App

Vastu Tips: घर में 7 सूंड वाले हाथी की मूर्ति रखने से खुल सकती है किस्मत, जानें इसके जरूरी नियम और फायदे!

Vastu Tips: 7 सूंड वाले हाथी की मूर्ति अगर आपने भी अपने घर में रखी है तो आपको ये भी जान लेना चाहिए कि इसे घर में रखने के वास्तु नियम क्या हैं और इसके फायदे क्या हैं? आइए इस बारे में इस लेख में विस्तार से जानें.

Vastu Tips: घर में 7 सूंड वाले हाथी की मूर्ति रखने से खुल सकती है किस्मत, जानें इसके जरूरी नियम और फायदे!

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में हाथी को एक बहुत ही पवित्र, शक्तिशाली, बुद्धिमान और सौभाग्य देने वाला जानवर माना गया है. वहीं जब 7 सूंड वाले हाथी की बात आती है तो ऐसे हाथी की मूर्ति को घर में रखना अति शुभ माना जाता है. ऐसी धार्मिक और वास्तु मान्यता है कि 7 सूंड के हाथी की मूर्ति को घर में सही दिशा और सही जगह पर स्थापित किया जाता है तो उस घर में हमेशा धन-समृद्धि बनी रहती है. आर्थिक मामलों से जुड़ी परेशानियों का अंत होता है और परिवार में सुख-शांति बनी रहती है. आइए जानें घर और ऑफिस में 7 सूंड वाली मूर्ति को स्थापित करने से जुड़ी मान्यता और नियम क्या हैं.

धन वृद्धि और आर्थिक मजबूती का प्रतीक

वास्तु शास्त्र और फेंगशुई की मान्यताओं के अनुसार, जिस घर में 7 सूंड के हाथी की मूर्ति रखी जाती है उसके जीवन में धन और समृद्धि बनी रहती है. आय के नए रास्ते खुलते हैं और पैसों की तंगी दूर होती है. 7 सूंड के हाथी की प्रतिमा को घर में रखने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है. करियर और कारोबार में तरक्की के रास्ते खुलते हैं.  व्यक्ति का धैर्य, आत्मविश्वास और हिम्मत बढ़ती है. हाथी एकता और मजबूती का प्रतीक है, ऐसे में 7 सूंड वाले हाथी की मूर्ति घर में रखें तो परिवार के सदस्यों में तालमेल और प्रेम बना रहता है. घर में 7 सूंड के हाथी को रखने से सकारात्मक ऊर्जा और सौभाग्य बढ़ता है.

7 सूंड वाले हाथी की मूर्ति को घर में रखने के नियम

7 सूंड वाले हाथी की मूर्ति को घर में जहां भी रखें, उस जगह की साफ-सफाई समय-समय पर करते रहें.
मूर्ति कहीं से टूटी न हो या गंदी न हुई हो, इसका पूरा ध्यान रखें.
7 सूंड वाले हाथी को इस तरह रखें कि उसकी सूंड नजर आती हों.
बाथरूम के पास या रसोईघर में हाथी की मूर्ति को न रखें.
मूर्ति को जमीन पर न रखें. साफ और ऊंची जगह पर रखें.
मंदिर में या लिविंग रूम में मूर्ति को रखें. 
मुख्य द्वार पर रखें तो घर के भीतर की ओर ही उसका मुख रखें.
7 सूंड वाले हाथी को घर की उत्तर दिशा या पूर्व दिशा में रखें.

(Disclaimer - यह लेख वास्तु मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है इसे अंतिम सत्य न मानें लाभ व्यक्ति अनुसार बदल सकते हैं निर्णय से पहले हमेशा विशेषज्ञों से सलाह अवश्य लें.)

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Padma Shree Shubham

Padma Shree Shubham

पद्मा श्री शुभम् को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव. मॉस कम्‍युनिकेशन ग्रेजुएट और हिंदी लिटरेचर से पोस्‍ट ग्रेजुएट. मीडिया में डिजिटल प्लेटफॉर्म से करियर शुरू करने के बाद कई संस्थाओं में काम किया. Nedrick News, TFI Post जैसी संस्थाओं में कार्यरत रहीं. इसके बाद Zee News जॉइन किया. समाचार और वर्तमान घटनाओं पर लिखने पढ़ने में रुचि. धर्म और ज्योतिष में अधिक रुचि. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष संबंधी लेख लिखने में कार्यरत. पद्मा से आप padma.shubham@India.com मेल के जरिए सीधे संपर्क कर सकते हैं.
Read More