App

जब सलमान खान ने पूछा- 'भेल कैसी बनी है?': सेट पर 20 लोगों की खातिरदारी कर भाईजान ने जीता सबका दिल, दिलचस्प है ये किस्सा

फिल्म 'मातृभूमि' की एक्ट्रेस हीरा सोहल ने सलमान खान के साथ काम करने का अनुभव शेयर किया है. उन्होंने बताया कि कैसे सलमान ने सेट पर 20 लोगों के लिए खुद भेल बनाई और सबको महंगी घड़ियां भी गिफ्ट कीं.

जब सलमान खान ने पूछा- 'भेल कैसी बनी है?': सेट पर 20 लोगों की खातिरदारी कर भाईजान ने जीता सबका दिल, दिलचस्प है ये किस्सा
Image Credit: पहले सेट पर सबके लिए बनाई भेल, फिर पूरी टीम को गिफ्ट की 2 से 6 लाख की घड़ियां (instagram/tanya_desai_official)

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस और बड़े स्टारडम के लिए जाने जाते हैं. उनकी आने वाली फिल्म 'मातृभूमि' की को-स्टार हीरा सोहल ने सेट से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प किस्सा शेयर किया है. अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में एक फौजी की पत्नी का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस हीरा सोहल ने वैरायटी इंडिया से खास बातचीत में सलमान खान के साथ काम करने के अनुभव को सपना सच होने जैसा बताया.

हीरा ने शूटिंग के दिनों को याद करते हुए बताया कि एक बार पूरी टीम खाने के लिए एक साथ बैठी थी. उस वक्त सलमान खान ने खुद आगे बढ़कर करीब 20 लोगों के लिए भेल बनाई और अपने हाथों से सबको परोसी. हीरा ने हैरानी जताते हुए कहा कि सलमान न सिर्फ सबके लिए भेल बना रहे थे, बल्कि बार-बार सबसे पूछ भी रहे थे कि स्वाद अच्छा है या नहीं.

सलमान खान से क्या सीखा?

सेट पर सलमान खान से क्या सीखा, इस सवाल पर हीरा सोहल ने कहा कि उनका प्रोफेशनलिज्म और छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देने की कला कमाल की है. वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में हीरा ने बताया कि सलमान का औरा हर कोई जानता है, लेकिन सेट पर वे बहुत सहज रहते हैं और लंबे डायलॉग्स भी बड़ी आसानी और तेजी से पूरे कर लेते हैं. हीरा के मुताबिक, इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वे अपने को-एक्टर्स और क्रू मेंबर्स की छोटी से छोटी जरूरत का ख्याल रखते हैं, जो वाकई दिल को छू लेने वाला और प्रेरणादायक है.

 

 

टीम को गिफ्ट की लाखों की घड़ियां

सलमान खान अपनी दरियादिली के लिए भी मशहूर हैं और 'मातृभूमि' के सेट पर भी इसकी झलक देखने को मिली. हीरा सोहल ने बताया कि सलमान ने सेट पर मौजूद हर शख्स को शानदार घड़ियां गिफ्ट कीं. इन घड़ियों की कीमत करीब 2 लाख से 6 लाख रुपये के बीच बताई जा रही है, जिन्हें कपूर वॉच कंपनी से मंगवाया गया था. फिल्म के एक क्रू मेंबर ने भी सलमान से मिले इस खास तोहफे की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की थी.

कब रिलीज होगी फिल्म मातृभूमि?

अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी फिल्म 'मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस' में सलमान खान के साथ एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. यह फिल्म युद्ध के मैदान से हटकर भारतीय सेना के जवानों और उनके परिवारों की असल जिंदगी और भावनाओं को दिखाती है. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और यह 4 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Alkesh Kushwaha

Alkesh Kushwaha

अल्केश कुशवाहा एक वरिष्ठ डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें प्रिंट और डिजिटल मीडिया में 14 वर्षों से अधिक का गहन अनुभव है. वर्तमान में वे जी न्यूज हिंदी में चीफ सब-एडिटर के रूप में बॉलीवुड-वायरल सेक्शन संभाल रहे हैं. अल्केश की मुख्य विशेषज्ञता बॉलीवुड, एंटरटेनमेंट, वायरल सिनेमा ट्रेंड्स और सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव्स में है. साल 2012 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत करने वाले अल्केश ने दैनिक भास्कर, हिन्दुस्तान टाइम्स, राजस्थान पत्रिका और NDTV जैसे देश के अग्रिम मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं. अल्केश ने अपने करियर में अर्जुन रामपाल, ऋचा चड्ढा और राजपाल यादव जैसी कई दिग्गज बॉलीवुड हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यूज किए हैं. फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, सेलिब्रिटी गॉसिप्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स का इन-डेप्थ डेटा एनालिसिस करना उनका मजबूत पक्ष है. वे पाठकों तक बॉलीवुड जगत की हर छोटी-बड़ी खबर सटीक, निष्पक्ष और विश्लेषणात्मक तरीके से पहुंचाते हैं. आप अल्केश कुशवाहा से सीधे alkesh.kushwaha@zeemedia.com पर संपर्क कर सकते हैं.
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो