भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /शाहरुख-सलमान-अमिताभ से भी ज्यादा अमीर! न एक्टर, न डायरेक्टर... फिर कैसे कमाई 36,000 करोड़ की दौलत? बने भारतीय सिनेमा की Richest Personality

शाहरुख-सलमान-अमिताभ से भी ज्यादा अमीर! न एक्टर, न डायरेक्टर... फिर कैसे कमाई 36,000 करोड़ की दौलत? बने भारतीय सिनेमा की Richest Personality

Indian Cinema Richest Personality: बॉलीवुड में सबसे अमीर कौन? अगर आप शाहरुख खान, सलमान खान या अमिताभ बच्चन का नाम सोच रहे हैं, तो रुकिए. आज हम आपको भारतीय सिनेमा की उस पर्सनालिटी के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके सामने इन तमाम बड़े सुपरस्टार्स की नेटवर्थ कुछ भी नहीं है. चलिए बताते हैं आखिर कैसे उसने इनता बड़ा साम्राज्य खड़ा किया.

Written ByVandana Saini
Published: Sep 30, 2026, 09:41 AM IST|Updated: Sep 30, 2026, 11:46 AM IST
joinshare
शाहरुख-सलमान-अमिताभ से भी ज्यादा अमीर! न एक्टर, न डायरेक्टर... फिर कैसे कमाई 36,000 करोड़ की दौलत? बने भारतीय सिनेमा की Richest Personality
Image Credit: भारतीय सिनेमा की सबसे रई पर्सनालिटी (AI)

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

जब भी बात बॉलीवुड के सबसे अमीर सितारों की होती है, तो लोगों के जेहन में अक्सर शाहरुख खान, अमिताभ बच्चन या सलमान खान का नाम आता है. पर्दे पर चमकने वाले ये सितारे अपनी फिल्मों, एड्स और ब्रांड्स के दम पर खूब दौलत कमाते हैं. इसी महीने 23 सितंबर 2026 को जारी हुई ‘एम3एम हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026’ (M3M Hurun India Rich List 2026) में भी सितारों का जलवा देखने को मिला. इस लिस्ट के मुताबिक, बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान करीब 10,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ एक्टर्स में सबसे अमीर एक्टर बनकर उभरे.

उनके बाद अमिताभ बच्चन 4,000 करोड़, सलमान खान 3,000 करोड़ और ऋतिक रोशन 2,500 करोड़ की संपत्ति के साथ शामिल रहे. इस लिस्ट की खास बात ये रही कि इस बार इस लिस्ट में कुछ साउथ सुपरस्टार्स के नाम भी शामिल थे, जिन्होंने रईसी के मामले में बॉलीवुड के कुछ एक्टर्स को पीछे छोड़ दिया था, जिनमें नागार्जुन अक्किनेनी 5,000 करोड़, चिरंजीवी 1700 करोड़, वेंकटेश दग्गुबाती 1650 करोड़ और राम चरण 1400 करोड़ रुपये की नेटवर्थ के साथ शामिल हुए, लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारतीय सिनेमा में इनसे भी अमीर एक पर्सनालिटी है.

Richest Indian Actors 2026 (AI)

कौन है भारतीय सिनेमा की सबसे रईस पर्सनालिटी?

इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इस शख्स की दौलत के आगे ये बड़े-बड़े सुपरस्टार्स भी काफी पीछे छूट जाते हैं. हैरानी की बात ये है कि ये शख्स न तो बड़े पर्दे पर हीरो बनकर आता है, न विलेन बनता है और न ही किसी फिल्म का डायरेक्शन करता है. बावजूद इसके इनकी टोटल नेटवर्थ 36,300 करोड़ रुपये है. हम बात कर रहे हैं टी-सीरीज (T-Series) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर भूषण कुमार (Bhushan Kumar) की.

जिन्होंने अपने पिता की बनाई कंपनी को सिर्फ एक म्यूजिक कैसेट ब्रांड से निकालकर दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक बना दिया. हिंदुस्तान टाइम्स की 29 सितंबर की रिपोर्ट के मुताबिक, भूषण कुमार हुरुन इंडिया रिच लिस्ट 2026 में करीब 36,300 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ 87वें पायदान पर काबिज हैं.

19 की उम्र में उठा पिता का साया, फिर खुद संभाली कमान

T-Series की नींव 1983 में भूषण कुमार के पिता गुलशन कुमार ने रखी थी. उस वक्त कंपनी का नाम सुपर कैसेट्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड था. गुलशन कुमार ने भक्ति गीतों और बॉलीवुड म्यूजिक के दम पर घर-घर में टी-सीरीज को पहचान दिलाई. साल 1997 में गुलशन कुमार की अचानक हुई हत्या ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया. उस वक्त भूषण कुमार की उम्र महज 19 साल थी.

इतनी छोटी उम्र में अचानक उनके कंधों पर पूरे कारोबार की भारी जिम्मेदारी आ गई. उस मुश्किल दौर में भूषण कुमार ने अपने चाचा कृष्ण कुमार के साथ मिलकर कंपनी की कमान संभाली. चारों तरफ ऐसा माहौल था, जहां कुछ भी तय नहीं था, लेकिन भूषण ने हौसला नहीं खोया और कारोबार को नई दिशा देने की ठान ली और उन्होंने वो करके भी दिखाया, जो उन्होंने ठाना था. 

कैसेट की दुकान से ग्लोबल डिजिटल हब तक का सफर

जिस दौर में भूषण ने बिजनेस संभाला, उस समय म्यूजिक इंडस्ट्री बहुत तेजी से करवट ले रही थी. पुराने मैग्नेटिक कैसेट का दौर खत्म हो रहा था और सीडी-डीवीडी का चलन बढ़ रहा था. ज्यादातर म्यूजिक कंपनियां इस तकनीकी बदलाव को समझ नहीं पाईं और घाटे में चली गईं, लेकिन भूषण कुमार ने समय की नब्ज को बहुत जल्दी पकड़ लिया.

टी-सीरीज की ऑफिशियल वेबसाइट के मुताबिक, भूषण कुमार की लीडरशिप में कंपनी ने सिर्फ फिजिकल कैसेट बेचने तक खुद को सीमित नहीं रखा. उन्होंने वक्त रहते ऑनलाइन डिजिटल, टीवी, आईपीटीवी, एफएम, सैटेलाइट-रेडियो लाइसेंसिंग और म्यूजिक पब्लिशिंग जैसे नए सेक्टर्स में कदम बढ़ा दिए.

भूषण कुमार और कंपनी का ये तेजी से बदलता विजन ही उन्हें बाकी कंपनियों से कई गुना आगे ले गया, जो कस्टमर कभी दुकान पर जाकर 20-25 रुपये की कैसेट खरीदता था, आज वही टी-सीरीज का म्यूजिक अपने मोबाइल फोन पर दुनिया के किसी भी कोने से सुन रहा है.

Bhushan Kumar Family

फिल्मों से भी बड़ा है म्यूजिक राइट्स का खेल

बहुत से लोगों को लगता है कि टी-सीरीज केवल फिल्में बनाकर पैसा कमाती है, लेकिन सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है. टी-सीरीज की असली ताकत उसका सबसे बड़ा म्यूजिक कैटलॉग और उससे जुड़े कॉपीराइट्स हैं. कोई भी सुपरहिट गाना सिर्फ फिल्म के रिलीज होने तक कमाई नहीं कराता. उस गाने के राइट्स कंपनी के पास हमेशा रहते हैं, जितने साल तक वो गाना बजता है, कंपनी को उतनी ही रॉयल्टी मिलती रहती है.

