App

कुशा कपिला के पति का छलका दर्द, जोरावर सिंह ने खुद को बताया लूजर

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला के पूर्व पति जोरावर सिंह अहलूवालिया ने सोशल मीडिया पर अपनी लाइफ के मुश्किल समय के बारे में खुलकर बात की है. वह खुद को लूजर मानते हैं.

कुशा कपिला के पति का छलका दर्द, जोरावर सिंह ने खुद को बताया लूजर
Image Credit: कुशा कपिला पूर्व पति जोरावर सिंह अहलूवालिया

इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला के एक्स पति और कंटेंट क्रिएटर जोरावर सिंह अहलूवालिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर अपनी लाइफ के मुश्किल समय के बारे में बात की है. उन्होंने बताया कि उन्होंने अपनी शादी, कॉरपोरेट नौकरी यहां तक घर भी खो दिया. इसका असर उनके आत्मविश्वास पर पड़ा है.

जोरावर सिंह का छलका दर्द

जोरावर ने सोशल मीडिया पर हेलो लूजर कैप्शन लिखा. वीडियो में उन्होंने बताया कि कुछ समय से वह सोशल मीडिया से दूर हैं. क्योंकि उनकी मेंटल हेल्थ ठीक नहीं थी, वह अच्छा भी फील नहीं कर रहे थे. इस दौरान उन्हें काम करने का मौका मिला था. जिनमें कैमरे के सामने आने की जरूरत नहीं थी. इसलिए उन्होंने अपनी प्रोफाइल को लो रखा था.

खुद को बताया लूजर

वीडियो में जोरावर ने अपनी डायरी एक पन्ना खोलकर पढ़ा है.  इस दौरान उन्होंने खुद को लूजर बताया, इसके अलावा उन्होंने कुछ सालों में हुए नुकसान के बारे में लिखा- उन्होंने बोला मैं मानता हूं कि मैं लूजर हूं. पिछले कुछ सालों में मैंने सब कुछ खो दिया. जो मेरे लिए बहुत ही मायने रखता था. मैंने अपनी शादी खो दी, अपनी कॉरपोरेट नौकरी खो दिया मैंने अपना घर भी गवा दिया जिसे मैंने रहने के लिए बनाया था. वीडियो में उन्होंने बोला कि तुलना दूसरों से करतेरहे, जिसका असर उनकी लाइफ जिंदगी पर पड़ा. इस दौरान उन्हें लगा कि उन्होंने अपना व्यक्तित्व खो दिया.

चुभता था लूजर शब्द

जोरावर ने बताया कि उन्हें लूजर शब्द बचपन से परेशान करता रहा है. स्कूल के समय में जब लोग उन्हें लूजर बुलाते थे, उन्हें काफी बुरा लगता था. वह अब इस शब्द को खुद अपनाकर अपनी कहानी को दुनिया के सामने रखा है. जोरावर ने बोला कि मैं इसे स्वीकार कर रहा हूं. मैं एक लूजर हूं, जिसने सब कुछ खो दिया. इसके बाद भी मैं खुद पर भरोसा रखूंगा और लगातार कोशिश करूंगा.

बादशाह ने बढ़ाया हौसला

जोरावर के वीडियो पर सेलेब्स पर कमेंट कर रहा है. रैपर और सिंगर बादशाह ने एक लंबा मैसेज लिखा. उन्होंने बोला कि भगवान की नेमतों को संभालने के लिए पहले इंसान के कंधों पर मुश्किलों का बोझ उठाने के काबिल बनाया जाता है. बादशाह ने अपने कमेंट से जोरावर को भरोसा दिलाने की कोशिश की है कि मुश्किल समय उन्हें मजबूत बनाएगा. वह एक दिन हीरे की तरह चमकेंगे.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More