SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

ग्रीस में शादी, मेहमानों के लिए अनिरुद्ध का लाइव कॉन्सर्ट! काव्या मारन की वेडिंग की इनसाइड तस्वीरें वायरल

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी 11 नवंबर को हुईं, जिसके बाद कपल ने हाल ही में अपनी शादी की इनसाइड तस्वीरें शेयर की हैं. एक तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या एक साथ पोज दे रहे हैं और काव्या अनिरुद्ध की बाहों में हैं-

Written By Kajol Gupta
Published: Nov 20, 2026, 07:24 IST | Updated: Nov 20, 2026, 07:30 IST
Join

संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और बिजनेसवुमन काव्या मारन ने 11 नवंबर को ग्रीस में एक 'सेल्फ-रिस्पेक्ट' विवाह समारोह में शादी की. एथेंस के 'फोर सीजन्स एस्टिर पैलेस होटल' में आयोजित इस शादी में उनके करीबी लोग भी मौजूद थे. गुरुवार को उन्होंने शादी के एक हफ्ते पूरे होने का जश्न मनाते हुए कुछ बेहद प्यारे फोटो शेयर किए. इनमें से एक फोटो से पता चलता है कि उन्होंने अपनी दुल्हन और मेहमानों के लिए एक कॉन्सर्ट भी रखा था.

काव्या मारन से शादी करने के कुछ दिनों बाद संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी से पहले के कार्यक्रमों की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इन तस्वीरों में जश्न की झलक देखने को मिलती है, जिसमें यह जोड़ा अपने परिवार और दोस्तों के साथ कुछ खास पलों का आनंद लेता नजर आ रहा है.

अनिरुद्ध की बाहों में काव्या

एक तस्वीर में अनिरुद्ध और काव्या एक साथ पोज देते दिख रहे हैं, जिसमें अनिरुद्ध ने काव्या को अपनी बाहों में लिया हुआ है. एक दूसरी तस्वीर में यह कपल एक-दूसरे का हाथ थामे हुए अंदर आता दिख रहा है, जबकि मेहमान दोनों तरफ कतार में खड़े होकर उनके लिए तालियां बजा रहे हैं और उनका उत्साह बढ़ा रहे हैं.

यह भी पढ़ें- बेटी की मौत के 3 साल बाद भी नहीं उबर पाए विजय एंटनी, न पहनते हैं जूते-चप्पल, न उतारते हैं उसकी घड़ी

मेहमानों के लिए कपल ने किया लाइव कॉन्सर्ट

जश्न के दौरान इस कुल ने एक कॉन्सर्ट वाला पल भी शेयर किया, जिसमें अनिरुद्ध ने गाना गाया और काव्या मंच पर उनके साथ शामिल हुईं. एक और तस्वीर में वे अपने माता-पिता के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं. इस मौके के लिए काव्या ने एक सुंदर सफेद ड्रेप्ड स्कर्ट पहनी थी, जिसमें जांघ तक का स्लिट था. इसके साथ उन्होंने सुनहरे रंग का ऑफ-शोल्डर कोर्सेट-स्टाइल टॉप पहना था.

अनिरुद्ध ने उनके लुक से मेल खाते हुए पूरी तरह से सफेद कपड़े पहने थे, जिसमें एक डबल-ब्रेस्टेड जैकेट, उसी रंग की पैंट और सफेद हाई-नेक टॉप शामिल था. उनके जश्न की एक और तस्वीर में काव्या ने शैंपेन-गोल्ड रंग का सजावटी गाउन पहना था, जिसके साथ उन्होंने हल्के गुलाबी रंग का फेदर वाला रैप लिया हुआ था.

यह भी पढ़ें- ‘कभी-कभी मन घबराता है, मैं बस यही कहता हूं, हे प्रभु मुझे ‘ईठा’ जरूर दिखा देना...’, श्रद्धा कपूर के पिता शक्ति कपूर ने आखिर क्यों कही ऐसी बात?

दिल छूने वाला लिखा कैप्शन

अनिरुद्ध ने क्लासिक लुक अपनाते हुए काली शर्ट और पैंट पहनी थी, जिसके ऊपर उन्होंने ग्रे ब्लेजर डाला हुआ था. इस पोस्ट में ग्रीस में हुई उनकी शादी की एक ऐसी तस्वीर भी थी, जो पहले कभी नहीं देखी गई थी. तस्वीरें शेयर करते हुए अनिरुद्ध ने लिखा, 'मेरे लिए सबसे पसंदीदा तरह का जादू.'

अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन

हालांकि अभी इस बात का खुलासा नहीं हुआ है कि अनिरुद्ध और काव्या ने कितने समय तक एक-दूसरे को डेट किया, लेकिन उनकी शादी की अफवाहें पहली बार 2025 में सामने आई थीं. उन्हें अक्सर एक साथ देखा जाता था, हालांकि संगीतकार ने इन अफवाहों का खंडन किया था. इस साल उनके चाचा वाई. जी. महेंद्रन ने परिवार में जल्द ही किसी शादी का इशारा दिया, जिससे ऐसा लगा कि अनिरुद्ध, काव्या से शादी कर रहे हैं. वे दोनों रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की स्क्रीनिंग में भी साथ पहुंचे थे, जिससे इन खबरों को और बल मिला.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES