भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /भारत छोड़ो नोटिस: 40 साल हिंदुस्तान में रहने के बाद इमरान खान को मिला देश निकाला, भड़कीं किरण राव ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल

भारत छोड़ो नोटिस: 40 साल हिंदुस्तान में रहने के बाद इमरान खान को मिला देश निकाला, भड़कीं किरण राव ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल

Kiran Rao Slams Mumbai Police: आमिर खान के भांजे और एक्टर इमरान खान को मुंबई पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय ने भारत छोड़ने का नोटिस थमा दिया है. 28 अक्टूबर तक की मोहलत मिलने के बाद आमिर की एक्स-वाइफ किरण राव उनके सपोर्ट में उतरी हैं और पुलिस पर सवाल उठाए हैं.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 16, 2026, 07:00 AM IST|Updated: Oct 16, 2026, 07:22 AM IST
joinshare
भारत छोड़ो नोटिस: 40 साल हिंदुस्तान में रहने के बाद इमरान खान को मिला देश निकाला, भड़कीं किरण राव ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल
Image Credit: किरण राव ने मुंबई पुलिस पर उठाए सवाल

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

2

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

3

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

4

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

5

'गुस्सा और बेबसी महसूस हुई', शिल्पा राव का शो बीच में रोके जाने पर भड़के पति; बोले-हम नहीं भूलेंगे

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

बॉलीवुड एक्टर और आमिर खान के भांजे इमरान खान इन दिनों एक बड़ी मुश्किल में फंस गए हैं. मुंबई पुलिस और फॉरेन रिलेशन रेजिस्ट्रेशन ऑफिस (FRRO) ने उन्हें तुरंत भारत छोड़ने का कानूनी नोटिस भेजा है. इस नोटिस के सामने आते ही पूरी फिल्म इंडस्ट्री हैरान रह गई और लोग अपनी अलग-अलग राय दे रहे हैं. इसी बीच आमिर खान की एक्स-वाइफ किरण राव ने भी सोशल मीडिया पर खुलकर अपना गुस्सा जाहिर किया. उन्होंने इस पूरे कदम पर तंज कसते हुए मुंबई पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और इमरान का साथ दिया है.

किरण ने अपने इंस्टाग्रानम पर एक के बाद एक कई स्टोरीज शेयर कर अपना विरोध दर्ज किया. उन्होंने सबसे पहले दिल्ली में प्रदर्शनकारियों पर हुई पुलिस की सख्ती का एक वीडियो पोस्ट किया और लोगों से अपना ख्याल रखने की अपील की. इसके बाद उन्होंने इमरान खान को मिले भारत छोड़ो नोटिस की खबर शेयर करते हुए तंज कसा, ‘वाह! अब मुंबई पुलिस भी?’. किरण राव ने ये भी याद दिलाया कि इमरान 43 साल के हैं और अपनी जिंदगी के 40 साल भारत में ही बिता चुके हैं. उन्होंने यहीं पढ़ाई की, काम किया और नाम शोहरत भी यहीं हासिल की.

Kiran Rao Viral Post

प्रोटेस्ट में शामिल होने पर शुरू हुआ पूरा विवाद

दरअसल, ये पूरा विवाद 10 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जब इमरान खान ने मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया था. उस दौरान पुलिस ने उन्हें कुछ समय के लिए हिरासत में भी ले लिया था. इस घटना के अगले ही दिन 11 अक्टूबर को राजनीतिक नेता किरीट सोमैया ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि इमरान के पास भारत की नागरिकता नहीं है, इसलिए वे किसी भी तरह के विरोध प्रदर्शन में हिस्सा नहीं ले सकते. उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की डिमांड की थी.

बड़े पर्दे पर थलाइवा का तांडव: Jailer 2 ने पहले दिन छापे 125 करोड़, चकनाचूर हुआ थलापति विजय की ‘द गोट’ का रिकॉर्ड

प्रशासन ने दिया देश छोड़ने का कड़ा अल्टीमेटम

किरीट सोमैया की इस शिकायत और अपील के बाद पुलिस और फॉरेनर्स रजिस्ट्रेशन ऑफिस हरकत में आ गया. गुरुवार को इमरान खान को औपचारिक तौर पर देश छोड़ने का नोटिस जारी कर दिया गया. इस आदेश के तहत उन्हें अपना पक्ष रखने या भारत से बाहर जाने के लिए 28 अक्टूबर तक की आखिरी तारीख दी गई है. प्रशासन के इस सख्त रुख ने न सिर्फ इमरान खान की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, बल्कि इस मुद्दे पर अब सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक तीखी बहस छिड़ चुकी है कि क्या किसी पुराने निवासी के साथ ऐसा बर्ताव सही है?

 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

राहत के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट का रुख करेंगे इमरान

प्रशासन के इस आदेश के बाद अब इमरान खान शांत बैठने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर इस नोटिस के खिलाफ बहुत जल्द बॉम्बे हाईकोर्ट में चुनौती देने की तैयारी कर रहे हैं. उनकी कानूनी टीम में शामिल वकील जुल्फिकार मेमन, परवेज मेमन और चिराग नाइक ने साफ किया है कि वे कोर्ट में याचिका दायर कर मामले की तुरंत सुनवाई की मांग करेंगे. वकीलों का कहना है कि प्रशासन का ये फैसला पूरी तरह से एकतरफा है और वे कोर्ट के जरिए इस नोटिस पर तुरंत रोक लगाने की मांग करेंगे, ताकि इमरान को राहत मिल सके.

कानूनी टीम ने नोटिस की वैधता पर उठाए सवाल

इमरान खान के वकीलों का साफ तौर पर कहना है कि एक्टर ने किसी भी नियम या लागू शर्त का कोई उल्लंघन नहीं किया है. कानूनी टीम ने नोटिस की लीगलिटी पर ही गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. वकीलों के मुताबिक, पुलिस की तरफ से भेजे गए इस नोटिस में ये साफ तौर पर नहीं बताया गया है कि इमरान खान ने इमिग्रेशन एंड फॉरेनर्स एक्ट 2025 के किस खास नियम का उल्लंघन किया है. बिना किसी ठोस आधार और क्लियर लीगल प्रोविजन के ऐसा फरमान जारी करना पूरी तरह से गलत है और वे इसे अदालत में पूरी ताकत से चुनौती देंगे.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Imran Khan
aamir khan