Keerthy Suresh Dorothy controversy:सिनेमा सिर्फ कहानी नहीं सुनाता, वो समाज के उन हिस्सों को भी पर्दे पर जगह देता है जिन पर अक्सर लोग चुप्पी बनाए रखते हैं. यही वजह है कि जब फिल्मों में पुरानी कहानी से हटकर नए किरदार और भावनाएं दिखाई जाती हैं, तो बहस सिर्फ फिल्म तक ही सीमित नहीं रहती, बल्कि सवाल उठता है कि समाज इस कहानी को किस नजर से देख रहा है और ऑडियंस पर्दे पर दिखाई गई किसी पहचान को स्वीकार करने के लिए कितना तैयार है. तमिल फिल्म डोरोथी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता दिखाई दे रहा है.