App

कांग्रेस पर तीखा हमला: 'भारत की तरक्की से विपक्ष को तकलीफ, राहुल गांधी लोकतंत्र के लिए चुनौती'; BJP का आरोप

बीजेपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके राहुल गांधी समेत पूरी कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा है.

कांग्रेस पर तीखा हमला: 'भारत की तरक्की से विपक्ष को तकलीफ, राहुल गांधी लोकतंत्र के लिए चुनौती'; BJP का आरोप
Image Credit: (AI)

भारतीय जनता पार्टी ने एसआईआर को वोट चोरी बताने पर कांग्रेस पार्टी समेत 'इंडिया' ब्लॉक में शामिल विपक्षी दलों को आड़े हाथों लेते हुए निशाना साधा है. सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर चलाए जा रहे कांग्रेस के आक्रामक अभियान को राहुल गांधी समेत विपक्षी नेताओं का प्रोपेगेंडा बताते हुए बीजेपी नेताओं ने करारा पलटवार किया है. बीजेपी नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस और विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, 'भारत का गौरव तेजी से बढ़ रहा है और देश की तेजी से हो रही तरक्की विपक्ष को रास नहीं आ रही है. 

कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं: BJP

बीजेपी नेताओं ने ये भी कहा,  भारत में गरीबी तेजी से घटी है, लोगों की आय बढ़ी है. जीवन स्तर में सुधार आया है. फिर भी कुछ लोगों को देश का विकास पसंद नहीं आ रहा है. बीजेपी ने आरोप लगाया कि विपक्ष देश की उपलब्धियों पर सवाल उठाने के बजाय भारत के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहा है.

विपक्ष की कुर्सी खतरे में: BJP

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष के झूठे प्रोपेगेंडा का जवाब देते हुए कहा, 'संविधान खतरे में नहीं है, विपक्ष के नेताओं की कुर्सी अब खतरे में है. राजनीति के लिए संविधान को जेब में डालकर घूमने वालों को जनता खूब अच्छी तरह से समझ चुकी है. यही वजह है कि आने वाले समय में जनता आपको विपक्ष की कुर्सी पर भी बैठने लायक नहीं रखेगी. आपने जिस प्रकार से देश में अराजकता फैलाने का प्रयास किया, देश की संवैधानिक संस्थाओं पर चोट की, देश की 140 करोड़ जनता आपके मंसूबों को पहचान चुकी है.'

'कांग्रेस कई राज्यों में लंबे समय से हासिए पर'

बीजेपी नेताओं ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि वह भारतीय लोकतंत्र के लिए चुनौती बन गए हैं और लगातार अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं. बीजेपी नेताओं ने ये आरोप भी लगाया कि विपक्ष के पास सरकार की किसी भी नीति पर ठोस आपत्ति जताने का कोई आधार नहीं है, इसलिए वो सिर्फ अराजकता फैलाकर अपने पक्ष में झूठा नैरेटिव गढ़ रहा है. बीजेपी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी दशकों से कई राज्यों में सत्ता में वापसी नहीं कर पाई है और वह देशहित के बजाय अपने राजनीतिक हितों को प्राथमिकता देती है.'

अमित शाह का बयान 

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि राहुल गांधी को अगर प्रधानमंत्री बनना है तो पूरा जीवन मॉक पार्लियामेंट में ही बने रहें, क्योंकि आपका नंबर कभी नहीं आएगा.

ऐसी ही एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा, 'मैं आपको स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी एसआईआर प्रक्रिया के बारे में बताकर हम पर जो आरोप लगे हैं, उनका जवाब भी देना चाहता हूं. 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद, बीजेपी 2025 में पहली बार SIR नहीं कर रही है. 2025 में शुरू होने वाली यह प्रक्रिया, पहले भी कई बार हो चुकी है. लोकतांत्रिक देश भारत में वोटर लिस्ट से तय होता है कि कौन वोट देने के योग्य है. यानी कौन मतदाता है और कौन नहीं. समय-समय पर, सूची से नाम हटाने या नए नाम जोड़ने की जरूरत पड़ती है. वोटर लिस्ट की शुद्धता, सटीकता और उसे दुरुस्त रखने के लिए ही अब एसआईआ हो रहा है, जिस पर कांग्रेस लगातार झूठ फैला रही है.'

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Shwetank Ratnamber

Shwetank Ratnamber

श्वेतांक रत्नाम्बर वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल न्यूज़ मीडिया में 22 वर्षों से ज्यादा का व्यापक अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (Hindi) की डिजिटल टीम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय (देश-दुनिया) खबरों की डेस्क पर कार्यरत हैं. समसामयिक मुद्दों, वैश्विक राजनीति और कूटनीति पर गहरी समझ रखने वाले श्वेतांक जटिल अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों और राजनीतिक समीकरणों का सटीक विश्लेषण करने के विशेषज्ञ हैं.Zee News डिजिटल से पहले उन्होंने ज़ी मीडिया नेटवर्क के ग्लोबल न्यूज़ चैनल 'WION' के साथ काम किया है. इस दौरान उन्होंने 'Gravitas', 'The West Asia Post' और 'One Africa' जैसे कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्राइम-टाइम शोज़ के हिंदी प्रोडक्शन और इंटरप्रिटेशन में अहम भूमिका निभाई. 2004 से शुरू हुए अपने पत्रकारिता करियर में श्वेतांक ने रिपोर्टिंग और एंकरिंग के साथ-साथ चार लोकसभा और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की व्यापक ग्राउंड कवरेज की है.जामिया मिल्लिया इस्लामिया (JMI), नई दिल्ली से जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा के बाद मास कम्युनिकेशन और पॉलिटिकल साइंस में मास्टर्स डिग्री हासिल करने वाले श्वेतांक लंबे समय से 'प्रेस क्लब ऑफ इंडिया' (PCI) के सम्मानित सदस्य हैं.आप श्वेतांक रत्नाम्बर से सीधे shwetank.ratnamber@india.com पर ईमेल के जरिए संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा आप उनसे एक्स (ट्विटर), मेटा (फेसबुक) और लिंक्डइन पर भी कनेक्ट कर सकते हैं.' 
Read More