भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /बड़े पर्दे पर थलाइवा का तांडव: Jailer 2 ने पहले दिन छापे 125 करोड़, चकनाचूर हुआ थलापति विजय की ‘द गोट’ का रिकॉर्ड

बड़े पर्दे पर थलाइवा का तांडव: Jailer 2 ने पहले दिन छापे 125 करोड़, चकनाचूर हुआ थलापति विजय की ‘द गोट’ का रिकॉर्ड

Jailer 2 Day 1 Collection: सुपरस्टार रजनीकांत एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने पुराने तेवर के साथ लौट आए हैं. निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘जेलर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त दीवानगी देखने को मिल रही है. फिल्म कई पुरानी बड़ी फिल्मों के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स को कड़ी टक्कर दे रही है.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 16, 2026, 05:37 AM IST|Updated: Oct 16, 2026, 06:59 AM IST
joinshare
बड़े पर्दे पर थलाइवा का तांडव: Jailer 2 ने पहले दिन छापे 125 करोड़, चकनाचूर हुआ थलापति विजय की ‘द गोट’ का रिकॉर्ड
Image Credit: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने पहले धुआंधार कमाई की

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

'ब्लैक डे' से 'जश्न के उत्सव' तक... BJP ने कैसे विलय की वर्षगांठ को 'नए कश्मीर' के जश्न में बदला?

2

कल से बदल जाएगा रेलवे का नियम, लाइन में लगकर ट्रेप टिकट लेने वालों को मिलेगी यह खुशखबरी

3

कोटा में 16 साल के JEE स्टूडेंट ने किया सुसाइड, 6 महीने पहले करने आया था तैयारी

4

धनबाद में जमीन विवाद में दौलतराम की धारदार हथियार से हत्या, गांव के ही लोगों पर आरोप

5

अनंत सिंह की भविष्यवाणी पर JDU का करारा पलटवार, श्याम रजक बोले, पहले अपना भविष्य तो देख लेते

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

सुपरस्टार रजनीकांत की नई एक्शन फिल्म ‘जेलर 2’ आखिरकार सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है और इसे लेकर सिनेमाप्रेमियों के बीच जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. लंबे इंतजार के बाद थलाइवा का वही पुराना दमदार अंदाज और नेल्सन दिलीपकुमार का खास स्टाइल फिर से बड़े पर्दे पर लौट आया है. सिनेमाघरों के बाहर सुबह से ही ढोल-नगाड़ों के साथ लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है. टिकट काउंटर पर हर उम्र के लोग रजनीकांत की एक झलक पाने को बेताब नजर आ रहे हैं. शुरुआती रुझानों से साफ झलक रहा है कि लोग कहानी के हर सीन, एक्शन सीक्वेंस और डायलॉग डिलीवरी पर सीटियां बजा रहे हैं.

फिल्म के अलग-अलग वर्जन को लेकर ऑडियंस का मिला-जुला, लेकिन काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. ओरिजनल तमिल भाषा में फिल्म को लोगों का सबसे ज्यादा प्यार मिल रहा है और वहां सिनेमा हॉल पूरी तरह खचाखच भरे चल रहे हैं. इसके अलावा तेलुगु ऑडियंस ने भी कहानी और एक्शन को खुले दिल से अपनाया है, जिससे साउथ की बाकी जगह भी माहौल पूरी तरह गर्माया हुआ है. हालांकि, नॉर्थ इंडिया के सिनेमाघरों में हिंदी ऑडियंस की ओर से अभी थोड़ा धीमा असर देखा गया है, जिसकी बड़ी वजह मल्टीप्लेक्स चेन में फिल्म की लिमिटेड रीच मानी जा रही है, फिर भी माहौल पॉजिटिव बना हुआ है.

Jailer 2 Day 1 Collection

बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का क्लैश

सिनेमा प्रेमियों और क्रिटिक्स के बीच ये चर्चा चल रही थी कि क्या ये फिल्म कॉलीवुड की सबसे बड़ी ओपनर का ताज अपने नाम कर पाएगी? इसने पहले ही दिन दुनिया भर के टिकट काउंटरों पर जोरदार शुरुआत करते हुए थलापति विजय की सुपरहिट फिल्म ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’ (The GOAT) के पहले दिन के वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड को पूरी तरह से चकनाचूर कर दिया है. हालांकि, विजय की ‘लियो’ और खुद रजनीकांत की ब्लॉकबस्टर ‘कुली’ से पीछे रही और वहां तक पहुंचना इस फिल्म के लिए एक बड़ा इम्तिहान है. अब ये फिल्म भी कॉलीवुड के सबसे बड़े रिकॉर्ड्स की रेस में मजबूती से खड़ी हो गई है.

100 करोड़ नहीं... OTT प्लेटफॉर्म्स ने बनाया असली सुपरस्टार! कौन हैं 2026 के सबसे बड़े डिजिटल विनर्स?

‘जेलर 2’ के पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के मुताबिक ‘जेलर 2’ ने अपने पहले दिन देश भर में करीब 14,469 शो के जरिए लगभग 70.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस और 59.70 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन दर्ज किया. फिल्म ने पहले ही दिन 50 करोड़ रुपये के ग्रॉस के बड़े मील के पत्थर को बड़ी आसानी से पार कर लिया. इस शानदार आंकड़े में सबसे बड़ा योगदान तमिल भाषा का रहा, जिसने अकेले करीब 33.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन जुटाया. तेलुगु भाषा से लगभग 8.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन मिला. तमिल में लगभग 66.8 परसेंट और तेलुगु में करीब 50.2 परसेंट की सीट ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई.

Rajinikanth Smaaash Vijay Thalapathy Movie GOAT

विदेशी बाजारों में टिकटों की भारी एडवांस बुकिंग

सैकनिल्क की ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने भारत के बाहर भी अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और विदेशी मार्केट में लगभग 3.9 मिलियन डॉलर (करीब 37 करोड़ रुपये) ग्रॉस की एडवांस बुकिंग हासिल की थी. अगर इस विदेशी प्री-सेल आंकड़े को भारत के मौजूदा ग्रॉस में जोड़ दिया जाए, तो ये फिल्म शुरुआती दौर में ही लगभग 90.57 करोड़ रुपये तक पहुंच गया था, लेकिन फिल्म ने इससे ज्यादा कमाई कर हर किसी को हैरान कर दिया. इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 125.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करते हुए बॉक्स ऑफिस पर एक नया रिकॉर्ड बनाया है और रजनीकांत की दीवानगी का उदाहरण दिया है.

लंबे समय से हो रहा था ‘जेलर 2’ का इंतजार

नेल्सन दिलीपकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘जेलर 2’ में रजनीकांत एक बार फिर टाइगर मुथुवेल पांडियन के रोल में नजर आ रहे हैं. उनके साथ एस. जे. सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, सुराज वेंजारामूडू, राम्या कृष्णन और योगी बाबू भी लीड रोल में हैं. कहानी में मुथुवेल अपने परिवार के साथ शांत जीवन जी रहा होता है, लेकिन पुराने दुश्मनों से जुड़ा खतरा फिर उसके सामने आ खड़ा होता है. अपने परिवार और साथियों को बचाने के लिए वो दुश्मनों के नेटवर्क में घुसकर एक खतरनाक मिशन शुरू करता है. फिल्म में मोहनलाल, शिवा राजकुमार, ऋतिक रोशन, विजय सेतुपति और जैकी श्रॉफ के कैमियो भी हैं.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Jailer 2
Rajinikanth
Box Office Collection