कॉमेडियन जॉनी लीवर की बेटी जेमी लीवर भी पिता की तरह काफी अच्छी कॉमेडी करती हैं. जेमी के सेलिब्रिटी मिमक्री की वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल रहते हैं. हाल ही में जेमी लीवर पिता जॉनी लीवर के साथ कोलकाता के एक इंवेट में नजर आईं. पिता और बेटी ने साथ में लोगों को हंसाया. इसके अलावा जेमिन ने पिता संग काम करने के अनुभव को भी शेयर किया.
इस दौरान जेमी ने बताया है कि एक समय था जब वह अपने नाम के पीछे पिता का सरनेम नहीं लगाना चाहती थी. जेमी अपने दम पर पहचान बनाना चाहती थी. उनको लगता है कि लीवर सरनेम एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसकी वजह से उन्हें दबाव महसूस होता है.
जेमी ने स्टेज पर पिता संग काम करने के अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि लीवर सरनेम का काफी दवाब था. मेरे लिए यह एक बड़ी जिम्मेदारी है. जेमी ने बताया करियर की शुरुआत में वह पिता का सरनेम नहीं लगाना चाहती थी. जब वह काम के लिए प्रोड्यूसर्स से मिलती थी, उनके पुछते थे कि अपने नाम के साथ लीवर क्यों लगातीं, इतना ही नहीं बोलते थे कि बताना चाहिए था ना जॉनी लीवर की बेटी हो.
जेमी ने बताया है कि मुझे अपनी अलग पहचान बनानी थी. मुझे यह दिखाना था कि मैं किस काम में अच्छी हूं. पिता का सरनेम एक बड़ी जिम्मेदारी थी. छोटी उम्र से मैं ये जिम्मेदारी उठा रही थी. लीवर सरनेम अपने साथ बहुत सारी जिम्मेदारी लेकर आता है.
जेमी के मुताबिक उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर पहचान बनाने में लगभग 10 से 12 साल लग गए. उनका कहना है कि पिता की विरासत को आगे बढ़ाना भी एक बड़ी जिम्मेदारी है. ऐसा नहीं है कि सफलता के बाद आप आराम कर सकते हैं. आज भी मेहनत करते हैं और खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं. अपनी क्रिएटिविटी बढ़ाने के लिए भगवान से प्रार्थना करते है.
आजतक को दिए इंटरव्यू में जेमी लीवर ने बताया था कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में अपने पापा की मदद नहीं ली थी. वह अपने दम पर काम करना चाहती थी. जेमी ने बताया है कि उन्होंने आज तक पापा से किसी से सिफारिश करने के लिए नहीं बोला, ना ही किसी को फोन करने के लिए कहा, उन्होंने अपने दम पर इंडस्ट्री में पहचान बनाई है. जेमी ने अपने दम पर फिल्मों और टीवी शो में काम किया है. हाउसफुल 3 में जेमी को तब काम मिला था, जब उनका एक कॉमेडी वीडियो वायरल हुआ था. इसी वीडियो की वजह से उन्हें फिल्म में काम करने का मौका मिला था.
जेमी लीवर साल 2012 में रिसर्च एजेंसी में बतौर मार्केटिंग एग्जीक्यीटिव का काम करती थी. इसके बाद उन्होंने मुंबई के द कॉमेडी स्टोरी में स्टैंड-अप कमीडियन का काम किया. उन्होंने कुछ शो होस्ट किए. जेमी लीवर मिमिक्री करने में माहिर हैं. वह करीना कपूर, सोनम कपूर से लेकर रानी मुखर्जी समेत बड़े स्टार्स की मिमिक्री आसानी से सकती हैं.