SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

अक्टूबर में रिलीज होगी ये फिल्में, थिएटर में दिखेगा रजनीकांत से लेकर देवरकोंडा का धांसू अवतार

October 2026 Film Releasing in Theaters: अक्टूबर के महीने में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं अक्टूबर के महीने में थिएटर में कौन-कौन सी फिल्म रिलीज होगी.

Written By Shilpa Singh
Published: Sep 29, 2026, 11:23 PM IST | Updated: Sep 29, 2026, 11:27 PM IST
Join

अक्टूबर का महीना दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस महीने कई बड़ी फिल्में थिएटर में रिलीज होने वाली हैं. अजय देवगन से लेकर रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने वाली हैं. अक्टूबर में सस्पेंस, थ्रिलर, एक्शन और रोमांस के साथ कॉमेडी फिल्म रिलीज होने वाली हैं. आइए जानते हैं थिएटर में कौन-कौन सी फिल्म रिलीज होगी.

दृश्यम: द कन्क्लूजन

अजय देवगन स्टारर फिल्म 2 अक्टूबर को रिलीज होगी. अजय देवगन, श्रिया सरन, तब्बू की दृश्यम: द कन्क्लूजन का तीसरा पार्ट रिलीज होगा. फिल्म में विजय सलगांवकर का परिवार उसी मर्डर केस में दोषी होता है या आजाद, ये फाइनल पार्ट में देखने को मिलेगा.

उड़ता तीर

आयुष्मान खुराना जल्द ही स्पाई थ्रिलर कॉमेडी फिल्म में नजर आएंगे. फिल्म 9 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म में आयुष्मान पाकिस्तानी एजेंट हैं जो कि भारत में मिशन पर आता है. लेकिन वह अपनी याददाशत भूल जाता है.

नई नवेली

यामी गौतम की नई नवेली हॉरर कॉमेडी फिल्म 16 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म यामी गौतम का अलग अंदाज देखने को मिलेगा. अगर आपको हॉरर कॉमेडी फिल्म पसंद हैं तो आप थिएटर में इस फिल्म को देख सकते हैं.

जेलर 2

रजनीकांत स्टारर तमिल एक्शन फिल्म जेलर 2 थिएटर में रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म का डायरेक्शन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है. फिल्म में रजनीकांत के साथ विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन, मोहनलाल और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं.

राणाबाली

विजय देवरकोंड, रश्मिका मंदाना की फिल्म राणाबाली 16 अक्टूबर 2026 में रिलीज होगी. फिल्म में विजय और रश्मिका की फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा पर आधारित है. शादी के बाद पहली बार स्क्रीन पर विजय और रश्मिका एक साथ नजर आएंगे.

पहला प्यार दूसरी बार

अनुज सैनी के डायरेक्शन में बनी रोमांटिक कॉमेडी फिल्म पहला प्यार दूसरी बार 23 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म में नए एक्टर अलीशा चोपड़ा, स्पर्श वालिया, साक्षी वैद्य, कुनाल वैद जैसे नए स्टार नजर आएंगे. इस फिल्म का प्रोडक्शन प्यार का पंचनाना बनाने वाले हाउस ने किया है.


दर्शा

दर्शा फिल्म थिएटर में रिलीज होने वाली है. फिल्म 23 अक्टूबर को रिलीज होगी.  हॉरर फिल्म को आप बड़ी स्क्रीन पर देख सकते हैं. फिल्म की कहानी में दिखाया जाएगा कि भाई-बहन अपने गांव में छुट्टियां मनाने जाते हैं. उनके साथ कुछ ऐसा होता है जो कि पूरी जिंदगी भूल नहीं पाते हैं. फिल्म में मुन्ना गहरवाल, अक्षय खाडसे नजर आएंगे.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES