भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /मनोरंजन
  • /10 हफ्तों से नॉनस्टॉप कमा रही Hanuman Ansh, 72वें दिन भी नहीं थमी आंधी; पहुंची 500 करोड़ के बेहद करीब

10 हफ्तों से नॉनस्टॉप कमा रही Hanuman Ansh, 72वें दिन भी नहीं थमी आंधी; पहुंची 500 करोड़ के बेहद करीब

नीम करोली बाबा के जीवन की कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने वाली फिल्म ‘हनुमान अंश’ का जलवा 72 दिन बाद भी बरकरार है. बॉक्स ऑफिस पर कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए ये फिल्म अब 500 करोड़ के क्लब में कदम रखने की तैयारी में है. चलिए बताते हैं फिल्म के ताजा आंकड़े और रिकॉर्ड.

Written ByVandana Saini
Published: Oct 18, 2026, 10:36 AM IST|Updated: Oct 18, 2026, 11:51 AM IST
joinshare
10 हफ्तों से नॉनस्टॉप कमा रही Hanuman Ansh, 72वें दिन भी नहीं थमी आंधी; पहुंची 500 करोड़ के बेहद करीब
Image Credit: 72वें दिन भी ‘हनुमान अंश’ जमकर की कमाई

About the Author

Vandana Saini

Vandana Saini

वंदना सैनी जी न्यूज में सब ए़डिटर हैं और पिछले 11 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद 2018 में उन्होंने इंडिया न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया और पिछले 8 साल से लगातार में एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. इस दौरान उन्होंने स्मार्ट हिंदुस्तान, पत्रिका और न्यूज 24 जैसे संस्थान के साथ काम किया और पिछले 2 साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने दिल्ली से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद IGNOU से हिंदी में मास्टर्स किया. उन्हें पत्रकारिता के साथ कहानियां लिखने का भी शौक है. आप Vandana.saini@India.com पर सीधे ईमेल कर इनसे जुड़ सकते हैं. 
Read More

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

जिद का दर्दनाक अंत: शादी को लेकर बिगड़ी बात, वीडियो कॉल कर कमरे में पंखे से झूली महिला; सुबह पुलिस को मिली लाश

2

हरियाणा में धान के गेट पास नहीं कटे तो भड़के किसान, करनाल-कैथल रोड किया जाम

3

कौन है धौलपुर की लेडी डॉन पूजा? जो 3 साल तक पुलिस को दे रही था चकमा, जयपुर से हुई गिरफ्तार

4

अतीक अहमद के अवैध साम्राज्य पर फिर चला पुलिस का डंडा; मदनलाल के नाम दर्ज 30 करोड़ की 14 बेनामी संपत्तियां कुर्क

5

जान से खिलवाड़? घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली 108 एंबुलेंस, मालवाहक में ऑक्सीजन सिलेंडर बांधकर मरीज पहुंचे अस्पताल

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.

विशाल चतुर्वेदी के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ सिनेमाघरों में लगातार ऑडियंस का दिल जीत रही है. 7 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने बड़े पर्दे पर अपने 72 दिन पूरे कर लिए हैं, लेकिन इसकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है. नीम करोली बाबा के जीवन से इंस्पायर इस कहानी ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. 10वें हफ्ते में 11 करोड़ रुपये की शानदार कमाई दर्ज करने के बाद ये फिल्म अब 11वें हफ्ते में मजबूती से कदम रख चुकी है. ऑडियंस का ये प्यार देखकर ट्रेड एनालिस्ट भी हैरान हैं.

हालिया आंकड़ों के मुताबिक, 71वें दिन यानी 11वें शुक्रवार को फिल्म ने करीब 15 लाख रुपये बटोरे थे. वहीं, शनिवार को टिकट खिड़की पर जोरदार तेजी देखने को मिली और 72वें दिन कमाई सीधे 58 लाख रुपये तक पहुंच गई. सबसे हैरानी वाली बात ये है कि इस फिल्म को हिंदी के साथ-साथ तेलुगु वर्जन में भी ऑडियंस का भरपूर प्यार मिल रहा है. शनिवार को मिले कुल 58 लाख रुपये में से 57 लाख रुपये हिंदी वर्जन से और 1 लाख रुपये तेलुगु ऑडियंस की ओर से मिले. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म इतिहास रच रही है.

Hanuman Ansh Collection Day 72

घरेलू बाजार में बना मजबूत आधार

इस नए उछाल के साथ फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 339.71 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है. लंबे समय तक टिके रहने वाली फिल्मों की लिस्ट में अब इसका नाम सबसे ऊपर गिना जाने लगा है. रिलीज के इतने हफ्तों बाद भी सिनेमाघरों में ऑडियंस की ऐसी भीड़ बहुत कम मौकों पर देखने को मिलती है. छोटे शहरों से लेकर बड़े मल्टीप्लेक्स तक लोग इस आध्यात्मिक और भावनाओं से भरपूर कहानी से लगातार जुड़ते जा रहे हैं. यही वजह है कि फिल्म का टिकट काउंटर हर हफ्ते नए रिकॉर्ड छू रहा है.

9वीं फिल्म लेकर आ रहे अक्षय कुमार और प्रियदर्शन! 70 के दशक की होगी कहानी; ये होगी स्टार कास्ट

दुनियाभर में बज रहा है डंका

घरेलू बाजार के अलावा विदेशी धरती पर भी फिल्म का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है. ओवरसीज मार्केट में 72वें दिन तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 49 करोड़ रुपये दर्ज किया गया है. इस तरह घरेलू और विदेशी दोनों मोर्चों को मिलाकर ‘हनुमान अंश’ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा 449 करोड़ रुपये के पार निकल चुका है. अब दुनिया भर में 500 करोड़ का जादुई आंकड़ा छूने के लिए इसे केवल 51 करोड़ रुपये की और जरूरत है, जिस तरह का ट्रेंड दिख रहा है, उससे लगता है कि ये मुकाम भी आज या कल में हासिल हो जाएगा.

कड़े मुकाबले के बीच बनाई अपनी राह

इतना ही नहीं, देखा जाए तो इस समय बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों के बीच बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. सिनेमाघरों में इस समय रजनीकांत की ‘जेलर 2’, यामी गौतम की ‘नई नवेली’, राजकुमार राव की ‘प्रहार’ और अजय देवगन की ‘दृश्यम 2’ जैसी बड़ी फिल्में मौजूद हैं. इतने बड़े स्टार्स और नई फिल्मों की मौजूदगी के बावजूद ‘हनुमान अंश’ अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है. नई रिलीज के सामने भी दर्शक इस पुरानी फिल्म को प्रायोरिटी दे रहे हैं, जो अपने आप में किसी बड़े चमत्कार से कम नहीं माना जा रहा है.

इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ी फिल्म

अगर सिनेमाघरों में टिकटों की सेल का ये माहौल अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही बना रहा, तो फिल्म इस हफ्ते 500 करोड़ी क्लब का हिस्सा बन सकती है. आस्था, सादगी और बेहतरीन कहानी के दम पर बिना किसी भारी भरकम प्रमोशन के फिल्म ने ये साबित कर दिया कि कंटेंट ही सबसे बड़ा राजा होता है. आने वाले दिनों में ये देखना काफी दिलचस्प होगा कि फिल्म 500 करोड़ के पार जाकर लाइफटाइम कलेक्शन का कौन सा नया बेंचमार्क सिनेमा जगत के सामने खड़ा करती है. साथ ही इसके ओटीटी पर आने का भी इंतजार हो रहा है. 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:
Hanuman Ansh
Box Office Collection