App

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार 'रामायण'! पहले दिन कितने करोड़ की हो सकती है ओपनिंग? टूटेंगे कई रिकॉर्ड

रणबीर कपूर, यश, साई पल्लवी, रवि दुबे और सनी देओल स्टारर फिल्म 'रामायण' 5 नवंबर को रिलीज होने को बिल्कुल तैयार है. फिल्म का एडवांस बुकिंग में तो जबरदस्त बज देखने को मिल रहा है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है और कितने रिकॉर्ड टूट सकते हैं.

बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार 'रामायण'! पहले दिन कितने करोड़ की हो सकती है ओपनिंग? टूटेंगे कई रिकॉर्ड
Image Credit: पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है 'रामायण'?

रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'रामायण' का दुनियाभर में तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने जा रही है. 'रामायण' इंडियन फिल्म इंडस्ट्री के इतिहास की सबसे महंगे बजट की फिल्मों में से एक है. ऑडियंस रणबीर कपूर और यश को एक साथ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और यश विद्वान रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. 'रामायण' एडवांस बुकिंग में जबरदस्त कमाई कर रही है. ऐसे में आइए जानते हैं कि फिल्म पहले दिन कितने करोड़ कमा सकती है. फिल्म का रनटाइम और स्क्रीन काउंट कितना होगा.

एक तरफ 'रामायण पार्ट 1' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के पहले दिन 160 करोड़ रुपये की कमाई करने का अनुमान है. भारतीय महाकाव्य 'रामायण' पर आधारित नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर, यश और साई पल्लवी मुख्य भूमिकाओं में हैं. यह फिल्म भारत में दिवाली पर रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग पाने वाली फिल्मों में से एक बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. आमतौर पर, दिवाली से ठीक पहले का समय बॉक्स ऑफिस के लिए बहुत फायदेमंद नहीं माना जाता है और यहां तक कि बड़ी फिल्मों को भी यहां बहुत अच्छे नतीजे नहीं मिल पाते हैं. लेकिन अगर मौजूदा अनुमानों को सच मानें, तो 'रामायण' एक ऐतिहासिक अपवाद बनने जा रही है.

रामायण का एडवांस बुकिंग में धमाल

भारत में 'रामायण' की एडवांस बुकिंग 100 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई है. 5 नवंबर को होने वाली वर्ल्डवाइड रिलीज से एक दिन पहले 'रामायण' ने एडवांस बुकिंग के जरिए 96.75 करोड़ रुपये जुटा लिए हैं. अगर ब्लॉक बुकिंग को हटा दें, तो यह आंकड़ा 77.44 करोड़ रुपये रह जाता है. अब तक कुल 25.73 लाख टिकट बिक चुके हैं, जो 83,172 शोज के लिए हैं. इनमें से ओपनिंग डे के लिए 23,699 शोज में 10.14 लाख टिकट बिके हैं, जिससे 39.40 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग हुई है. अगर ब्लॉक सीटों को हटा दें, तो यह 33.36 करोड़ रुपये है.

रणबीर कपूर की 'रामायण' का नया पोस्टर जारी, भगवान राम के इस रूप ने खींचा  ध्यान | टीएनपी न्यूज़

'सैकनिल्क' (Sacnilk) के अनुसार, एडवांस बुकिंग में सबसे बड़ा हिस्सा ओपनिंग डे का है. इसके बाद शनिवार, 7 नवंबर का नंबर आता है, जिसमें 17,773 शोज के लिए 4.98 लाख टिकट बिके हैं और 19.69 करोड़ रुपये (ब्लॉक बुकिंग हटाकर 15.56 करोड़ रुपये) की कमाई हुई है. फिर शुक्रवार, 6 नवंबर का दिन है, जिसमें 18,496 शोज के लिए 4.89 लाख टिकट बिके हैं और 18.63 करोड़ रुपये (ब्लॉक बुकिंग हटाकर 14.60 करोड़ रुपये) की कमाई हुई है.

