App

88 साल की हुईं हेलन तो जैकी श्रॉफ ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई; पोस्ट ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस और डांसर हेलेन आज अपना 88वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. इस खास मौके पर उन्बें एक्टर जैकी श्रॉफ ने सोशल मीडिया पर मोंटाज वीडियो शेयर कर जन्मदिन की ढेर सारी बधाई दी.

88 साल की हुईं हेलन तो जैकी श्रॉफ ने लुटाया प्यार, खास अंदाज में दी जन्मदिन की बधाई; पोस्ट ने खींचा ध्यान

बॉलीवुड के सुनहरे दौर की बात हो और हेलेन के डांस का जिक्र न हो, ऐसा मुमकिन ही नहीं है. आज हसीना अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं. बॉलीवुड एक्टर जैकी श्रॉफ ने शनिवार को दिग्गज अभिनेत्री और डांसर हेलेन को उनके 88वें जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी.

इस महान कलाकार का सम्मान करते हुए, जैकी ने उनके यादगार फिल्मी किरदारों की एक झलक पेश करने वाला वीडियो (मोंटाज) और कुछ पुरानी तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कीं. इस वीडियो में मुख्य रूप से हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर की ब्लैक-एंड-व्हाइट तस्वीरें शामिल हैं, जिनमें हेलेन अपने कई क्लासिक लुक्स में नजर आ रही हैं.

वीडियो में लगाए हेलेन के सदाबहार गाने

पुरानी यादों को और ताजा करते हुए, जैकी ने इस मोंटाज के बैकग्राउंड स्कोर के तौर पर सदाबहार गाना 'ओ हसीना ज़ुल्फोंवाले जाने जहां' का इस्तेमाल किया. 1966 की फिल्म 'तीसरी मंजिल' के इस गाने को आशा भोसले और मोहम्मद रफी ने गाया था और इसका संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया था.

करियर में मिली खूब सफलता

हेलेन ने अपने करियर में खूब सफलता हासिल की. फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' का गाना 'मेरा नाम चिन चिन चू' उनके करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. इसके बाद उन्होंने 'कारवां' का 'पिया तू अब तो आजा', 'डॉन' का 'ये मेरा दिल यार का दीवाना' और 'इंतकाम' का 'आ जाने-जां' जैसे सुपरहिट गाने दिए. इन गानों में उनके परफॉर्मेंस ने उन्हें बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन कैबरे और डांस आइकन में से एक बना दिया.

1950 में की अपने करियर की शुरुआत

रंगून में जन्मीं हेलेन ने 1950 के दशक की शुरुआत में एक ग्रुप डांसर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में सोलो परफॉर्मेंस देने लगीं. उन्हें अपना सबसे बड़ा ब्रेक 1958 में फिल्म 'हावड़ा ब्रिज' के गाने 'मेरा नाम चिन चिन चू' से मिला. उस समय उनकी उम्र सिर्फ 19 साल थी.

Helen sourced real feathers in Paris for costumes

सात दशकों से भी लंबे अपने करियर में हेलेन ने 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया. उन्हें खास तौर पर हिंदी फिल्मों के गानों में पश्चिमी नृत्य, कैबरे, जैज, नाटकीय अंदाज और भारतीय नृत्य शैलियों का अनूठा मिश्रण लाने के लिए जाना जाता है.

नृत्य के अलावा, हेलेन ने एक अभिनेत्री के तौर पर भी अपनी पहचान बनाई. उन्होंने 'तीसरी मंजिल', 'ज्वेल थीफ', 'इंतकाम', 'कारवां', 'गुमनाम', 'शोले', 'डॉन', 'लहू के दो रंग', 'राम बलराम' और 'वो कौन थी?' जैसी फिल्मों में काम किया. भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें 2009 में पद्म श्री से सम्मानित किया गया.

When birthday boy Salim Khan called falling in love with Helen an  'Emotional Accident'

सलीम खान से की दूसरी शादी

हेलेन की पर्सनल लाइफ की बात करें तो, उनकी पहली शादी 1957 में फिल्म निर्माता प्रेम नारायण अरोड़ा से हुई थी. यह शादी 1974 में तलाक के साथ खत्म हो गई. इसके बाद, 1981 में उन्होंने पटकथा लेखक सलीम खान से शादी कर ली.

सलीम की शादी पहले ही सलमा खान से हो चुकी थी और उनके चार बच्चे थे- सलमान खान, अरबाज खान, सोहेल खान और अलवीरा खान. हेलेन खान परिवार का एक बहुत ही प्यारा हिस्सा बन गईं और परिवार के बच्चे उन्हें प्यार से 'हेलेन आंटी' कहकर बुलाते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो