App

'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी? मोटी फीस और बड़े ऑफर्स को किए ना, बताई इसके पीछे की वजह

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ईठा को लेकर सुर्खियों में हैं. श्रद्धा कपूर लास्ट टाइम साल 2024 में फिल्म स्त्री 2 में नजर आई थी. 2 साल बाद श्रद्धा कपूर पर्दे पर वापसी कर रही हैं. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर करके बताया है कि उन्होंने 2 साल का ब्रेक क्यों लिया?

'स्त्री 2' के बाद श्रद्धा कपूर ने क्यों बनाई फिल्मों से दूरी? मोटी फीस और बड़े ऑफर्स को किए ना, बताई इसके पीछे की वजह
Image Credit: 'स्त्री 2' की सफलता के बाद भी काम से क्यों दूर रहीं श्रद्धा कपूर?

श्रद्धा कपूर इन दिनों फिल्म 'ईठा' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं. श्रद्धा कपूर आखिरी बार ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' में नजर आई थी. लगभग 2 साल बाद एक्ट्रेस बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. इस उन्होंने बताया है कि सुपरहिट फिल्म में काम करने के बाद भी उन्होंने 2 साल का लंबा ब्रेक क्यों लिया? आइए जानते हैं आखिर एक्ट्रेस ने 2 साल का लंबा ब्रेक क्यों लिया?

2 साल तक साइन नहीं की कोई फिल्म

साल 2024 में रिलीज ब्लॉकबस्टर फिल्म 'स्त्री 2' के बादे एक्ट्रेस ने कोई भी फिल्म साइन नहीं की. एक्ट्रेस ने सोशल मडिया पर इसके पीछे का कारण बताया है. श्रद्धा कपूर ने आस्क मी एनीथिंग सेशन के दौरान एक फैन के सवाल का जवाब देते हुए बोला कि अपने अपने करियर का एक्सपीरियंस शेयर करना चाहती हूं. श्रद्धा ने बताया कि उन्हें स्त्री 2 के बाद बहुत सारी फिल्मों के ऑफर आए थे, उन्हें काफी मोटी फीस की फिल्में मिली थी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने तय किया था कि जब तक उन्हें परफेक्ट कहानी नहीं मिलती, तब तक वह कोई भी फिल्म साइन नहीं करूंगी. एक्ट्रेस ने बोला- मेरे दिल ने बोला मुझे सब्र रखना पड़ेगा और मैंने वही किया.

वीडियो में एक्ट्रेस ने बोला कि ऐसी चीज का इंतजार करना आसान नहीं होता है, जिसे आप दिल से करना चाहते हैं. एक्ट्रेस ने बोला उन्हें अपने इस फैसले पर गर्व है. उन्होंने बोला कि कई बार इंतजार करना मुश्किल हो  सकता है. लेकिन लास्ट में यह पूरी तरह से सही होता है.

'ईठा' फिल्म में आएंगी नजर

श्रद्धा कपूर ईठा फिल्म से बड़े पर्दे पर नजर आएंगी. फिल्म ईठा महाराष्ट्र की पॉपुलर लावणी कलाकार विठाबई  नारायणगांवकर की कहानी पर आधारित है. फिल्म का डायरेक्शन लक्ष्मण उतेकर ने किया है. म्यूजिकल ड्रामा में श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं. श्रद्धा के अलावा फिल्म में रणदीप हुड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और सिद्धार्थ जाधव लीड रोल में हैं. फिल्म का निर्माण दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स और कठपुतली क्रिएशंस ने किया है.

श्रद्धा कपूर का करियर

श्रद्धा कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में फिल्म तीन पत्ती से की थी. एक्ट्रेस को पहचान तीन साल बाद 2013 में रिलीज फिल्म आशिकी 2 से मिली थी. फिल्म के गाने और कहानी दोनों को लोगों के पसंद किया था. फिल्म सुपरहिट हुई थी. इसके बाद श्रद्धा कपूर ने कई फिल्मों फिल्मों में काम किया है. जल्द ही उनकी फिल्म ईठा 4 दिसंबर को रिलीज होगी. 

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Shilpa Singh

Shilpa Singh

मैं शिल्पा सिंह, पिछले 6 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं. मैं 4 साल से ज़ी न्यूज़ हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर काम कर रही हूं. ज़ी न्यूज़ में मैं एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम कर रही हूं. मैंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंडिया न्यूज़ डिजिटल से की थी. इसके बाद वन इंडिया डिजिटल और जागरण न्यू मीडिया जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी काम किया है. इस दौरान मैंने एंटरटेनमेंट बीट पर लेखन के साथ-साथ सेलेब्रिटी इंटरव्यू, वीडियो स्टोरी, फिल्म रिव्यू और रिसर्च-बेस्ड कंटेंट की कवरेज की है. मैंने जामिया मिलिया इस्लामिया से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. मेरा उद्देश्य किसी भी बीट पर काम करते हुए पाठकों तक सही, उपयोगी और भरोसेमंद जानकारी देना है.
Read More