App

बिहार में चक्रवाती तूफान अकवान का साया! 20, 21 और 22 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, देखें अपडेट

बिहार में चक्रवाती तूफान अकवान के असर से 20, 21 और 22 नवंबर को कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. साथ ही, राज्य में सुबह और शाम में हल्का कोहरा भी देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते है आज का बिहार वेदर अपडेट-

बिहार में चक्रवाती तूफान अकवान का साया! 20, 21 और 22 नवंबर को इन जिलों में बारिश के आसार, देखें अपडेट
Image Credit: बिहार वेदर अपडेट (AI IMAGE)

बिहार में अब ठंड की शुरुआत हो चुकी है. सुबह-शाम सुहानी ठंड पड़ रही है, जिसके कारण लोग अब शॉल और स्वेटर में नजर आ रहे हैं. राज्य के कई जिलों में सुबह और रात के समय कोहरा छाया रह रहा है. वहीं, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गंभीर चक्रवाती तूफान अकवान धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा है.  इसका असर बिहार के मौसम पर भी देखने को मिलेगा. ऐसे में आइए जानते हैं कि आज बिहार में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

आज और आने वाले दिनों में कैसा रहेगा बिहार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार,  20 नवंबर को राज्य के कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. इन जिलों में सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा, सहरसा, पटना, नालंदा, जहानाबाद, नवादा, गया, लखीसराय, शेखपुरा और बेगूसराय में बारिश होने की संभावना है. साथ ही, जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में भी बारिश होने की संभावना है. इन जिलों के साथ-साथ 21 नवंबर को मुजफ्फरपुर, वैशाली, सीतामढ़ी, शिवहर, दरभंगा, समस्तीपुर और मधुबनी में भी बारिश होने के आसार है. वहीं, 22 नवंबर को जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया और भागलपुर में हल्की बारिश होने की संभावना है.

भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश होने के आसार

मौसम विभाग ने 21 नवंबर को राज्य के उत्तर-पूर्व (सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, मधेपुरा और सहरसा) और दक्षिण-पूर्व भाग (जमुई, मुंगेर, बांका, खगड़िया, भागलपुर) के जिलों में मेघ गर्जन या फिर वज्रपात के साथ तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक) चलने की संभावना है. वहीं, भागलपुर और कटिहार में भारी बारिश होने की संभावना है. इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है.

राज्य में कैसा रहेगा तापमान का हाल?

वहीं, राज्य में तापमान की बात करें, तो अधिकतम तापमान की बात करें, तो अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. वहीं, अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमन मे 2-3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है.

न्यूनतम तापमान-
-अगले 48 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है. उसके बाद अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान मे 2-3 डिग्री सेल्सियस की वृ‌द्धि होने की संभावना है. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Ranjana Kumari

Ranjana Kumari

रंजना कुमारी Zee Bihar Jharkhand की डिजिटल टीम में बतौर Sub-Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. बिहार के सिवान जिले के जीरादेई से ताल्लुक रखने वाली रंजना स्थानीय और जमीनी मुद्दों पर गहरी पकड़ रखती हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में वे मुख्य रूप से राजनीति, क्राइम, यूटिलिटी और देश-दुनिया की अहम रूटीन खबरों को प्रमुखता से कवर करती हैं. Zee Media का हिस्सा बनने से पहले रंजना ने न्यूज इंडिया 24x7 में भी डेढ़ साल तक अपनी सेवाएं दी थीं. एकेडमिक की बात करें तो रंजना GJU से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं.
Read More