SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

'आपको बेचैनी कहां दिखती है?' वायरल वीडियो पर भड़कीं कीर्ति सुरेश, यूजर ने मांगी माफी

फिल्म ‘सत्यवान सविथिरी’ के प्रमोशन वीडियो पर उठे विवाद के बाद साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश ने ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया. उन्होंने ये साफ किया कि मिस्किन के साथ उनका रिश्ता पिता-बेटी जैसा है और फिल्मों में काम करने का मतलब असल जिंदगी में बाउंड्री की अनदेखी नहीं है.

Written By Jyoti Rajput
Published: Nov 19, 2026, 19:47 IST | Updated: Nov 19, 2026, 20:09 IST
Join

सोशल मीडिया पर किसी भी इवेंट या प्रेस कॉन्फ्रेंस का एक छोटा सा क्लिप पल भर में ही वायरल हो जाता है और लोग बिना पूरी बात समझे अपनी राय बनाने लगते हैं. एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ, जो ‘अक्का’ के बाद अब ‘सत्यवान सविथिरी’ की रिलीज की तैयारी में जुटी हैं. बुधवार को चेन्नई में इस फिल्म की प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी, जिसमें फिल्म के मुख्य कलाकार मिस्किन भी मौजूद थे. कार्यक्रम के दौरान जब मिस्किन मंच से अपनी बात रख रहे थे और कीर्ति की तारीफ कर रहे थे, तब उन्होंने कीर्ति को उनके पैर के पास हल्के से छुआ.

बस इसी पल का वीडियो इंटरनेट पर सामने आया और देखते ही देखते इस पर तरह-तरह की बातें शुरू हो गईं. कई यूजर्स ने वीडियो देखकर ये कयास लगाना शुरू कर दिया कि एक्ट्रेस उस दौरान कम्फर्टेबल नहीं थीं. वायरल क्लिप के सामने आने के बाद एक सोशल मीडिया यूजर ने इस पर सवाल उठाते हुए लिखा, 'जब एक आदमी ने उसे थोड़ा सा छुआ था, तो वो इतनी अनकम्फर्टेबल क्यों है, लेकिन मूवी सीन में जहां सब कुछ होता है, वो यहां इतनी अनकम्फर्टेबल क्यों है? बस उसका चेहरा देखो, कितना अजीब है.'

एक्ट्रेस ने मिनटों में दिया मुंहतोड़ जवाब

सोशल मीडिया द्वारा की गई इस टिप्पणी ने मामले को और तूल दे दिया, लेकिन कीर्ति सुरेश ने भी चुप रहने के बजाए खुलकर अपना साइड रखा. उन्होंने उस पोस्ट के जवाब में लिखा, 'सबसे पहले, आपको मेरे चेहरे पर कहां परेशानी दिख रही है? क्या आपने उन्हें या मुझे ये कहते हुए नहीं सुना कि हमारा रिश्ता पिता और बेटी जैसा है? दूसरी बात, मान लीजिए मैं अनकम्फर्टेबल थी, तो क्या आप ये कह रहे हैं कि क्योंकि फिल्मों में हमें छुआ जाता है, तो मुझे पब्लिक में भी इससे कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए? भाई, तुम्हें सच में कुछ चीजें ठीक करने की ज़रूरत है.'

पोस्ट हटाई गई और यूजर ने मांगी माफी

कीर्ति सुरेश के इस सिंपल और क्लियर जवाब के बाद माहौल बदल गया और उस यूजर ने अपना ओरिजनल पोस्ट डिलीट कर दिया. इतना ही नहीं, यूजर ने एक्ट्रेस से पब्लिकली माफी भी मांग ली. माफीनामा शेयर करते हुए यूजर ने लिखा, 'सॉरी मैडम, मेरा कोई बुरा इरादा नहीं था. मैं आमतौर पर इस तरह के पोस्ट नहीं करता, लेकिन मैंने इसे ट्वीट किया क्योंकि ये वायरल हो रहा था.' इस विवाद ने ये भी दिखाया कि सोशल मीडिया पर कई बार लोग ट्रेंड के पीछे भागते हुए बिना सोचे-समझे पोस्ट कर देते हैं, जबकि असलियत कुछ और होती है.

पूरा वीडियो सामने आने के बाद साफ हुई तस्वीर

इस पूरे विवाद के बीच एक दूसरे यूजर ने कीर्ति के जवाब के पीछे की असली वजह समझाने के लिए वीडियो का सही मतलब शेयर किया. उन्होंने लिखा, 'कीर्ति सुरेश के जवाब के पीछे का कारण ये वीडियो है. कमेंट सेक्शन में सभी को लगा कि इसमें कुछ गड़बड़ है और ऐसा भी लगा कि कीर्ति को ये पसंद नहीं आया. लेकिन अब उन्होंने सब कुछ साफ कर दिया है. कोई परेशानी नहीं थी और कोई बुरा इरादा नहीं था.' इस टिप्पणी से ये साफ हो गया कि कमेंट सेक्शन में देखने वालों को भले ही कुछ अलग लगा हो, लेकिन वहां किसी तरह की गलत मंशा या नाराजगी नहीं थी.

 

फिल्मों में काम -पर्सनल बाउंड्री को लेकर जरूरी सीख

ये पूरा वाकया एक बार फिर ये याद दिलाता है कि पर्दे पर एक्टिंग करना और असल जिंदगी में किसी व्यक्ति का पर्सनली कम्फर्टेबल होना दो अलग-अलग बातें हैं. कीर्ति सुरेश ने जिस बेबाकी से ये बात रखी, उसने न केवल रूमर्स पर फुल स्टॉप लगाया, बल्कि ये भी साफ कर दिया कि हर सीन को गलत नजरिए से नहीं देखा जाना चाहिए. अब ऑडियंस की नजरें ‘सत्यवान सविथिरी’ पर टिकी हैं, जिसके प्रमोशन के दौरान ये अनचाहा विवाद सामने आया.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

ज्योति सिंह राजपूत जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले 1 साल से ज्यादा से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. दैनिक जागरण प्रिंट और सहारा न्यूज नेटवर्क में ट्रेनिंग लेने के बाद अब Zee News में काम कर रही हैं. कुछ समय तक लाइफस्टाइल की खबरों में काम करने के बाद अब एंटरटेनमेंट में काम कर रही हैं. वहीं हॉलीवुड की खबरों और फिल्मों पर पैनी नजर रखती हैं. उन्होंने पंडित माखनलाल चतुर्वेदी नेशनल यूनिवर्सिटी (MCU) से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री हासिल की है. आप Jyoti.Rajput@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES