)
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में यूपी एसटीएफ, दिल्ली क्राइम ब्रांच और बुलंदशहर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश नसीम दुरानी मारा गया है. नसीम दुर्रानी पर 16 नवंबर को दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में समीर की हत्या का आरोप था. बताया जा रहा है कि आरोपी नसीम दुर्रानी पर 50 हजार रुपये का इनाम था. उसके तार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की डी कंपनी से भी जुड़े होने की बात सामने आ रही है.
बता दें कि नसीम दुर्रानी दिल्ली के सोनिया विहार में हुए समरी हत्याकांड का आरोपी था. उसने 16 नवंबर को दिल्ली सरकार के मंत्री कपिल मिश्रा के दफ्तर के बाहर समीर नाम के शख्स की हत्या की थी. उसके बाद से फरार हो गया था. नसीम दुर्रानी ने लगभग 15 गोलियों से समीर को भून दिया था. इससे पहले नसीम के खिलाफ हत्या, लूट और हत्या के प्रयास जैसे 25 गंभीर मामले दर्ज थे.
(खबर अपडेट की जा रही है...)