App

असली दौलत का खुलासा! किराए के मकान में क्यों रहते हैं अनुपम खेर, आखिर क्या है 400-500 करोड़ की नेटवर्थ का पूरा सच?

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी 400-500 करोड़ की नेटवर्थ वाली खबरों को पूरी तरह गलत बताया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया कि उनके पास इतनी दौलत का 10 परसेंट भी नहीं है. साथ ही उन्होंने बताया कि आखिर वे आज भी किराए के घर में क्यों रहते हैं?

असली दौलत का खुलासा! किराए के मकान में क्यों रहते हैं अनुपम खेर, आखिर क्या है 400-500 करोड़ की नेटवर्थ का पूरा सच?
Image Credit: किराए के घर में रहने और नेट वर्थ पर अनुपम खेर का बड़ा खुलासा

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनुपम खेर ने अपनी कमाई और नेटवर्थ को लेकर इंटरनेट पर चल रही झूठी खबरों पर पहली बार खुलकर बात की. दरअसल, कई वेबसाइट्स पर उनकी नेटवर्थ 400 से 500 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. हाल ही में ‘द अनफिल्टर्ड आवर’ शो में बातचीत करते हुए उन्होंने इन सभी आंकड़ों को पूरी तरह गलत बताया. एक्टर ने बताया कि उनकी असली कमाई इस रकम के आसपास भी नहीं है, लेकिन इन फर्जी खबरों की वजह से लोगों को लगता है कि वे बहुत अमीर हैं. इंटरव्यू में उन्होंने ये भी खुलासा किया कि इतने सालों तक फिल्मों में काम करने के बावजूद वे आज भी किराए के घर में क्यों रहते हैं?

अपने हालिया इंटरव्यू में दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने बिना जांच-पड़ताल के नेटवर्थ छापने वाली वेबसाइट्स पर अपनी नाराजगी जाहिर की. उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर ये आंकड़े पढ़कर लोग मान लेते हैं कि वे बेहद अमीर हैं. इस पर सफाई देते हुए एक्टर ने कहा, ‘लोगों के बीच मेरी इमेज ऐसी बन गई है कि मैं बहुत अमीर हूं. अगर आप गूगल पर मेरी नेटवर्थ सर्च करेंगे तो चौंक जाएंगे. कई बार तो मेरा मन करता है कि मैं इन वेबसाइट्स पर केस कर दूं. मेरे पास 400-500 करोड़ का 10 परसेंट भी नहीं है. मेरे दोस्त इंटरनेट पर ये सब पढ़कर मुझसे मजाक करते हैं और कहते हैं कि इस रकम में से कुछ पैसे हमें भी भेज दो’.

किराए के घर में रहने का फैसला क्यों लिया?

अनुपम खेर ने आगे बात करते हुए बताया कि उन्होंने करीब 10 साल पहले सोच-समझकर किराए के अपार्टमेंट में रहने का फैसला किया था. उनका मानना है कि प्रॉपर्टी खरीदने से कई तरह की जिम्मेदारियां और टेंशन भी साथ आते हैं, जिनसे वे अब आजाद हैं. उन्होंने कहा, ‘जिस दिन से मैंने किराए के घर में रहने का फैसला किया, मैंने खुद को आजाद कर लिया. ये फैसला दस साल पहले लिया था’.

उन्होंने आगे बताया, ‘अब मुझे प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई टेंशन नहीं है. मैंने सिर्फ एक घर शिमला में अपनी मां के लिए खरीदा है. मैं और मेरा भाई दोनों किराए के अपार्टमेंट में रहते हैं और हम इससे बहुत खुश हैं’. बता दें कि अनुपम खेर ने अपना मुंबई वाला घर आलिया भट्ट को बेच दिया था. उसी दौरान उनकी पत्नी किरण खेर सांसद बनीं और चंडीगढ़ शिफ्ट हो गईं, जिसके बाद उन्होंने नया घर नहीं खरीदा.

आराम और लाइफस्टाइल से नहीं किया समझौता

किराए के घर में रहने का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि अनुपम खेर अपनी लाइफस्टाइल से समझौता करते हैं. उन्होंने साफ किया कि वे आज भी महंगे रेस्टोरेंट में खाना खाते हैं, आरामदायक सफर करते हैं और बेहतरीन होटलों में रुकते हैं. उनका मकसद सिर्फ प्रॉपर्टी की जिम्मेदारियों से दूर रहना है, न कि अपना रहन-सहन कम करना. इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘मैं आज भी अच्छे खाने के लिए सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट में जाता हूं, आराम से सफर करता हूं और सबसे अच्छे होटलों में रुकता हूं. ऐसा नहीं है कि मैं किसी झोपड़ी में रहता हूं. मुझे अपना आराम बहुत पसंद है, लेकिन चीजों को इकट्ठा करने का कोई अंत नहीं है’.

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

मां की खुशी के लिए खरीदा 8 बेडरूम का घर

अनुपम खेर ने किराए पर रहने के अपने नियम को सिर्फ अपनी मां के लिए तोड़ा था. उनकी मां ने अपनी जिंदगी के करीब 60 साल किराए के मकान में बिताए थे. एक दिन उन्होंने शिमला में अपना खुद का घर होने की इच्छा जताई. मां तो सिर्फ एक बेडरूम का छोटा सा घर चाहती थीं, लेकिन अनुपम ने उनके लिए एक बड़ा घर खरीदा. उन्होंने इस किस्से को याद करते हुए कहा, ‘मैंने अपनी मां के लिए घर खरीदा, क्योंकि उन्हें शिमला में घर चाहिए था. हम शिमला गए और घर देखा. वे एक बेडरूम का घर चाहती थीं, लेकिन मैंने उनके लिए हॉल के साथ आठ बेडरूम वाला घर खरीदा. ये प्यार दिखाने का तरीका है, वरना आप मिसाल कैसे कायम करेंगे’.

प्रॉपर्टी विवाद और करियर पर क्या बोले एक्टर

अनुपम खेर ने याद किया कि उन्हें अपनी पहली फिल्म ‘सारांश’ के लिए 10,000 रुपये मिले थे. आज वे काफी बेहतर सिचुएशन में हैं, लेकिन उनका मानना है कि ज्यादा पैसे का मतलब ज्यादा सामान जोड़ना नहीं है. उन्होंने कहा कि वे चांदी की रोटी या सोने का वर्क लगा खाना नहीं खा सकते. उन्होंने समाज में प्रॉपर्टी को लेकर होने वाले फैमिली झगड़ों पर भी चिंता जताई. उन्होंने कहा कि कई बुजुर्गों को उनके बच्चे घर से निकाल देते हैं या वसीयत पर साइन करने का दबाव बनाते हैं, इसलिए वे खुद को हल्का रखना पसंद करते हैं. वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुपम खेर ने नितेश तिवारी की 2026 की फिल्म ‘रामायण’ में जटायु के किरदार को अपनी आवाज दी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो