर उन्होंने चुप्पी साधी रखी. सवाल का जवाब देने बजाय उन्होंने मौजूद लोगों को फ्लाइंग किस दिया. इसके बाद उन्होंने स्माइल करते हुए कान पकड़ते हुए आसमान की तरफ इशारा किया.
जैकी श्रॉफ की फिल्म काली खेती इन दिनों ट्रेंड में हैं. यह एक हॉरर फिल्म है. इस फिल्म में जैकी श्रॉफ के साथ फिल्म में शरद केलकर और नेहा सरगम लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्देशन हरिस इम्तियाज ने डायरेक्ट किया है. काली खेती फिल्म 20 नवंबर 2026 थिएटर में रिलीज होगी. यह एक हॉरर फिल्म है जो कि खेती पर आधारित है. फिल्म में दिखाया जाएगा कि कैसे रात होते ही गांव में अजीबोगरीब घटना शुरू हो जाती है.
18 अक्टूबर 2026 में मुंबई के फुटबॉल खेलने के बाद ग्राउंड से निकलते समय टाइगर श्रॉफ की कार पर दो हमलावरों ने गोलियां चलाई थी. इस हमले में टाइगर को मामूली चोट आई थी, वहीं उनके ड्राइवर को गोली लगी थी. जिसके बाद उन्हे अस्पताल में ले जाया गया था. टाइगर पर हुए हमले की जिम्मेदारी गैंगस्टर अनिल पंडित ने ली थी. ऑडियो में दावा किया गया कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने यह हमला करवाया है. इस मामले में 13 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है.