गाना चाहे शादी-ब्याह में बजे, किसी रेडियो पर चले, रील्स में इस्तेमाल हो या यूट्यूब और स्ट्रीमिंग ऐप्स पर सुना जाए, हर जगह से टी-सीरीज के खाते में रेवेन्यू आता है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय म्यूजिक मार्केट में टी-सीरीज का शेयर करीब 35 फीसदी है. ये आंकड़ा बताता है कि देश के कुल म्यूजिक कारोबार के एक-तिहाई से ज्यादा हिस्से पर अकेले टी-सीरीज का कब्जा है.

अगर आसान भाषा में समझें तो टी-सीरीज का बिजनेस मॉडल कुछ इस तरह काम करता है:

  • नया म्यूजिक खरीदना या बनाना 
  • म्यूजिक राइट्स अपने पास सिक्योर रखना 
  • यूट्यूब और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर डिस्ट्रीब्यूशन 
  • लाइसेंसिंग और रॉयल्टी 
  • फिल्म प्रोडक्शन और डिस्ट्रीब्यूशन

T-Series की सक्सेस में YouTube का रोल

T-Series की सक्सेस की कहानी में सबसे बड़ा मोड़ यूट्यूब साबित हुआ. जब भारत में इंटरनेट सस्ता हुआ और स्मार्टफोन हर हाथ में पहुंचे, तो टी-सीरीज का दशकों पुराना गानों का खजाना सोने की खान बन गया. सितंबर 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर करीब 31.5 करोड़ (315 मिलियन) सब्सक्राइबर्स हैं.

'सोशल ब्लेड' (Social Blade) के 29 सितंबर के डेटा के मुताबिक, इस चैनल के लाइफटाइम व्यूज 357.25 बिलियन से भी ज्यादा हो चुके हैं. सब्सक्राइबर्स और व्यूज के मामले में ये दुनिया के सबसे बड़े चैनल्स में शुमार है. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अगस्त 2026 में T-Series दुनिया का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला यूट्यूब चैनल बना हुआ था.

कंपनी के पास 90 के दशक से लेकर आज तक के हर बड़े दौर के गानों का सबसे बड़ा कैटलॉग है. इस वजह से यूट्यूब पर उनका चैनल 24 घंटे लगातार करोड़ों व्यूज बटोरता रहता है. हालांकि, यूट्यूब से होने वाली सटीक कमाई कभी सामने नहीं आई, लेकिन ये साफ है कि इसने कंपनी के रेवेन्यू को रिकॉर्ड लेवल पर पहुंचा दिया है और आगे भी ये जारी रहेगा. 

फिल्म प्रोडक्शन: पर्दे के पीछे से करोड़ों की कमाई

म्यूजिक इंडस्ट्री पर एकछत्र राज करने के बाद भूषण कुमार ने फिल्म प्रोडक्शन की दुनिया में कदम रखा. आज टी-सीरीज सिर्फ म्यूजिक लेबल नहीं, बल्कि देश का एक बड़ा मूवी स्टूडियो भी बन चुका है. कंपनी अब तक 100 से ज्यादा फिल्मों के प्रोडक्शन और को-प्रोडक्शन से जुड़ चुकी है. ‘भूल भुलैया’, ‘कबीर सिंह’, ‘तान्हाजी’, ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की है.

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, साल 2026 में ही टी-सीरीज की तीन थिएट्रिकल रिलीज फिल्मों ने मिलकर बॉक्स ऑफिस पर लगभग 700 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. किसी भी फिल्म से कमाई सिर्फ सिनेमाघरों की टिकट बिक्री से नहीं होती. थिएटर के अलावा डिजिटल यानी ओटीटी राइट्स, टीवी सैटेलाइट राइट्स, ओवरसीज डिस्ट्रीब्यूशन और खुद के म्यूजिक राइट्स से भी भारी-भरकम मुनाफा बनता है.

चूंकि फिल्म का म्यूजिक भी T-Series के पास ही रहता है, इसलिए उन्हें दोहरा फायदा मिलता है. फिल्म हिट हो तो बॉक्स ऑफिस से कमाई, और गाने चले तो जिंदगी भर रॉयल्टी का पक्का इंतजाम.

