App

दिल्ली नहीं, गुजरात में होगी नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी, 72 साल पुरानी परंपरा पहली बार टूटी

साल 2026 का नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी काफी खास होने वाली है. इस साल ये सेरेमनी दिल्ली नहीं बल्कि गुजरात में होगी.

दिल्ली नहीं, गुजरात में होगी नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी, 72 साल पुरानी परंपरा पहली बार टूटी

इस साल राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के इतिहास में बड़ा बदलाव होने वाला है. 72 वां नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स सेरेमनी दिल्ली से बाहर होगी. इस बार गुजार के एकता नगर में सेरेमनी का आयोजन किया गया था. इसी शहर में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है. स्टैच्यू ऑफ यूनिटी स्थित है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुजरात दौरे के दौरान पुरस्कार प्रदान कर सकती हैं.

गुजरात में होगा नेशनल फिल्म का आयोजन 


राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह वैसे तो दिल्ली में होता था. पिछले साल 71 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का समारोह 23 सितंबर025 को दिल्ली के विज्ञान भवन में हुआ था. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पुरस्कार दिए थे. वहीं 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की परंपरा में बदलाव आया है. इस बार गुजरात के एकता नगर में आयोजित किया जाएगा. ऐसा पहली बार होगा जब अवॉर्ड सेरेमनी दिल्ली से बाहर होगी.

एकता नगर को ही क्यों चुना 


एकता नगर गुजरात के नर्मदा जिले में है. यहीं पर स्टैच्यू ऑफ यूनिटी हैं.दरअसल 72 वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में आनंद एल रॉय की डॉक्टूमेंट्री को सम्मान मिला है. उनकी डॉक्यूमेंट्री स्टैच्यू ऑफ यूनिटी एकता का प्रतीक पर आधारित है. इसमें स्टैच्यू ऑफ यूनिटी और केवड़िया के विकास की कहानी को दिखाया गया है.

कब होगी अवॉर्ड सेरेमनी 


72 नेशनल फिल्म अवॉर्ड सेरेमनी गुजरात के एकता नगर में 22 सितंबर को होगी. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विनर्स को अवॉर्ड से सम्मानित करेंगी.

इन्हें मिलेगा नेशनल अवॉर्ड 


आर्टिकल्स 370 बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीती है. आर्टिकल 370 फिल्म के लिए यामी गौतम को बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला है. ममूटी और कार्तिक आर्यन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला है. ममूटी को ब्रमायुगल और कार्तिक को चंदू चैम्पियन फिल्म के लिए अवॉर्ड मिला है. रणदीप हुड्डा को बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर का अवॉर्ड मिला है. कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के लिए सेलेक्ट किया है. बेस्ट हिंदी फिल्म का अवॉर्ड श्रीकांत को मिला है. श्रीकांत फिल्म में राजकुमार राव लीड रोल में थे.

पहला नेशनल अवॉर्ड कब हुआ 


पहला नेशनल अवॉर्ड 10 अक्तूबर 1954 में विज्ञान भवन में हुआ था. सबसे ज्यादा नेशनल अवॉर्ड सत्यजीत रे को मिले थे. उन्हें 32 से 35 नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है. उन्हें डायरेक्शन, स्क्रीनप्ले, बेस्ट फीचर समेत अलग-अलग कैटेगरी में अवॉर्ड मिले हैं. अमिताभ बच्चन और ममूटी को 4 बार बेस्ट एक्टर का नेशनल अवॉर्ड मिला है. शबाना आजमी सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस हैं, उन्हें 5 बार नेशनल अवॉर्ड मिला है. ए आर रहमान को 7 नेशनल अवॉर्ड मिला है. 
 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More