लंबे समय के फैजल शेख को लेकर खबरें आ रही थी कि मिस्टर फैजू जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर उनकी शादी का कार्ड भी वायरल हुआ था. आखिरकार यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर निकाह की फोटो शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है.
मिस्टर फैजू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर निकाह की फोटो शेयर की है. उन्होंने मदीना शरीफ में निकाह किया है. यूट्यूबर ने इंस्टाग्राम पर निकाह की खूबसूरत फोटो पोस्ट की है. इस दौरान उन्होंने अपनी पत्नी का चेहरा भी रिवील किया है.
फैजल ने मदीना शरीफ में निकाह किया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर शादी की तस्वीरें पोस्ट की है. सफेद शरेवानी में मिस्टर फैंजू हैंडसम लग रहे हैं. उनकी दुल्हन ने भी ऑफ व्हाइट लिबास पहना हुआ है. सफेद लिबास और लाल रंग के दुपट्टे में फैजू की पत्नी बेहद खूबसूरत लग रही हैं. फैजू भी अपनी दुल्हन से नजरें नहीं हटा पा रहे थे.
फैजू ने इंस्टाग्रा पर फोटो शेयर करते हुए लिखा- कुरान 78.8 और हमने तुम्हें जोड़ों में बनाया. एक सपने का सच होना, अल्लाह का शुक्र है. मदीना के खूबसूरत शहर में निकाह और मेरे साथ पूरा परिवार. यह एक नेमत है, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है. पोस्ट में फैजू ने लिखा- अब हम जब साथ मिलकर इस सफर की शुरुआत कर रहे हैं तो हमें अपनी दुआयों में याद रखें. अल्लाह हमारी शादी को बेपनाह प्यार और बरकत से नवाजे, आमीन.
सोशल मीडिया पर वायरल वेडिंग कार्ड के अनुसार फैजू की पत्नी का नाम निखत फातिमा है. निखत को प्यार से तान्या कहा जाता है. रिपोर्ट्स के अनुसार तान्या उनके रिश्तेदार में है. कहा जाता है कि दोनों का रिश्ता काफी पुराना है.
मदीना में निकाह के बाद फैजू मुंबई में वेडिंग रिसेप्शन होस्ट करेंगे. उनका वलीमा 19 अक्तूबर 2026 को होगा. वेडिंग रिसेप्शन में कई बड़े स्टार्स शामिल हो सकते हैं.
फैजू का नाम लंबे समय तक पॉपुलर एक्ट्रेस जन्नत जुबैर के साथ जोड़ा गया है. दोनों को साथ में म्यूजिक वीडियो, व्लॉग्स में देखा गया है. ना ही फैजू और ना ही जन्नत ने कभी अपने रिश्ते को लेकर कोई कमेंट किया था. आधिकारिक तोर पर दोनों में से किसी ने भी अपने लिंकअप को लेकर कुछ बोला था. कुछ समय पहले उनके ब्रेकअप की खबरें सामने आई थी.