How To Gain Bhushan Kumar Net Worth in 2 Years

शाहरुख खान से 3.6 गुना ज्यादा अमीर कैसे बने भूषण कुमार?

अब सवाल उठता है कि आखिर 10,000 करोड़ की नेटवर्थ वाले शाहरुख खान से भूषण कुमार इतने आगे कैसे निकल गए?

इस फर्क को समझने के लिए ‘स्टार’ और ‘बिजनेस इकोसिस्टम’ के अंतर को जानना जरूरी है. शाहरुख खान एक शानदार एक्टर हैं. उनके पास रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमें भी हैं. एक्टर्स की कैटेगरी में वे देश में सबसे अमीर हैं, लेकिन भूषण कुमार एक एक्टर नहीं, बल्कि पूरे एंटरटेनमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर के मालिक हैं.

एक एक्टर की कमाई उसकी फीस, ब्रांड डील्स और चुनिंदा बिजनेस इनवेस्टमेंट्स पर टिकी होती है. दूसरी तरफ, भूषण कुमार की कंपनी एक पूरा इकोसिस्टम चलाती है. उनके पास हजारों गानों की इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी (IP) है. ये ऐसी संपत्ति है, जो सोते हुए भी लगातार पैसे बनाती रहती है.

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में दूसरे बड़े प्रोड्यूसर्स की संपत्ति का भी जिक्र मिलता है. रॉनी स्क्रूवाला की संपत्ति करीब 16,000 करोड़ और सन पिक्चर्स के कलानिधि मारन की संपत्ति करीब 24,600 करोड़ रुपये आंकी गई है. इस तरह भूषण कुमार देश के सबसे अमीर फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं.

दो साल में 10,500 करोड़ से 36,300 करोड़ कैसे?

भूषण कुमार की वेल्थ में आया उछाल हर किसी को चौंका देता है. हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, साल 2024 की हुरुन रिच लिस्ट में भूषण कुमार और उनके परिवार की संपत्ति 10,500 करोड़ रुपये आंकी गई थी. वहीं, 2026 की रिपोर्ट में ये आंकड़ा बढ़कर 36,300 करोड़ रुपये हो गया यानी महज दो साल के अंदर उनकी संपत्ति में लगभग 3.5 गुना का भारी इजाफा दर्ज किया गया.

लेकिन यहां ये समझना जरूरी है कि नेट वर्थ और बैंक में रखी नकदी में बहुत फर्क होता है. इसका मतलब ये कतई नहीं है कि भूषण कुमार ने दो साल में 25,800 करोड़ रुपये कैश में कमाए हैं.

किसी भी रिच लिस्ट में संपत्ति का आकलन कंपनियों के वैल्यूएशन, उनके शेयर, कैटलॉग की मार्केट वैल्यू और एसेट्स के आधार पर किया जाता है. T Series के डिजिटल विस्तार, लगातार हिट फिल्मों और म्यूजिक कैटलॉग की बढ़ती ग्लोबल मांग की वजह से कंपनी का ओवरऑल वैल्यूएशन तेजी से बढ़ा है.

Bhushan Kumar Beat Shah Rukh Khan in Net Worth

दौलत का मुकाबला: कौन कहां खड़ा है?

2026 की हुरुन रिच लिस्ट के आंकड़ों पर नजर डालें तो बॉलीवुड की प्रमुख हस्तियों की तस्वीर कुछ इस तरह साफ होती है:

  • भूषण कुमार: करीब 36,300 करोड़ रुपये (फिल्म प्रोड्यूसर और एंटरटेनमेंट बिजनेसमैन)
  • शाहरुख खान: करीब 10,000 करोड़ रुपये (भारत के सबसे अमीर एक्टर)
  • अमिताभ बच्चन और परिवार: करीब 4,000 करोड़ रुपये
  • सलमान खान: करीब 3,000 करोड़ रुपये
  • ऋतिक रोशन: करीब 2,500 करोड़ रुपये

इसी वजह से भूषण कुमार सही मायनों में बॉलीवुड के सबसे अमीर बिजनेसमैन और देश के सबसे रईस फिल्म प्रोड्यूसर हैं.

