SOCIAL MEDIA

Newsletter

PARTNER SITES
Select language

यूट्यूब पर छाया 'हनुमान अंश' का गाना 'पार्बती', भारत में नंबर-1 और दुनिया भर में बना दूसरा सबसे बड़ा हिट

Hanuman Ansh Superhit Songs: ब्लॉकबस्टर फिल्म 'हनुमान अंश' को दर्शकों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी प्यार किया है. दुनियाभर में इस फिल्म की कमाई ने धमाल मचा रखा है. इसी बीच अब फिल्म का गाना भी यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है.

Written By Kajol Gupta
Published: Oct 01, 2026, 05:50 PM IST | Updated: Oct 01, 2026, 06:05 PM IST
Image Credit: बॉक्स ऑफिस के बाद यूट्यूब पर भी 'हनुमान अंश' का जलवा
Join

Hanuman Ansh Superhit Songs: फिल्म 'हनुमान अंश' की सफलता का सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर लगातार चल रहा है. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में अभी भी अपनी गद्दी जमाए हुई है. दर्शकों से फिल्म को बेहद प्यार मिल रहा है. फिल्म के फेमस गीत 'पार्बती' को बच्चों से लेकर बड़ों तक का बहुत प्यार मिला है. हाल ही में यूट्यूब म्यूजिक के वीकली सॉन्ग्स चार्ट लिस्ट में भारत में पहले नंबर पर ये गीत पहुंच गया है. इतना ही नहीं, यह गाना दुनियाभर के चार्ट में भी दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने ने न केवल फिल्म में, बल्कि फिल्म से अलग भी एक पहचान बना ली है और सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है.

साधु तिवारी द्वारा लिखित यह गाना फिल्म की सफलता से परे एक बड़ा ब्रेकआउट हिट बन चुका है. यूट्यूब चार्ट्स के आंकड़ों के मुताबिक, इस चार्टिंग लिस्ट के दौरान भारत में 'पार्बती' गाने को लगभग 4,72,66,182 (4.72 करोड़ से अधिक) व्यूज मिले. वहीं, दुनियाभर के चार्ट में यह गाना शकीरा और बर्ना बॉय के गाने 'दाई दाई' के ठीक बाद दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा है. साधु तिवारी द्वारा लिखित इस गाने को यूट्यूब पर कुल 100 मिलियन (10 करोड़) से अधिक व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है.

सोशल मीडिया और म्यूजिक चार्ट्स पर कितना बढ़ा इसका क्रेज?

इस गाने की लोकप्रियता अब केवल फिल्म के दर्शकों तक ही सीमित नहीं रही है, बल्कि यह गाना इंस्टाग्राम रील्स और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी ट्रेंड कर रहा है. भारतीय वीकली चार्ट की बात करें तो श्रेया घोषाल का गाना 'कल्याणी' दूसरे स्थान पर है, जिसके बाद 'द पैराडाइज' फिल्म का गाना 'येशान खुला' तीसरे नंबर पर है. ये आंकड़े 'पार्वती' को यूट्यूब पर सबसे ज्यादा सुने जाने वाले गानों की लिस्ट में शामिल करते हैं. वहीं, बुंदेली लोक संस्कृति की जड़ों से जुड़े एक भक्ति गीत का दुनियाभर में दूसरे नंबर पर पहुंचना अपने आप में बहुत बड़ी बात है.

यह भी पढ़ें- ‘काय को मर रही’ नहीं! ‘हनुमान अंश’ के ‘पार्बती’ गाने में लोग गा रहे ये लाइन गलत, जानें सही Lyrics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी की थी इस गाने की तारीफ

इस गाने को हाल ही में एक खास मंच पर बड़ा सम्मान मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 सितंबर को दिल्ली में आयोजित 'भजन क्लबिंग' इवेंट में शामिल हुए. यह इवेंट पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर आयोजित की गई थी. इस इवेंट में साधु तिवारी ने 'पार्वती' गाने की लाइव परफॉर्मेंस दी थी, जिसमें पीएम मोदी भी पूरे उत्साह में नजर आए थे. इस दौरान पीएम तालियां और खंजरी बजाते नजर आए थे. बाद में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस इवेंट का वीडियो भी शेयर किया था.

कितना रहा फिल्म 'हनुमान अंश' का बजट और कमाई का आंकड़ा?

विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित फिल्म 'हनुमान अंश' एक छोटे बजट की फिल्म है, जो एक छोटे बच्चे लक्ष्मी नारायण के आध्यात्मिक सफर पर आधारित है, जो आगे चलकर नीम करोली बाबा के रूप में फेमस होते हैं. यह फिल्म विशाल चतुर्वेदी की किताब 'Divine Detour: That Changed My Life' से प्रेरित है और इसे तीन भागों की सीरीज में प्लान किया गया है. इस फिल्म को लगभग 2 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया था, जिसने दुनियाभर में करीब 410 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है.

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More

ZEENEWS TRENDING STORIES