)
हिंदी सिनेमा के पॉपुलर डायरेक्टर और राइटर रणबीर पुष्प ने हाल में सिद्धार्थ कन्नन के शो में आए ते. इस दौरान उन्होंने नाना पाटेकर की लव लाइफ को लेकर कई खुलासे किए हैं. राइटर के अनुसार नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला प्यार में थे.
रणबीर पुष्प ने बताया है कि नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला उस समय प्यार में थे. रणबीर पुष्प ने बोला कि हां ये हुआ है, अब इसको रोमांस बोले या दोस्ती, ये तो भगवान जाने जाते हैं. लेकिन दोनों बहुत ही करीब थे. सेट पर उनके बीच अच्छी केमिस्ट्री दिखती थी. उनकी आपस की समझ थी, वह सीन में चर्चा करते थे. लेकिन स्क्रीन पर उनकी परफॉर्मेंस नजर आती थी.
सिद्धार्थ कनन ने राइटर से सवाल किया कि क्या दोनों की दोस्ती गहरी थी? इस सवाल के जवाब में रणबीर पुष्प ने बोला कि बिल्कुल थी. इसके बाद सिद्धार्थ ने पूछा कि क्या आपको कभी ऐसा लगा कि नाना पाटेकर और मनीषा के बीच की केमिस्ट्री दोस्ती से ज्यादा थी.
राणबीर पुष्प ने बोला नहीं कभी नहीं. मैंने कभी उस तरीके से नहीं सोचा, दोस्ती ही समझी थी. दोनों सीन पर चर्चा करते थे. इससे ज्यादा मुझे कोई ख्याल याद नहीं. बाद में सुनने में आया और पेपर्स में बात आईं, पढने को मिला, लेकिन मैंने कभी भी ऑब्जर्व नहीं किया. मेरा फिल्म के सीन से ज्यादा मतलब होता था. सेट पर आए काम किया सीन हो गया बस.
साल 1996 में अग्नि साक्षी फिल्म रिलीज हुई थी. फिल्म का डायरेक्शन पार्थो घोष ने किया था. फिल्म की कहानी सूरज कपूर के ईद-गिर्द थी. सूरज की शादी शिवांगी से होती है. शिवांगी का अतीत काफी रहस्मय होता है. कहानी में हंगामा तब होता है जब एक आदमी आता है और दावा करता है कि शिवांगी उसकी लापता पत्नी है.
नाना पाटेकर और मनीषा कोइराला की प्रेम कहानी अधूरी लव स्टोरी में है. दोनों की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली की फिलम खामोशी दा म्यूजिकल में हुई थी. साल 1998 में दोनों की जोड़ी अग्नि साक्षी, युगपुरुष में नजर आई. नाना पाटेकर से पहले एक्ट्रेस विवेक मुशरान को डेट कर रही थी. दोनों का ब्रेकअप हो गया था. ब्रेकअप के बाद नाना पाटेकर मनीषा के टूटे हुए दिल का सहारा बनें. तब मनीषा की उम्र 26 साल की थी और नाना पाटेकर 45 पार के थे. मनीषा और नाना पाटेकर ने अपना रिश्ता छुपाकर रखा. लेकिन सेट पर ब्रेक के बाद एक दूसरे के साथ समय बिताना, सेट पर उनकी मिलती नजरें सभी क्रू मेंबर्स के सामने थी. समय के साथ नाना पाटेकर मनीषा को लेकर पजेसिव हो गए, वहीं मनीषा शॉर्ट टेम्पर थी. ऐसे में दोनों के झगड़े शुरू हो गए. धीरे-धीर उनके बीच दूरी आने लगी.
मनीषा ने पब्लिकली ने यह तक बोल दिया था कि वह नाना पाटेकर से प्यार करती है, लेकिन उन्हें पता यह रिश्ता किस और जा रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार एक दिन मनीषा नाना पाटेकर और आयशा जुल्फा को एक साथ देखा जिसके बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई हुई. कहा जाता है कि मनीषा नाना पाटेकर से शादी करना चाहती थी लेकिन नाना पाटेकर ने शादी करने से मना कर दिया था. वह अपनी पत्नी को तलाक नहीं देंगे. जिसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया. इसके बाद नाना पाटेकर ने आयशा संग अपने प्यार को कुबूल कर लिया.