कैसे कमाता है T-Series?

T-Series की कमाई सिर्फ फिल्में बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका पूरा बिजनेस मॉडल Music, YouTube, Films, Digital Rights और Distribution के इर्द-गिर्द फैला हुआ है. कंपनी के पास बड़ा म्यूजिक कैटलॉग है, जिसके गानों से YouTube और दूसरे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कमाई के साथ-साथ TV, रेडियो और दूसरे प्लेटफॉर्म्स को लाइसेंसिंग के जरिए भी रेवेन्यू मिलता है.

इसके अलावा T-Series फिल्मों को प्रोड्यूस और डिस्ट्रीब्यूट करती है, जबकि फिल्मों और म्यूजिक से जुड़े अलग-अलग डिजिटल और दूसरे मीडिया राइट्स भी उसके कारोबार का हिस्सा हैं. यानी एक ही फिल्म या गाने से कंपनी के लिए कमाई के कई रास्ते खुल सकते हैं, यही डिवर्स एंटरटेनमेंट बिजनेस मॉडल T-Series की बड़ी ताकत है. जैसे:

  • म्यूजिक 
  • यूट्यूब 
  • फिल्में 
  • डिजिटल राइट्स 
  • डिस्ट्रीब्यूशन

90s से अब तक कितना बदल गया Bollywood का बिजनेस?

भूषण कुमार का सफर असल में पिछले तीस सालों में बदले पूरे एंटरटेनमेंट बिजनेस की तस्वीर दिखाता है. एक दौर था जब लोग दुकानों पर जाकर कैसेट और सीडी खरीदा करते थे. फिर इंटरनेट और स्मार्टफोन का जमाना आया, जिससे गाने सुनने का तरीका पूरी तरह डिजिटल हो गया. T-Series ने वक्त की नब्ज पहचानी और टीवी, एफएम रेडियो, डिजिटल स्ट्रीमिंग के साथ-साथ म्यूजिक राइट्स के क्षेत्र में अपने पैर मजबूती से जमा लिए.

यूट्यूब पर टी-सीरीज के 31.5 करोड़ से ज्यादा सब्सक्राइबर्स और खरबों व्यूज हैं. इससे साफ है कि इंडियन म्यूजिक अब सिर्फ देश तक सीमित न रहकर पूरी दुनिया में सुना जा रहा है. यही वजह है कि भूषण कुमार की करीब 36,300 करोड़ रुपये की संपत्ति को सिर्फ ‘हिट फिल्मों’ के चश्मे से नहीं देखा जा सकता. इसके पीछे उनकी पुरानी म्यूजिक लाइब्रेरी, डिजिटल पहुंच, गानों की लाइसेंसिंग और फिल्मों का एक बेहद मजबूत कारोबार काम कर रहा है.

How To Earn Bhushan Kumar

लग्जरी और करोड़ों की गाड़ियों के भी शौकीन

म्यूजिक और फिल्मों के बड़े बिजनेस के अलावा Bhushan Kumar की लग्जरी लाइफस्टाइल भी चर्चा में रहती है. उनके कार कलेक्शन में Rolls-Royce Cullinan, Mercedes-Maybach और Bentley Flying Spur जैसी महंगी गाड़ियों के नाम शामिल है. 

खास बात ये है कि 2019 में उनकी Rolls-Royce Cullinan को बॉलीवुड की पहली Cullinan बताया गया था और गाड़ी Super Cassettes Industries Ltd यानी T-Series के नाम पर रजिस्टर्ड होने की रिपोर्ट थी. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Indian Cinema
Bhushan Kumar