SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

नेहा बोरा को पुलिस ने छोड़ा: विशाल ददलानी की हिरासत में लेने वाली पोस्‍ट हुई वायरल; चंद मिनटों में लगा दी थी झड़ी

Vishal Dadlani On Neha Bora Detaining: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के दौरान नेहा बोरा को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद भारी हंगामा मच गया. हालांकि, अब उसको छोड़ दिया गया है. इसी बीच म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर डाले, जो अब तेजी से वायरल हो रहे है.

Written By Vandana Saini
Published: Oct 17, 2026, 07:33 AM IST | Updated: Oct 17, 2026, 08:47 AM IST
Image Credit: नेहा बोरा की हिरासत पर विशाल ददलानी ने उठाए सवाल
Join

दिल्ली की सड़कों से उठी एक खबर ने इस वक्त सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक हलचल मचा दी. राजधानी में प्रोटेस्ट के दौरान नेहा बोरा को पुलिस हिरासत में लिए जाने के बाद माहौल काफी गरमा गया है. जाने-माने सिंगर और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने इस पूरे मामले को लेकर अपनी चिंता जाहिर की. उन्होंने इंटरनेट पर पोस्ट लिखकर सीधे तौर पर नेहा की सिक्योरिटी और उनकी मौजूदा लोकेशन पर सवाल उठाए. इसके बाद से ही लोग लगातार ये जानने की कोशिश करने लगे कि आखिर नेहा इस समय कहां हैं और उनके साथ क्या हुआ?

विशाल ददलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ ऐसे पोस्ट सेयर किए, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया. विशाल का दावा है कि नेहा बोरा को एक प्राइवेट गाड़ी में बैठाकर किसी अनजान जगह ले जाया गया और काफी देर तक उनका कोई अता-पता नहीं था. इस बात से नाराज होकर उन्होंने सीधे देश के गृह मंत्री अमित शाह को टैग करते हुए सवाल दागा कि क्या देश की राजधानी में कानून व्यवस्था का यही स्तर रह गया है. उन्होंने विदेशी मीडिया को भी टैग किया, ताकि दुनिया देख सके कि युवाओं की आवाज उठाने वाली एक लड़की के साथ क्या बर्ताव हो रहा है.

कनॉट प्लेस में उमड़ा लोगों का हुजूम

सोशल मीडिया पर जैसे ही ये खबर फैली, वैसे ही इंटरनेट पर 'व्हेयर इज नेहा' तेजी से ट्रेंड करने लगा. इसी बीच विशाल ने एक और पोस्ट डालकर ये जानकारी दी कि कनॉट प्लेस में अभिजीत दिपके और नेहा बोरा को रोके जाने के विरोध में बहुत सारे आम लोग सड़कों पर उतर आए हैं. उन्होंने साफ शब्दों में लिखा कि शांति से अपनी बात रख रहे नौजवानों को इस तरह पकड़ना प्रशासन को भारी पड़ सकता है. सिंगर विशाल ददलानी का मानना है कि जब सरकार ऐसे सख्त कदम उठाती है, तो प्रदर्शनकारियों को जनता का और ज्यादा प्यार और समर्थन मिलने लगता है.

नई नवेली, रणबाली, प्रहार और स्ट्रीट फाइटर... किस फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर दिखाया अपना कमाल? 9 करोड़ कमाकर की शुरुआत

आंदोलन को मिल सकता है बड़ा रूप

विशाल ददलानी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए ये भी कहा कि इस तरह की हरकतों से ये छोटा सा आंदोलन अब सिर्फ दिल्ली तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे देश और दुनिया भर में पहचान मिल सकती है. जब लोगों को लगता है कि उनकी आवाज दबाई जा रही है, तो उनका गुस्सा और ज्यादा भड़क जाता है. उनका कहना है कि कानून के दायरे में रहकर अपनी बात कहना हर नागरिक का हक है. अगर पुलिस इस तरह से लोगों को बिना बताए ले जाएगी, तो आम जनता के मन में व्यवस्था को लेकर भरोसा कम होने लगेगा. उनके तमाम पोस्ट अब तेजी से वायरल हो रहे हैं.

मंडी हाउस से शुरू हुआ था पूरा विवाद

सामने आ रही जानकारियों के मुताबिक, 29 साल की नेहा बोरा को 16 अक्टूबर को उस वक्त रोका गया जब वे दिल्ली में 'लहरा दो तिरंगा' नाम के प्रोटेस्ट में शामिल होने जा रही थीं. पुलिस ने उन्हें मंडी हाउस के नजदीक अपनी कस्टडी में ले लिया था. छात्र संगठन आइसा (AISA) ने इस पूरे घटनाक्रम पर दावा किया कि रात के 8 बजे तक नेहा बोरा से किसी का कोई संपर्क नहीं कराया गया था. संगठन का ये भी कहना है कि पुलिस ने उनके वकीलों तक को मिलने की इजाजत नहीं दी, जिससे मामला और ज्यादा संदिग्ध लगने लगा, जिसको लेकर सोशल मीडिया पर कई बातें हो रही है.

वीडियो सामने आने से बढ़ा तनाव

विशाल ददलानी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें पुलिस टीम नेहा बोरा को रोकती और गाड़ी में बैठाती नजर आ रही है. ये वीडियो सामने आने के बाद लोगों का गुस्सा और ज्यादा बढ़ गया है और वे लगातार जवाब मांग रहे हैं. छात्र संगठन और प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि जब तक नेहा की सही सिचुएशन सामने नहीं आती, विरोध जारी रहेगा. हालांकि, इस पूरे विवाद को लेकर दिल्ली पुलिस या प्रशासन की तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है और सभी को सिचुएशन साफ होने का इंतजार है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES