SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

11 साल बाद फिल्मों में लौट रहे थे इमरान... जानिए देश छोड़ने का नोटिस एक्टर के करियर पर कैसे पड़ सकता है भारी

लगभग 11 साल बाद इमरान खान फिल्म इंडस्ट्री में कमबैक कर रहे हैं, फिल्म रिलीज से पहले एक्टर को देश छोड़ने का नोटिस भेजा गया है. इसस कानूनी विवाद से क्या उनके करियर पर असर पड़ सकता है.

Written By Shilpa Singh
Published: Oct 17, 2026, 11:12 PM IST | Updated: Oct 17, 2026, 11:15 PM IST
Image Credit: इंस्टाग्राम
Join


बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के भांजे इमरान खान विवादों में हैं. लगभग 11 साल बाद इमरान खान बतौर लीड एक्टर पर्दे पर वापसी के लिए तैयार थे. वहीं इमरान खान के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है. दरअसल एक्टर को  28 अक्टूबर 2026 तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया है. दरअसल इमरान खान के पास अमेरिकी नागरिकता है. वह भारत में ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड के तहत हैं. एक्टर का विवाद तब सामने आया है जब वह बड़े प्रोजेक्ट के साथ एक्टिंग की दुनिया में वापसी की बड़ी तैयारी कर रहे थे. इमरान खान ने  मुंबई के विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय द्वारा भेजे नोटिस को बॉम्बे हाई कोर्ट में चुनौती दी है. आइए जानते हैं क्या इस विवाद से उनके करियर पर असर पड़ सकता है.

क्या है मामला

10 अक्टूबर को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में एक्टर CJI द्वारा ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन में इमरान खान शामिल हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया था. इसके बाद बीजेपी नेता सोमैया की शिकायत की इमरान खान भारतीय नागरिक नहीं है, और भारतीय OCI कार्डधारक हैं. इसके बाद भी वह देश में हो रहे प्रदर्शनों का हिस्सा बने, भारतीय कानून के हिसाब से वह ऐसा नहीं कर सकते हैं. जिसके बाद एक्टर को 28 अक्टूबर तक भारत छोड़ने का नोटिस दिया गया.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इमरान अमेरिकी नागरिक हैं, उनसे पास ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया कार्ड है. इस मामले में सबसे जरूरी सवाल यह है कि क्या किसी विदेशी नागरिक का राजनीतिक प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सकता है? यह कानूनी बहस का विषय है

इमरान खान के करियर पर क्या पड़ सकता है असर?

इमरान खान ने बतौर लीड एक्टर अपने करियर की शुरुआत फिल्म जाने तू  या जाने ना से की थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट थी. इसके बाद इमरान खान ने मेरे ब्रदर की दुल्हन आई हेट लव स्टोरीज और डेली बेली जैसी फिल्मों में काम किया. पिछले 15 साल से एक्टर पर्दे से दूर हैं. लंबे ब्रेक के बाद एक्टर सिल्वर स्क्रीन पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. ऐसे में भारत छोड़ने के नोटिस से उनके करियर पर असर पड़ सकता है. दरअसल जब किसी एक्टर को लेकर विवाद देशभर में बढ़ जाता है, तो मेकर्स उस समय एक्टर को नई फिल्म में साइन करने से कतराते हैं.

अगर उनके नोटिस पर रोक नहीं लगती है तो, एक्टर को भारत में शूटिंग, प्रमोशन, फिल्म मेकर्स से मीटिंग समेत कई कामों में दिक्कत आ सकती है. लेकिन इसका ये अर्थ नहीं है कि उनका करियर खत्म हो जाएगा. उनके करियर में क्या होगा इसके बारे में अदालत के फैसले, नोटिस पर आने वाले फैसले पर आधारित होगा.

अधूरे हम अधूरे तुम फिल्म से करेंगे वापसी

इमरान लगभग 11 साल बाद रोमांटिक कॉमेडी फिल्म अधूरे हम अधूरे तुम से वापसी कर रहे हैं. फिल्म में वह भूमि पेडनेकर के साथ लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो सकती है. फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है. बता दें कि इमरान खान ने अपने करियर की शुरुआत चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में की थी. साल 1988 में फिल्म कयामत से कयामत में उन्होंने काम किया था. 
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES