)
बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘ईठा’ के बड़े पर्दे पर आने का इंतजार हर कोई कर रहा है. जब से इस फिल्म का ट्रेलर सामने आया है, तब से सोशल मीडिया पर फैंस इसे ब्लॉकबस्टर बताने लगे हैं. कई लोगों का तो ये भी मानना है कि इस फिल्म में जबरदस्त काम के लिए श्रद्धा कपूर को नेशनल अवॉर्ड मिलना चाहिए. अब अपनी बेटी की इस खास फिल्म को लेकर दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर ने भी दिल की बात कही है. हाल ही में जाने-माने ज्योतिषी, वास्तु एक्सपर्ट और लाइफ कोच अजय लुधरा के पॉडकास्ट ‘स्टार्स ऑफ स्टार्स’ पर शक्ति कपूर बेटी श्रद्धा की मेहनत के बारे में बताते हुए काफी इमोशनल हो गए.
पॉडकास्ट के दौरान शक्ति कपूर ने अपने मन के डर और घबराहट के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने अपने दिल की बात रखते हुए कहा, ‘कभी-कभी मेरा दिल बहुत घबराता है. वैसे तो हर किसी को घबराहट होती है, क्योंकि जिंदगी में बहुत टेंशन है, इनकम टैक्स की बातें हैं और भी कई तरह के लफडे लगे रहते हैं. प्रॉपर्टी और बाकी कामों की वजह से मन में डर बना रहता है. ऐसे में कई बार मैं आंखें बंद करके भगवान से यही प्रार्थना करता हूं कि हे प्रभु, मुझे ‘ईठा’ जरूर दिखा देना’. एक पिता के तौर पर शक्ति कपूर की इन सच्ची और सादगी भरी बातों ने वहां बैठे लोगों के साथ-साथ उनके फैंस को भी काफी इमोशनल कर दिया है.

इतना ही नहीं, बेटी की तारीफ करते हुए शक्ति कपूर ने बताया कि उनकी बेटी श्रद्धा कपूर ने फिल्म ‘ईठा’ के लिए जी-तोड़ मेहनत की है. इस बारे में बात करते हुए वे काफी इमोशनल हो गए. उन्होंने कहा, ‘मेरी बेटी ने ‘ईठा’ में जो काम और मेहनत की है, वो कमाल है. फिल्म में ऐसा डांस है कि इसे करते-करते उसके पैर तक सूज जाते थे. वो मराठी है और मेरी बीवी भी मराठी है. मैं तो अपनी बेटी को भगवान का दूसरा रूप मानता हूं’. शक्ति कपूर का कहना है कि श्रद्धा भले ही साल में एक या दो फिल्में ही करती हैं, लेकिन वो जो भी प्रोजेक्ट अपने हाथ में लेती हैं, उस करने में अपनी पूरी जान लगता देती है और दिल से पूरा करती हैं.
बातचीत के दौरान शक्ति कपूर इस बात को लेकर भी अपनी खुश जाहिर कि ‘ईठा’ की सक्सेस को लेकर उन्हें पहले से ही अच्छे हिंट मिले शुरू हो गए हैं. उन्होंने पॉडकास्ट में बताया कि उनके गुरुजी अजय लुधरा ने पहले ही भविष्यवाणी कर दी है कि ये फिल्म जबरदस्त हिट साबित होगी. श्रद्धा कपूर के पिता के मुंह से ये बात सुनने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं. इसके अलावा शक्ति कपूर का ये भी मानना है कि उनकी बेटी ने इस प्रोजेक्ट के लिए जो मेहनत और लगन दिखाई है, वो जरूर रंग लाएगी. उन्हें पूरा यकीन है कि श्रद्धा की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़कर एक नया इतिहास बनाएगी.
‘ईठा’ फिल्म की कहानी और इसके किरदारों के बारे में बात करें, तो ये फिल्म महाराष्ट्र की जानी-मानी तमाशा और लावणी कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की जिंदगी पर बनी है. फिल्म में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं और वो विठाबाई का किरदार निभा रही हैं. फिल्म को लक्ष्मण उतेकर ने डायरेक्ट किया है, जो अपनी शानदार फिल्मों के लिए काफी मशहूर हैं. श्रद्धा के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, नाना पाटेकर, मोहम्मद जीशान अयूब, सिद्धार्थ जाधव और अनंत जोशी जैसे कई बड़े और बेहतरीन एक्टर्स भी बहुत खास रोल में नजर आने वाले हैं. ये फिल्म एक शानदार कहानी और दमदार एक्टिंग का तड़का मानी जा रही है.
बता दें, श्रद्धा कपूर की ये नई फिल्म 4 दिसंबर को थिएटर्स में रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है, लेकिन इस बार बॉक्स ऑफिस पर उनका सफर इतना आसान नहीं रहने वाला है, क्योंकि उसी दिन बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान की भी मच अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ भी रिलीज हो रही है. एक तरफ दर्शकों को सलमान खान का जबरदस्त स्टारडम देखने को मिलेगा, तो दूसरी तरफ श्रद्धा कपूर की शानदार एक्टिंग और उनके लावणी डांस का जादू चलेगा. अब ये देखना काफी दिलचस्प और मजेदार होगा कि 4 दिसंबर को ऑडियंस किसकी फिल्म को सबसे ज्यादा प्यार देती है और पसंद करती है और टिकट काउंटर पर किसका जादू चलता है.