वहीं, उम्मीद के मुताबिक, रविवार होने के बावजूद दिवाली की वजह से 8 नवंबर के लिए एडवांस बुकिंग पूरे ओपनिंग वीकेंड में सबसे कम रही है. रविवार को 15,174 शोज में 3.81 लाख टिकट बेचकर 13.23 करोड़ रुपये की कमाई हुई है. 'रामायण' के सोमवार के अहम टेस्ट को पास कर लेने की उम्मीद है, क्योंकि इसने पहले ही 7,489 शोज में 1.91 लाख टिकट बेचकर 5.79 करोड़ रुपये की कमाई की है. वहीं, ब्लॉक बुकिंग के बिना 4.17 करोड़ रुपये की कमाई हुई है.

कुछ तो लोग कहेंगे', 4000 करोड़ की 'रामायण' की ट्रोलिंग पर रणबीर कपूर ने  तोड़ी चुप्पी, आलोचकों को दिया जवाब - ranbir kapoor reaction on ramayana  movie trolling controversy vfx ...

बुकिंग में हिंदी वर्जन सबसे आगे

बता दें कि 'रामायण' फिल्म की एडवांस बुकिंग में मूल हिंदी वर्जन सबसे आगे है, जिसकी हिस्सेदारी 82% यानी 79 करोड़ रुपये है. इसके बाद तेलुगु की 8% यानी 8.10 करोड़ रुपये, कन्नड़ की 8% यानी 7.29 करोड़ रुपये, तमिल की 2% यानी 1.87 करोड़ रुपये और मलयालम की 1% यानी 49.29 लाख रुपये की हिस्सेदारी है.

रामायण डे 1 का कलेक्शन कितना हो सकता है?

बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' का तगड़ा बज देखने को मिल रहा है. उम्मीद है कि 'रामायण' कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ सकती है. दुनियाभर में फिल्म 140 से 200 करोड़ रुपये तक की ओपनिंग ले सकती है. भारत में सभी वर्जन में फिल्म 91 से 100 करोड़ रुपये तक कमा सकती है. अगर केवल हिंदी वर्जन की बात करें, तो फिल्म के 68 से 80 करोड़ रुपये तक कमाने की उम्मीद है. बता दें कि ओपनिंग डे के लिए 'रामायण' प्री-सेल्स में 25.77 करोड़ रुपये कमा चुकी है. इसमें फिल्म के 5.97 लाख टिकट बिक चुके हैं. पहले दिन के लिए फिल्म सभी वर्जन में 36 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.

Add Zee News as a Preferred Source

About the Author

Kajol Gupta

Kajol Gupta

काजोल गुप्ता जी न्यूज में सब एडिटर हैं और पिछले साढ़े 3 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं. कुछ समय तक उन्होंने नेशनल, बिहार-झारखंड और पॉलिटिकल बीट पर काम किया. इसके बाद बीते 2 साल से उन्होंने जी न्यूज में एंटरटेनमेंट बीट पर काम करना शुरू किया. अभी फिलहाल वह एंटरटेनमेंट बीट पर ही एक्टिव हैं. अपने करियर के दौरान काजोल ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने डायरेक्टर और म्यूजिक इंडस्ट्री की हस्तियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू भी किए हैं. जी न्यूज से पहले उन्होंने सुदर्शन चैनल, इनखबर वेबसाइट और फ्रीलांस काम किया है. पिछले साढ़े तीन साल से जी न्यूज के साथ काम कर रही हैं. उन्होंने मास कम्युनिकेशन में सिंघानिया यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ही पोस्ट ग्रेजुएशन की है. पत्रकारिता के साथ उन्हें कहानियां लिखने का भी काफी शौक है. आप काजोल के साथ kajol.gupta@India.com पर या एक्स और इंस्टाग्राम हैंडल्स पर कनेक्ट कर सकते है. सीधे ईमेल पर इनसे जुड़ सकते हैं.     
Read More