App

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SC ने निपटाईं सभी याचिकाएं, कहा-निचली अदालत लेगी संज्ञान

सुप्रीम कोर्ट ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में सभी याचिकाओं का निपटारा किया। UP सरकार ने बताया चार्जशीट दायर हो चुकी है, अब निचली अदालत करेगी सुनवाई.

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में SC ने निपटाईं सभी याचिकाएं, कहा-निचली अदालत लेगी संज्ञान
Image Credit: Ram Mandir Chanda Chori

राम मंदिर चंदा चोरी केस: राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे में कथित चोरी और हेराफेरी के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई पूरी करते हुए सभी याचिकाओं का निपटारा कर दिया है. कोर्ट ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस मामले में पुलिस जांच पूरी हो चुकी है और चार्जशीट दायर की जा चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को इस मामले की सुनवाई के दौरान अयोध्या की स्थानीय अदालत की मदद लेने को कहा है.

निचली अदालत को निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुकी अब चार्जशीट दाखिल हो चुकी है, इसलिए निचली अदालत इस पर कानून के मुताबिक संज्ञान लेकर निष्पक्ष और उचित कार्रवाई करे. इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भी राहत देते हुए कहा कि वे अपनी बात निचली अदालत के सामने रख सकते हैं.

चार्जशीट दाखिल

उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस की ओर से कोर्ट को सूचित किया गया कि मामले की विस्तृत जांच पूरी कर SIT द्वारा संबंधित अदालत में चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने इस बात का पता लगाने के लिए दायर नई याचिका पर विचार करने से इनकार कर दिया कि क्या राम मंदिर उसी जमीन पर बना है, जिसका फैसला मुख्य अयोध्या विवाद मामले में हुआ था.

किस-किसने दायर की थी याचिका?

इस मामले में कुल चार याचिकाएं दायर की गई थीं. इसमें वकील नरेंद्र कुमार गोस्वामी की एक रिट याचिका और अजय कुमार राय की ओर से दायर की गई एक क्रिमिनल रिट याचिका शामिल है, जिसमें वो खुद अपना पक्ष रख रहे थे. इनके अलावा राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसद सुधाकर सिंह ने भी एक अलग याचिका दायर की थी, जबकि एक याचिका हिंदू धर्म परिषद की ओर से दायर की गई थी.

गौरतलब है कि इससे पहले 21 सितंबर को हुई सुनवाई में यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी जांच लगभग पूरी कर ली है और दो दिनों के भीतर चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी.

 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Preeti Chauhan

Preeti Chauhan

प्रीति चौहान जीन्यूज में पत्रकार हैं, उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड डिजीटल टीम में  ब्रेकिंग, हाइपरलोकल, क्राइम, और अन्य मुद्दों को लेकर खबरें लिखती हैं. 
Read More