भाषा चुनें
  • Hindi
  • English
  • Marathi
  • Bengali
  • Tamil
  • Malayalam
  • Gujarati
  • Telugu
  • Kannada
  • Odisha
  • Z Bharat
  • ZEE PHH
  • ZEE Business
  • WION
राज्य चुनें
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • मध्य प्रदेश
  • छत्‍तीसगढ़
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • बिहार
  • झारखण्ड
  • राजस्‍थान
  • हिमाचल प्रदेश
  • हिन्दीEnglishमराठीবাংলাதமிழ்മലയാളംગુજરાતીతెలుగుಕನ್ನಡଓଡ଼ିଶାZ BharatPHHBusinessWION
  • facebookyoutubetwitterlinkedinwhatsapp
Zee News Hindi
App
Zee News Hindi
  • News
  • वीडियो
  • फोटोज़
  • रील्स
  • लाइव ब्लॉग
  • राज्य चुनें

Add Zee Business As A Preferred Source
App
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • LIVE टीवी
  • लेटेस्ट न्यूज़
  • देश
  • खेल
  • दुनिया
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • ओरिजनल
  • टेक
  • धर्म
  • ऑटो
  • एजुकेशन
  • एस्ट्रोलॉजी
  • राशिफल
  • ज़ी न्यूज़ हिंदी
  • /फोटोज़
  • /Ramayana की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला: सास नीतू कपूर संग आलिया भट्ट ने जमकर दिए पोज, राम-लक्ष्मण-हनुमान रहे मौजूद; गायब दिखे सीता और रावण!

Ramayana की स्क्रीनिंग में लगा सितारों का मेला: सास नीतू कपूर संग आलिया भट्ट ने जमकर दिए पोज, राम-लक्ष्मण-हनुमान रहे मौजूद; गायब दिखे सीता और रावण!

Written ByVandana Saini
Published: Nov 04, 2026, 07:11 AM IST|Updated: Nov 04, 2026, 08:04 AM IST
joinshare

मुंबई में हाल ही में फिल्म ‘रामायण’ की एक खास स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें बॉलीवुड की कई जानी-मानी हस्तियों ने शिरकत की. इस मौके पर फिल्म से जुड़े कई बड़े चेहरे नजर आए. रणबीर कपूर अपने खास अंदाज में पहुंचे, वहीं रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह भी स्क्रीनिंग का हिस्सा बने. इन कलाकारों के अलावा इंडस्ट्री के और भी कई जाने-पहचाने लोग इस शाम महफिल बढ़ाते दिखे. हालांकि, इस पूरे इवेंट में साउथ के सुपरस्टार यश और लीड एक्ट्रेस साई पल्लवी कहीं भी दिखाई नहीं दिए. दोनों अहम कलाकारों की गैरमौजूदगी ने वहां मौजूद लोगों और फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया.

Ramayana Movie Special Screening1/10

‘रामायण’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग

हाल ही में मुंबई में नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई, जिसमें रणबीर कपूर ने अपने अपने सिंपल लुक से फैंस का दिल जीत लिया. इस दौरान वे चेरी कलर के कुर्ते का साथ ब्लैक पेंट कैरी किए नजर आए. साथ ही उन्होंने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन भी किया.
Ramayana Movie Special Screening2/10

आलिया भट्ट ने सास नीतू कपूर संग खूब दिए पोज

रणबीर कपूर के अलावा उनकी पत्नी और एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी अपनी सास नीतू कपूर के साथ इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुई. इस दौरान एक्ट्रेस लाइट ग्रीन कलर साड़ी में नजर आईं. वहीं, नीतू कपूर ब्राउन कलर के आउटफिट में काफी शानदार लग रही हैं. दोनों सास-बहू ने साथ में पैप्स को ढेर सारे पोज दिए.
Ramayana Movie Special Screening3/10

‘रामायण’ देखने पहुंचा आलिया भट्ट का परिवार

फिल्म ‘रामायण’ की खास स्क्रीनिंग में रणबीर कपूर के साथ-साथ आलिया भट्ट का परिवार भी पहुंचा. इस मौके पर आलिया की मां सोनी राजदान, बहन शाहीन भट्ट और उनके मंगेतर भी मौजूद रहे. सभी लोग साथ मिलकर इस खास पल को एंजॉय करते दिखे और पूरे परिवार का ये अंदाज फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है.
Ramayana Movie Special Screening4/10

सचेत और परंपरा भी स्क्रीनिंग में पहुंचे

स्टार्स के अलावा ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में म्यूजिक कंपोजर और सिंगर कपल सचेत और परंपरा भी एक साथ ढेरों पोज देते नजर आए. दोनों ने इस दौरान ‘रामायण’ फिल्म के कुछ फेमस गानों की दो-दो लाइन भी पैप्स के सामने गाकर सुनाई, जिसने फैंस का दिल जीत लिया.
Ramayana Movie Special Screening5/10

परिवार के साथ पहुंचे विवेक ओबेरॉय

नितेश तिवारी और रणबीर कपूर की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ में शूर्पणखा के पति विद्युतजिह्वा के किरदार में नजर आने वाले विवेक ओबेरॉय भी अपने परिवार के साथ पहुंचे. स्क्रीनिंग में उनके साथ उनकी पत्नी प्रियंका अल्वा और दोनों बच्चों बेटे विवान वीर और बेटी अमेया निर्वाणा ओबेरॉय के साथ पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बाकी गेस्ट के साथ भी पोज दिए.
Ramayana Movie Special Screening6/10

पति जैकी भगनानी संग नजर आईं रकुल प्रीत सिंह

2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ में शूर्पणखा का किरदार निभाने वाली रकुल प्रीत सिंह भी अपने पति और एक्टर जैकी भगनानी के साथ नजर आईं. इन दौरान दोनों कपल ब्लैक आउटफिट में नजर आ रहे हैं. दूसरी फोटो में काजल अग्रावार भी अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं, जो फिल्म में मंदोरदी के किरदार में नजर आएंगी.
Ramayana Movie Special Screening7/10

अपने परिवार के साथ पहुंच नितेश तिवारी

नमित मल्होत्रा के प्रोडक्शन में बनी ‘रामायण’ का डायरेक्शन नितेश तिवारी ने किया है. मुंबई में हुई स्पेशल स्क्रीनिंग में वे अपने परिवार के साथ पहुंच. इस दौरान उनकी पत्नी अश्विनी तिवारी और दोनों बच्चों के साथ ढेर सारे पोज देते हुए नजर आए.
Ramayana Movie Special Screening8/10

लारा दत्ता और इंदिरा कृष्णन ने भी लगाए चार-चांद

‘रामायण’ फिल्म में भगवान श्रीराम की माता कौशल्या का किरदार निभाने वाली इंदिरा कृष्णन और कैकेयी का रोल प्ले करने वाली लारा दत्ता ने भी अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींचा और वहां मौजूद पैप्स को ढेर सारे पोज दिए.
Ramayana Movie Special Screening9/10

‘रामायण’ में डबिंग करने वाले शरद केलकर भी पहुंचे

बॉलीवुड के दमदार अभिनेता शरद केलकर ने ‘रामायण’ फिल्म में रावण यानी यश को अपनी आवाज दी है. इसिलए स्पेशल स्क्रीनिंग में उनका होना अपने आप में एक बड़ी बात है. उनके साथ फिल्म में इंद्रदेव का किरदार निभाने वाली कुणाल कपूर भी नजर आ रहे हैं.
Ramayana Movie Special Screening10/10

सनी देओल और रवि दुबे भी पहुंचे

फिल्म में राम भक्त हनुमान और लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सनी देओल और रवि दुबे भी ‘रामायण’ की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने पैप्स को जमकर पोज दिए. स्क्रीनिंग में सनी देओल लाइट ब्लू शर्ट के साथ व्हाइट सूट कैरी किए नजर आए, तो वहीं रवि अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए.
TAGS:
Ramayana
Ranbir Kapoor
Yash
Nitesh Tiwari

ट्रेंडिंग

  • न्यूज़
  • फोटो
  • वीडियो
बोरिंग ब्लैक और ग्रे लैपटॉप्स को कहिए बाय-बाय! स्टनिंग कलर्स और AI पावर के साथ लॉन्च हुआ Dell 14S, जानिए कीमत

बोरिंग ब्लैक और ग्रे लैपटॉप्स को कहिए बाय-बाय! स्टनिंग कलर्स और AI पावर के साथ लॉन्च हुआ Dell 14S, जानिए कीमत

2

बिना खाद-बीज लिए किसानों पर लाखों का कर्ज: छत्तीसगढ़ में अन्नदाताओं के खातों से काटे गए हजारों रुपये, जानिए क्या है धान खरीदी से पहले का यह पूरा खेल

3

BLM सोसायटी मामले पर ED का कसा शिकांजाः केरल से लेकर चेन्नई तक 11 ठिकानों पर छापेमारी, मचा हड़कंप

4

Patna Traffic Advisory: धनतेरस और दीपावली पर भारी भीड़ को लेकर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, इन रास्तों पर वाहनों की 'NO ENTRY'

5

गैंगस्टर, ISI और पाक सेना का गठजोड़: सोशल मीडिया से युवाओं को कैसे फंसाता है शहजाद भट्टी?

logo
  • contact us
  • privacy policy
  • legal
  • investor info
  • advertise with us
© 1998-2026 Indiadotcom Digital Private Limited, All Rights Reserved.