सिर्फ फिल्मों के KING नहीं... सितारों ने बताया SRK की कौन सी आदतें उन्हें बनाती हैं रियल लाइफ हीरो, फैंस बोले- इंस्पिरेशन का दूसरा नाम!
'किंग' शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन पर आज हम उन सितारों के बारे में बताएंगे, जो एसआरके को अपनी इंस्पिरेशन मानकर इस मायानगरी में पहुंचे और पर्दे पर अपनी एक अलग पहचान बनाई. दिल्ली से मुंबई तक शाहरुख का संघर्ष और सादगी हर किसी को सिखाती है कि कड़ी मेहनत से सपने सच होते हैं.
फिल्म इंडस्ट्री में सुपरस्टार्स कई आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन शाहरुख खान सिर्फ एक स्टार नहीं, बल्कि एक फीलिंग हैं. दिल्ली की सड़कों से निकलकर मुंबई के 'मन्नत' तक का सफर तय करने वाले शाहरुख ने न सिर्फ बॉलीवुड पर राज किया, बल्कि करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई. उनके 61वें जन्मदिन पर पूरा देश तो जश्न मना ही रहा है, साथ ही फिल्म जगत के सितारे भी उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान जताने में पीछे नहीं हैं. नए और बड़े एक्टर्स के लिए शाहरुख खान केवल एक को-स्टार नहीं, बल्कि जिंदगी जीने और स्टारडम संभालने का सबसे बड़ा पाठ हैं.
शाहरुख खान का करियर इस बात का जीता-जागता सबूत है कि अगर इरादे बुलंद हों तो कोई भी सपना नामुमकिन नहीं होता. बिना किसी फिल्मी बैकग्राउंड या गॉडफादर के दिल्ली के एक आम लड़के ने 90 के दशक में मुंबई की ओर रुख किया था. 'फौजी' और 'सर्कस' जैसे टीवी सीरियल्स से अपनी पहचान बनाने के बाद, उन्होंने साल 1992 में फिल्म 'दीवाना' से बॉलीवुड में एंट्री मारी. 'बाजीगर' और 'डर' जैसी फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाकर लीक से हटकर रिस्क लेने की हिम्मत सिर्फ शाहरुख में ही थी.
रोमांटिक हीरो से बनाई अलग पहचान
'दीवाना', 'बाजीगर' और 'डर' जैसी सुपरहिट फिल्में देने के बाद शाहरुख खान ने 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'कुछ कुछ होता है' और 'देवदास' जैसी फिल्मों से रोमांटिक हीरो की अपनी एक अलग इमेज बनाई. असफलताओं और मुश्किल वक्त के बाद भी हर बार उठ खड़े होने की उनकी आदत ही उन्हें सच्चा 'किंग' और बॉलीवुड का बादशाह बना दिया. King Song Out: शाहरुख के एब्स, दीपिका का ग्लैमर और एड शीरन-अरिजीत का जादू; इंटरनेट पर आया बवंडर!
आयुष्मान बनें 'जबरा फैन'
नए दौर के टैलेंटेड एक्टर्स के लिए शाहरुख एक खुली किताब की तरह हैं. 'उड़ता तीर' एक्टर आयुष्मान खुराना अक्सर कहते हैं कि वो एसआरके की वजह से ही इस इंडस्ट्री में आए हैं. आयुष्मान के मुताबिक, उन्होंने मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई भी शाहरुख से इंस्पायर होकर की थी और आरजे रहते हुए एसआरके का इंटरव्यू लेने के लिए घंटों इंतजार किया था.
