करण जौहर अपने पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 के साथ फिर वापस आ गए हैं. 14 अक्टूबर को पहला शो रिलीज हुआ है. करण जौहर के शो में सलमान खान ने कई मुद्दों पर खुलकर बात की है. काउच पर सुपरस्टार ने बोला कि एक दिन बच्चे जरूर होंगे. सलमान खान ने शो में अपने रिश्तों पर खुलकर बात की है.
शो में करण जौहर ने सलमान खान से पूछा, सलमान खान तो सबके लिए हैं लेकिन उनका अपना कौन हैं? सलमान खान ने बोला-परिवार. इसके बाद करण ने अपने अकेलेपन के एहसास के बारे में बात की है. उन्होंने बोला और तुम्हारे पास परिवार हैं. मुझे पता है कि मैं अकेला हूं, क्योंकि मेरा कोई पार्टनर नहीं है. सलमान खान ने अकेलेपन को एक अलग ही नजरिए देखा. उन्होंने कहा, लेकिन तुम्हारे बच्चे हैं, तुम्हारी मां हैं. इसलिए तुम किस्मत वाले हो. अकेलापन तब होता है, जब कोई तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहता है. मुझे नहीं लगता कि लोग तुम्हारे साथ नहीं रहना चाहते.
करण जौहर ने सलमान खान से पूछा कि क्या आपको बच्चे ना होने की कमी खलती है. एक्टर ने बोला कि- बेशक वहीं भविष्य को लेकर अपना प्लान भी शेयर किया है. कभी ना कभी मेरे भी बच्चे होंगे. करण ने सलमान खान को भरोसा दिलाते हुए बोला हां. वहीं करण ने बोला कि उनके बच्चे उनकी लाइफ का सबसे बड़ा आशीर्वाद है. सलमान खान ने कहा जब करण पिता बने थे तो उन्हें काफी खुशी हुई थी. आप करण आपने ये फैसला लिया था मैं सच में खुश था, इसलिए आप ऐसा नहीं कह सकते हैं कि आप अकेले हैं. आपके दो प्यार बच्चे हैं. वो बड़े होंगे, उनकी गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड होंगे. वो शादी करेंगे फिर उनके बच्चे होंगे आप दादा बनेंगे.
सलमान खान ने काउच में बोला कि उनका पार्टनर होने पर किसी का भी दोष नहीं है. उन्होंने बोला कि किसी ने मुझे रोका नहीं, बस ये बात है कि मैंने खुद को रोका. इसलिए आप शिकायत नहीं कर सकते हैं मैं ये चाहता था और पूरी दुनिया मेरे खिलाफ था. मैं किसी को भी दोष नहींदे सकता है. ये मेरा फैसला है और मैं उस फैसले से खुश हूं. लेकिन शो में सलमान खान ने अपनी इच्छा जाहिर की है कि वह भविष्य में चाहते हैं उनके बच्चे हो.