SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज: 39 साल बाद ‘कलयुग’ की Ramayan में साथ दिखेंगे टीवी के ‘राम-सीता’, लड़ेंगे सच-झूठ की लड़ाई

Arun Govil Dipika Chikhlia Reunite: दूरदर्शन की ‘रामायण’ के राम और सीता यानी अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया 39 साल बाद एक बार फिर साथ नजर आने वाले हैं. मिड डे की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों स्टार्स जल्द ही एक नई फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं. चलिए बताते हैं आखिर ये फिल्म कौन-सी होगी और कब आएगी?

Written By Vandana Saini
Published: Oct 09, 2026, 08:15 AM IST | Updated: Oct 09, 2026, 10:27 AM IST
Image Credit: 39 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे रामानंद सागर के ‘राम-सीता’
Join

1987 से 1988 तक टीवी पर अपना दबदबा बनाए रखने वाले रामानंद सागर की ‘रामायण’ को लोग आज भी भूल नहीं पाए हैं. आज भी वो शो और उसके किरदार लोगों के दिल के बेहद करीब हैं. खासकर ‘राम और सीता’ का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया की जोड़ी. अब पूरे 39 साल के लंबे इंतजार के बाद लोगों के ये फेवरेट जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर साथ नजर आने वाली है. मिड डे की एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक दोनों कलाकार जल्द ही एक फिल्म में साथ नजर आने वाले हैं, जिसका नाम ‘नोटिस’ है और ये फिल्म सीधे OTT पर स्ट्रीम होगी.

इस मोस्ट अवेटेड प्रोजेक्ट का डायरेक्शन प्रदीप गुप्ता कर रहे हैं और बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म होने वाली है. इस फिल्म के प्रोड्यूसर और एक्टर आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी ने प्रोजेक्ट के बारे में कई अहम बातें साझा कीं. उन्होंने बताया कि इस फिल्म की पूरी कहानी 150 साल पुरानी एक दुकान के इर्द गिर्द घूमती है. विकास के नाम पर अपनी दुकानें और मकान गंवा चुके आम लोग इस कहानी से खुद को बेहद करीब महसूस करेंगे. ये आज के दौर में सच और झूठ के बीच की एक अनोखी लड़ाई को दिखाती है, जिसे कलयुग की ‘रामायण’ भी कहा जा सकता है.

मॉर्डन दौर के राम और सीता का किरदार

फिल्म के प्रोड्यूसर आदित्य प्रताप सिंह रघुवंशी का मानना है कि इस सेंसिटिव कहानी को लोगों के सामने रखने के लिए अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया से बेहतर कोई दूसरा चेहरा नहीं हो सकता था. उन्होंने कहा कि जहां भी सच और इंसाफ की जंग होती है, वहां इस पवित्र जोड़ी का साथ दिखना जरूरी हो जाता है. कहानी में दोनों कलाकारों को आज के दौर के मॉर्डन राम और सीता के रूप में बेहद सादगी से पेश किया गया है. ये रोल उनके पुराने ऐतिहासिक किरदारों की गरिमा को बनाए रखते हुए आज के समाज की जमीनी हकीकत और संघर्ष को बयां करेगा.

थिएटर में हो गए 64 दिन: कब बड़े पर्दे को छोड़ OTT पर आएगी Hanuman Ansh; ‘दृश्यम 3’ भी नहीं रोक पा रही इसकी कमाई

सरकारी ओटीटी प्लेटफॉर्म वेव्स पर होगी रिलीज

इस फिल्म को सिनेमाघरों के बजाय सीधे OTT पर लाने का फैसला सोच समझकर लिया गया है. ये फिल्म प्रसार भारती के ऑफिशियल और सरकारी OTT प्लेटफॉर्म ‘वेव्स’ पर रिलीज होगी. इस प्लेटफॉर्म को नवंबर 2024 में गोवा में आयोजित IFFI इवेंट के दौरान पेश किया गया था. प्रोड्यूसर का कहना है कि थियेटर जाने वाले ज्यादातर लोग शहरी सोच के होते हैं, जबकि अरुण और दीपिका जी के चाहने वाले छोटे शहरों और गांवों के हर घर में मौजूद हैं. मोबाइल के जरिए ये कहानी देश के कोने-कोने तक आसानी से पहुंचेगी और 36 सैटेलाइट चैनलों पर इसका टेलीकास्ट होगा.

रणबीर कपूर की ‘रामायण’ में भी दिखेंगे अरुण

अरुण गोविल के लिए आने वाला समय बेहद खास होने वाला है, क्योंकि फिल्म ‘नोटिस’ के अलावा वे नितेश तिवारी की मेगा बजट वाली फिल्म ‘रामायण’ में भी दिखाई देंगे. इस ग्रैंड फिल्म में वे भगवान राम नहीं, बल्कि राजा दशरथ के अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रोल में दिखाई देंगी. इनके साथ ही यश, रवि दुबे, सनी देओल, लारा दत्ता, काजल अग्रवाल, रकुलप्रीत सिंह, शीबा चड्ढा और विवेक ओबरॉय जैसे कई बड़े कलाकार काम कर रहे हैं. नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन  में बनी ये फिल्म काफी चर्चा में है.

दूरदर्शन का वो दौर जब थम जाती थीं सड़कें

रामानंद सागर की बनाई ‘रामायण’ का टेलीकास्ट साल 1987 से 1988 के बीच दूरदर्शन पर हुआ करता था. उस दौर में रविवार की सुबह जब टीवी पर ये शो शुरू होता था, तो पूरे देश की सड़कों और बाजारों में सन्नाटा छा जाता था. लोग टीवी स्क्रीन के सामने हाथ जोड़कर बैठते थे. इतना ही नहीं, अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया को असल जिंदगी में भी भगवान मानकर पूजने लगे थे. चार दशक बाद भी इस जोड़ी के लिए जनता का वही प्यार कायम है, इसलिए नए प्रोजेक्ट में उन्हें दोबारा साथ देखना हर किसी के लिए बेहद इमोशनल और यादगार पल होगा.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES