App

राखी सावंत को कंगना रनौत ने लगाई फटकार, बोली- फेवर के बावजूद आपको तो स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिली

कंगना रनौत ने राखी सावंत के विवादित टिप्पणी पर जवाब देते हुए कहा कि आपको तो स्वीपर की नौकरी तर नहीं मिली. हर बार कैरेक्टर पर कीचड़ उछालने पर प्रभावित नहीं होंगे.

राखी सावंत को कंगना रनौत ने लगाई फटकार, बोली- फेवर के बावजूद आपको तो स्वीपर की नौकरी तक नहीं मिली

एक्ट्रेस और पॉलिटिशियन कंगन रनौत ने राखी सावंत के विवादित टिप्पणी का करारा जवाब दिया है. हाल ही में राखी सावंत ने एक्ट्रेस कंगना रनौत और स्मृति ईरानी के बारे में काफी गलत टिप्पणी की थी. राखी ने 'MK टॉक्स' पॉडकास्ट में  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और महिला पॉलिटिशियन को लेकर टिप्पणी की थी.

राखी सावंत ने की थी ये टिप्पणी

पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान राखी ने बोला था कि मोदी जी इधर-उधर क्यों देख रहे हैं? कंगना से हड्डियों के अलावा क्या मिलेगा? मोदी जी स्मृति और कंगना और इन महिलाओं ने आपको ऐसा क्या दे दिया कि आपने इन्हें मंत्री बना दिया? उन्होंने आपको कुछ भी दिया हो, मैं भी आपको वो दे सकती हूं.

कंगना रनौत ने दिया रिएक्शन

कंगना रनौत ने अपना रिएक्शन देते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लिखा- केवल वो ही नहीं, ज्यादातर असफल और कड़वाहट से भरे लोग सफल महिलाओं के कैरेक्टर पर सवाल उठाते हैं, ऐसा करके वह अपनी जलन, नाकामी और ईगो को सेटीफाई करते हैं. अब समय आ चुका है जब जानबूझकर किए गए हमलों को इग्नोर करना होगा, सबसे सामने कैरेक्टर पर कीचड़ उछालने रिएक्ट करना बंद करना होगा. हमें आहत महूसस करना बंद करना होगा. बार-बार खुद को सफाई देना बंद करना होगा.

पोस्ट में एक्ट्रेस ने आगे लिखा- आप सफलता के लिए सब कुछ करने को तैयार हैं, लेकिन पता है क्या, आपको किसी से कुछ नहीं चाहिए. आपके सभी फेवर के बाद भी आपको स्वीपर की नौकरी नहीं मिली. स्वीपर के लिए कोई काबिलियत और हुनर की जरूरत होती है क्या, एहसान करें या ना करें आप कहीं नहीं पहुंचने वाली. आराम से बैठें और मेरी रील्स देख रोते रहें.

इससे पहले भी राखी कंगना की कर चुकी हैं आलोचना

ऐसा पहली बार नहीं है जब राखी ने कंगना की आलोचना की है. इससे पहले भी राखी ने CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान कंगना की आलोचना करते हुए वीडियो शेयर किया था. उन्होंने उन्हें गंदी जबान वाली बोला था. राखी और अन्य लोगों की आलोचनाओं का जवाब देते हुए कंगना ने बोला था कि मैं ऐसे लोगों को रोज देखती हूं. इन लोगों को मेरा एक ही मैसेज है. अगर आपने मेरी सफलता का 1 प्रतिशत भी हासिल नहीं किया तो मुझे  मेरे बारे में आपकी टिप्पणी और राय सुनने का कोई शौक नहीं. सभी नाकाम और गैर जरूरी लोग हर समय उल्टा-सीधा बोलते हैं.

 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More