App

दमोह में रिश्ते शर्मसार: पहले मौसेरा भाई... फिर जीजा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज

दमोह जिले में एक नाबालिग लड़की के साथ दो अलग-अलग रिश्तेदारों ने हवस का शिकार बनाया. पहले मौसेरा भाई, दूसरा जीजा ने अकेले पाकर दुष्कर्म किया. पीड़िता दोनों की धमकियां झेलती रही. फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

दमोह में रिश्ते शर्मसार: पहले मौसेरा भाई... फिर जीजा ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती होने पर खुला राज
Image Credit: ZEE CREATIVE

मध्य प्रदेश के दमोह जिले से रिश्तों को तार-तार करने वाला एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने हर किसी के दिल को झकझोर कर रख दिया है. मामले में मौसेरा भाई और जीजा ने अलग-अलग नाबालिग को अपना हवस का शिकार बनाया है. इन दोनों की करतूत तब खुली, जब सरकारी अस्पताल में लाई गई नाबालिग के गर्भवती की रिपोर्ट सामने आई.

दरअसल, हिंडोरिया के सरकारी अस्पताल में पेट दर्द की शिकायत के बाद एक नाबालिग लड़की को उसके परिजन लेकर गए. जहां पर डॉक्टरों ने बारीकी से जांच की तो पता चला कि लड़की के पेट में 4 महीने का गर्भ पल रहा है. यह जानकर सभी के होश उड़ गए. परिजन तो हैरत में पड़ गए कि लड़की गर्भवती कैसे हुई?

पीड़िता ने परिजनों को सुनाई आपबीती

जब तड़पती नाबालिग ने मुंह खोला. वहां मौजूद सभी लोगों में सनसनी फैल गई. इस दौरान लड़की ने परिजनों को आपबीती सुनाई. उसकी बातों में धमकी की लंबी कहानी और दहशत का साया था. पीड़ित नाबालिग की आपबीती सुनकर परिजन उसे साथ में लेकर थाने पहुंचे. जहां पर उसने जो भी बताया उसे सुनकर पुलिस वाले भी हैरान रह गए.

मौसेरे भाई ने बनाया हवस का शिकार

पीड़िता के मुताबिक, पहले उसके मौसेरे भाई ने हवस का शिकार बनाया, बीते जून महीने में नाबालिग अपनी मौसी के घर गई थी. उसके मौसेरे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती की और लड़की को डराया धमकाया. इसी महीने में कई दफा उसके साथ दुष्कर्म किया. लड़की धमकी के बीच खामोश रही और सब सहन करती रही.

जीजा ने भी अकेले पाकर किया दुष्कर्म

इधर, एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने जीजा के घर गई थी. वहां पर भी नाबालिग के ऊपर उसके जीजा की नियत बिगड़ गई. पीड़िता ने बताया उसके जीजा ने भी अकेले पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. जीजा ने उसे उसकी बहन और परिवार को जान से मारने की धमकी दी. उसने मुंह बंद करने को कहा.

दो - दो जगहों की झेलती रही धमकियां

पीड़िता तो पहले से ही डरी सहमी थी. उसका जीजा भी धमकाने लगा. नाबालिग दो-दो करीबी रिश्तेदारों की धमकियों को झेलती रही. अंदर ही अंदर घुटकी रही और तकलीफ भी सहन करती रही. वह किसी को हकीकत के बारे में भी नहीं बता पा रही थी. फिर जब समय आया तो कृत्य अश्लील ही नहीं बल्कि अमानवीय रहा.

दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

जिले के देहात थाना में इस मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. पुलिस ने दोनों आरोपियों मौसेरे भाई और उसके जीजा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. दमोह एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीम बनाई और दोनो पुलिस की गिरफ्त में आ गए. थाना प्रभारी  धर्मेंद्र उपाध्याय ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन दोनों को जेल में भेज दिया. वहीं पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसका इलाज कराया जा रहा है.

(रिपोर्टः महेंद्र दुबे, दमोह)
 

Add Zee News as a Preferred Source
TAGS:

About the Author

Manish Kushawah

Manish Kushawah

मनीष कुशवाह डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें टीवी और डिजिटल मीडिया में 5 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वे Zee News (MP-CG) की डिजिटल टीम में सब-एडिटर के रूप में काम कर रहे हैं. मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति, क्राइम, कृषि व्यवस्था और ग्रामीण (हाइपरलोकल) सरोकारों से जुड़ी खबरों की गहराई से कवरेज करना उनकी एक्सपर्टीज है.नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (NIMC) से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष ने मीडिया जगत में अपना सफर शुरू किया. ज़ी न्यूज़ से पहले उन्होंने News18 Hindi (Local18), इंडिया न्यूज़ और जनता टीवी जैसे प्रमुख समाचार चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स में काम किया है. इस दौरान उन्होंने न्यूज़ प्लानिंग, कंटेंट आइडिएशन और डेस्क मैनेजमेंट की अहम जिम्मेदारियां संभाली हैं. वे खबरों की प्रामाणिकता और ग्राउंड रियलिटी को प्राथमिकता देते हैं, ताकि पाठकों तक सटीक और भरोसेमंद जानकारी पहुंचे.मनीष कुशवाह से आप Manish2.Kumar@india.com पर ईमेल के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं. इसके अलावा, एक्स (ट्विटर) और फेसबुक के जरिए भी उनसे सीधा संवाद कर सकते हैं.
Read More