रावकुमार राव-कार्तिक आर्यन हैं किंग के डाई-हार्ड फैन
बिना किसी गॉडफादर के पहचान बनाने वाले राजकुमार राव कहते हैं, 'शाहरुख सर ही वो वजह हैं जिसकी वजह से मैंने एक्टर बनने का सपना देखा. जब मैंने उन्हें दिल्ली से आकर पूरे बॉलीवुड पर राज करते देखा, तो मुझे यकीन हुआ कि अगर वो कर सकते हैं तो मैं भी अपनी जगह बना सकता हूं.' कार्तिक आर्यन खुद को शाहरुख का डाई-हार्ड फैन मानते हैं. ग्वालियर से आए कार्तिक ने बताया कि स्कूल के दिनों में उनकी फिल्में देखकर ही उनके अंदर एक्टिंग का कीड़ा कटा था. वो मुंबई आकर मन्नत के बाहर संडे को भीड़ में खड़े होकर शाहरुख की एक झलक पाने का इंतजार किया करते थे. पिता की जन्मभूमि देखने पाकिस्तान गए थे शाहरुख, रिश्तेदारों के लालच ने उस सफर को बना दिया जिंदगी का दर्दनाक किस्सा
रणवीर सिंह को किया SRK ने इंस्पायर
'धुरंधर' से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने वाले एक्टर रणवीर सिंह का मानना है कि 90 के दशक में शाहरुख की फिल्मों ने उनके अंदर के कलाकार को जिंदा किया. रणवीर के मुताबिक, शाहरुख का काम के लिए बेमिसाल जुनून, उनकी अटूट एनर्जी और स्क्रीन पर उनका जादुई चार्म हर यंग आर्टिस्ट के लिए सबसे बड़ी सीख है. फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से शाहरुख के साथ डेब्यू करने वाली अनुष्का शर्मा ने बताया कि शाहरुख की सेट पर काम करने की लगन और हर को-स्टार्स को कम्फर्टेबल महसूस कराने की आदत कमाल की है.
अनुष्का के लिए दिखाया केयरिंग बिहेवियर
अनुष्का न सिर्फ शाहरुख खान की एक को-स्टार हैं, बल्कि उनकी करीब दोस्त भी हैं. दोनों ने साथ में कई फिल्में की हैं, जिन्हें लोगों द्वारा बेहद प्यार मिला. अनुष्का का मानना है कि महिलाओं के प्रति उनका सम्मान और सेट पर उनका केयरिंग बिहेवियर सबसे ज्यादा इंस्पायर करने वाला है. वहीं टीवी और बॉलीवुड एक्टर अमल सेहरावत का कहना है कि शाहरुख खान से उन्होंने सीखा कि स्टारडम कितना भी बड़ा क्यों न हो, जमीन से जुड़े रहना और दूसरों को इज्जत देना ही आपको असल मायनों में बड़ा इंसान बनाता है. उनकी मेहमाननवाजी का हर कोई मुरीद है. Shah Rukh Khan: 30 की उम्र में छोड़ दूंगा एक्टिंग... जन्मदिन के खास मौके पर वायरल हुआ 'किंग खान' का सालों पुराना इंटरव्यू!
'फेम से कहीं परे है शाहरुख इमोशनल कनेक्शन'
एक्ट्रेस शर्लिन दत्त ने शाहरुख के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा, 'सपनों को पूरा करने से लेकर स्टारडम को नया रूप देने तक, शाहरुख खान का सफर हमेशा इंस्पायर करने वाला रहा है. उनकी हिम्मत, वर्सेटिलिटी और लाखों लोगों से जुड़ने की काबिलियत उन्हें एक टाइमलेस आइकॉन बनाती है. मुझे लगता है कि शाहरुख खान में कुछ ऐसा है जो फेम से कहीं ज्यादा है, उनका लोगों के साथ एक इमोशनल कनेक्शन है. शाहरुख खान हमें सिखाते हैं कि कॉन्फिडेंस और कड़ी मेहनत आपको ऐसी जगहों पर ले जा सकती है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा भी नहीं होगा. खुद पर हंसने और अपने स्टारडम को ज्यादा सीरियसली न लेने की उनकी काबिलियत तारीफ के काबिल है.'
24 दिसंबर को बड़े पर्दे पर लौटेगा 'किंग' का स्वैग
शाहरुख खान के इस 61वें जन्मदिन पर चारों तरफ खुशी का माहौल है. मन्नत के बाहर लगे जमावड़े से लेकर सेलिब्रिटीज के इमोशनल मैसेजेस तक, हर कोई बस अपने चहेते सितारे पर प्यार बरसा रहा है. इस जन्मदिन के साथ ही फैंस की नजरें उनकी आने वाली एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'किंग' पर भी टिकी हुई हैं. सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में शाहरुख के साथ दीपिका पादुकोण, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन और रानी मुखर्जी जैसे दिग्गज सितारे नजर आने वाले हैं. हाल ही में रिलीज हुए गाने 'तू मिल जाए' ने पहले ही इंटरनेट पर गदर मचा दिया है. अब फैंस बस 24 दिसंबर, 2026 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जब 'किंग' सिनेमाघरों में दस्तक देकर एक बार फिर इतिहास रचेगी.