)
फराह खान अपने लेटेस्ट कुकिंग व्लॉग के लिए एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और डॉक्टर श्रीराम नेने के घर गईं थी. फराह ने व्लॉग में माधुरी और डॉक्टर नेने से उनकी लव स्टोरी के बारे में बात की है. फरहा के व्लॉग में डॉक्टर नेने ने बताया कि वह शादी की रिसेप्शन में प्रॉम किंग जैसा महसूस कर रहे थे क्योंकि वह किसी भी सेलिब्रिटी को नहीं जानते थे.
फराह ने व्लॉग में डॉक्टर नेने से सवाल किया आपको शादी से पहले माधुरी के बारे में पता नहीं था? डॉक्टर नेने बताया कि उस समय उन्हें हिंदी नहीं आती थी. वह लॉस एंजिल्स में रहते थे. फराह ने नेने को बोला कि लॉज एंजिल्स में रहते हुए माधुरी के बारे में कैसे नहीं सुना, तो उन्होंने बोला कि मैं स्टीवन स्पीलबर्ग, जॉर्ज लुकास और स्टार वॉर्स की फिल्में देखकर बड़ा हुआ था. मैंने हिंदी फिल्में नहीं देखी थी. जब हमारी मुलाकात हुई थी तो हमने तीन महीने तक डेट किया, हम एक दूसरे को पसंद करने लगे और तीन महीने बाद मैंने उन्हें शादी के लिए बोला.
डॉक्टर नेने ने फराह खान के व्लॉग में बताया कि वेडिंग रिसेप्शन में वह किसी को भी नहीं जानते थे. डॉक्टर ने बोला- मैं किसी को नहीं जानता था. वेडिंग रिसेप्शन में प्रॉम किंग जैसा फील कर रहा था. मैं केवल अमिताभ बच्चन को जानता था, क्योंकि मैंने उनकी फिल्म अमर, अकबर एंथोनी देखी थी. इसके बाद फराह ने पूछा क्या आप शाहरुख खान और सलमान खान को भी नहीं जानते थे, उन्होंने बोला नहीं... डॉक्टर नेने ने बोला कि सभी लोग रिसेप्शन में बहुत ही स्वीट थे.
माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने की शादी 17 अक्टूबर 1999 में हुई थी. साल 1999 में माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की बड़ी स्टार थी. शादी के बाद माधुरी दीक्षित डॉक्टर श्रीराम नेने के साथ अमेरिका चली गई. एक्ट्रेस ने अपने करियर की पीक पर शादी की थी. शादी के बाद माधुरी दीक्षित ने एक्टिंग करियर से ब्रेक लिया. साल 2003 में उन्होंने बेटे अरिन को जन्म दिया. साल 2005 में एक्ट्रेस ने दूसरे बेटे रयान को जन्म दिया.
माधुरी दीक्षित ने साल 2007 में फिल्म आजा नचले से बॉलीवुड में कमबैक किया था, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी. इसके बाद साल 2011 में वह पति के साथ भारत वापस आ गई. साल 2014 में माधुरी ने डेढ़ इश्किया से अपने करियर की दोबारा शुरुआत की. इसके बाद वह कलंक, गुलाब गैंग, भूल भुलैया 3 जैसी फिल्मों में नजर आईं. फिल्मों के अलावा माधुरी ने टीवी में भी काम किया.